
Aries Weekly Horoscope: मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह अंधेरे से उजाले की ओर जाने जैसा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन मध्य और अंत भाग बेहद शानदार रहने वाला है। चंद्रमा की शुरुआत 09 फरवरी को वृश्चिक राशि में होने से होगी, जो कि चंद्रमा की नीच राशि है। 12 फरवरी को चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। 14 और 15 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस सप्ताह की सबसे बड़ी ज्योतिषीय घटना 13 फरवरी को होगी, जब ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर आपके जीवन में बड़े पॉजिटिव चेंज लाएगा। मकर राशि में उच्च के मंगल पहले से ही विराजमान हैं। राहु ग्यारहवें भाव में हैं और 13 तारीख से सूर्य भी वहीं आ जाएंगे। शनि देव बारहवें भाव में मीन राशि में और केतु पंचम भाव में सिंह राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मेष राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

मेष राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत रिश्तों में तनाव और आंसू ला सकती है। अष्टम भाव का चंद्रमा आपको अत्यधिक इमोशनल और सेंसिटिव बनाएगा। छोटी सी बात पर आप आहत हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार या विवाद हो सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा। पंचम भाव में केतु होने के कारण आप महसूस करेंगी कि पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। 12 फरवरी से जैसे ही चंद्रमा भाग्य भाव में जाएगा, आपके रिश्तों पर छाया काला बादल छंट जाएगा। पति के साथ किसी धार्मिक यात्रा या मंदिर दर्शन का प्लान बन सकता है। 13 फरवरी को सूर्य के लाभ भाव में जाने से आपके सोशल सर्कल में बढ़ोतरी होगी। सिंगल महिलाओं की मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है। सप्ताह के अंत में आप अपने पार्टनर की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगी और आपसी प्रेम गहरा होगा।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह दो हिस्सों में बंटा हुआ है। 09 से 11 फरवरी के बीच अष्टम भाव का चंद्रमा काम में रुकावटें, बॉस की डांट या किसी प्रोजेक्ट के फेल होने का डर पैदा कर सकता है। इस दौरान ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें और कोई भी नया काम शुरू न करें।13 फरवरी के बाद का समय आपके लिए गेम चेंजर साबित होगा। सूर्य का ग्यारहवें भाव में प्रवेश और दशम भाव में उच्च के मंगल की उपस्थिति आपको करियर के शिखर पर ले जाएगी। जो महिलाएं सरकारी नौकरी, राजनीति या प्रशासन में हैं, उन्हें प्रमोशन या विशेष अधिकार मिल सकते हैं। 14 और 15 फरवरी को दशम भाव में चंद्रमा होने से वर्कप्लेस पर आपकी धाक जमेगी।
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और लाल चंदन का तिलक माथे पर लगाएं ।
आर्थिक मामले पर सप्ताह की शुरुआत आपको डरा सकती है, लेकिन अंत आपको मालामाल कर देगा। 09 से 11 फरवरी के बीच अष्टम भाव का चंद्रमा अचानक धन हानि, मेडिकल खर्च या वाहन मरम्मत पर पैसा खर्च करवा सकता है। इस समय शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना 'नुकसान दायक होब सकता है । 13 फरवरी को सूर्य के कुम्भ राशि में आते ही आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल आएगा। राहु और सूर्य की युति 11वें भाव में आय के सोर्स खोल सकती है। रुका हुआ पैसा अचानक वापस मिलेगा। सप्ताह के अंत में बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी जिससे फायदा होगा। अगर आप लोन चुकाने की सोच रही हैं, तो यह समय अनुकूल है। शनि के 12वें भाव में होने से विदेश से भी धन लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को 5 लड्डू का भोग लगाएं और किसी गरीब बच्चे को दान करें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह के पहले तीन दिन सावधान रहने वाला हैं। अष्टम भाव का चंद्रमा और 12वें भाव का शनि मिलकर माइग्रेन, यूरिन इन्फेक्शन या गयनेकोलॉजिकल समस्याएं दे सकते हैं। डिप्रेशन हावी हो सकता है, इसलिए अकेलापन महसूस करने पर दोस्तों से बात करें। 12 फरवरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। 13 फरवरी को सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी वाइटल एनर्जी को बढ़ाएगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। उच्च का मंगल और सूर्य का प्रभाव शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है, जिससे एसिडिटी या मुंह में छाले हो सकते हैं। खूब पानी पिएं और ठंडी तासीर वाली चीजें खाएं। 14-15 फरवरी को काम के बोझ के बावजूद आप एनर्जेटिक रहेंगी।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को चौला चढ़ावे।
इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।