
Scorpio Horoscope Today, 11 February 2026: 11 फरवरी 2026, बुधवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए सेल्फ-केयर और इमोशनल मैनेजमेंट का है। आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच होता है, इसलिए आज आप बिना किसी ठोस वजह के उदास या लो महसूस कर सकती हैं। आज आपका मूड पल-पल बदल सकता है।
आज आप दुनिया की भीड़भाड़ से दूर एकांत में रहना पसंद करेंगी। आपकी इंटुइशन पावर आज बहुत तेज रहेगी, लेकिन मन में वहम या शक भी पैदा हो सकता है। आज कोई भी बड़ा फैसला भावनाओं में बहकर न लें। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी आज का वृश्चिक राशिफल बता रहे हैं।
प्रेम संबंधों के मामले में वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सेंसिटिविटी भरा रहेगा। पहले भाव में बैठा नीच का चंद्रमा सातवें भाव पार्टनर को देख रहा है। आज आप अपने पार्टनर को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो सकती हैं। विवाहित महिलाएं आज छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बना सकती हैं, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। आज आपके लिए सलाह यह है कि आज अपने पार्टनर पर ताने कसने से बचें। सिंगल महिलाओं को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। जल्दबाजी में किसी के प्रति आकर्षित होना बाद में दुख दे सकता है।
उपाय: आज के दिन हनुमान जी को शहद अर्पित करें।

करियर के लिहाज से आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए फोकस की कमी वाला हो सकता है। आज आपका मन काम में कम और अपनी ही उलझनों में ज्यादा रहेगा। जो महिलाएं रिसर्च, जासूसी, मेडिकल या साइकोलॉजी के क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है। आप किसी समस्या की तह तक जाने में सफल रहेंगी। ऑफिस में आज अपनी बॉडी लैंग्वेज का ध्यान रखें, क्योंकि लोग आपके चेहरे से आपकी झुंझलाहट पढ़ सकते हैं। आज किसी भी तरह की ऑफिस पॉलिटिक्स में शामिल न हों।
उपाय: आज हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: मनी प्लांट लगाने के बाद रुक गए सारे काम? जानें, आखिर क्या गलती कर रहे हैं आप
आर्थिक मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को मूड ठीक करने के लिए खरीदारी करने से बचना होगा। आज आप मानसिक तनाव कम करने के लिए फिजूलखर्ची कर सकती हैं। कास्मेटिक या कपड़ों पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। आज इन्वेस्टमेंट के मामले में आज का दिन रिस्की है, इसलिए शेयर मार्किट से दूर रहें। आज किसी को पैसा उधार न दें, वरना संबंध और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं।
उपाय: मसूर की दाल पक्षियों को खिलाएं ।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी राशि में नीच का चंद्रमा सिरदर्द, माइग्रेन या साइनस की समस्या दे सकता है। इसके अलावा वृश्चिक राशि रिप्रोडक्टिव सिस्टम और यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी है, इसलिए पानी खूब पिएं ताकि इन्फेक्शन से बचा जा सके। आज ओवर थिंकिंग से बचें, क्योंकि यह आपकी मानसिक शांति छीन सकता है।
यह भी पढ़ें- Shukra Pradosh Ke Upay: शुक्र प्रदोष पर जरूर करें ये उपाय, धन की कमी हो जाएगी दूर
उपाय: भगवान शिव का केवड़ा जल और गुलाबजल से अभिषेक करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।