herzindagi
stay happy in marriage Main

पार्टनर के बारे में यह 5 अहम बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

अगर आप चाहती हैं कि आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों से आबाद रहे, तो शादी से पहले पार्टनर से जुड़ी इन 5 अहम बातों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2020-02-03, 20:22 IST

शादी सिर्फ दो दिलों के बीच प्यार का बंधन ही नहीं है, बल्कि इसमें और भी बहुत सारी चीजें शामिल हैं। शादी के बाद जिंदगी में काफी बदलाव आते हैं, इसीलिए पहले से ही पार्टनर को समझना और उनसे जुड़ी चीजें जानना बहुत आवश्यक हो जाता है। रिलेशनशिप जब शादी में बदलती है तो जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत होती है। शादी के बारे में सोचकर महिलाएं काफी इमोशनल हो जाती हैं। भावुकता में चूक होने की भी आशंका होती है, क्योंकि महिलाएं पूरी तरह से प्यार में होती हैं और बहुत सी तार्किक बातों पर ध्यान नहीं दे पातीं। शादी के बाद जीवन में खुशियां रहें, इसके लिए बहुत जरूरी है की शादी से पहले कुछ अहम बातों का ध्यान रखा जाए।

how to stay happy in marriage

परिवार का साथ है जरूरी

चाहें लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज, परिवार बहुत मायने रखता है। घरवालों को किसी भी कीमत पर इग्नोर नहीं किया जा सकता है। इसीलिए शादी का फैसला लेते हुए अपने परिवार वालों से दूर ना हों और ना ही अपने होने वाले पति से ये कहें कि वे अपने परिवार से दूरियां बना लें। परिवार का कपल्स की जिंदगी में, खासतौर पर उनकी लाइफ को स्टेबल बनाने में बहुत अहम योगदान होता है। बिना परिवार के कपल्स को बहुत सूना-सूना सा लगता है और एक समय के बाद एकाकी जीवन जीना बहुत मुश्किल हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: पति को लंबे वक्त तक रखना चाहती हैं खुश तो जरूर अपनाएं ये तरीके

कंपैटिबिलिटी देखना जरूरी

कई बार महिलाएं इस बात पर ध्यान नहीं देती कि उनके और पार्टनर के विचार आपस में मेल खाते हैं या नहीं। इस बात पर वे नहीं सोचतीं कि उनके और उनके पार्टनर के लाइफ के प्लान्स क्या हैं। अगर आप और आपके पार्टनर की सोच अलग है, लाइफ और करियर को आप दोनों अलग तरह से देखते हैं, तो भविष्य में साथ में रहने में आपको मुश्किलें आ सकती हैं। इसीलिए पहले से इस बारे में विचार कर लेना बहुत जरूरी है। साथ ही फैमिली प्लानिंग पर भी पहले से ही चर्चा कर लेना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे लेकर भी बाद में तनाव हो सकता है या आपके विचारों में मतभेद हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: आपका साथी कहीं किसी और के साथ तो नहीं लगा बैठा दिल, पहचानिए इन बातों से

पास्ट रिलेशनशिप्स के बारे में पहले से हो जानकारी

पास्ट रिलेशनशिप्स के बारे में जान लेना भी जरूरी है। कई बार महिला और पुरुष, दोनों ही अपनी पुरानी रिलेशनशिप्स के बारे में एक-दूसरे से जिक्र नहीं करते, लेकिन बाद में इसका खुलासा होने पर उनकी रिलेशनशिप पर इसका असर हो पड़ता है। अगर आप अपने पिछले पार्टनर को अभी तक भूल नहीं सकी हैं या आपके होने वाले पति अपनी पिछली गर्लफ्रेंड अभी भी मिस करते हैं तो आपका तो आपकी रिलेशनशिप पर इसका नेगेटिव असर होना तय है। इसीलिए अपनी पिछली रिलेशनशिप के बारे में एक दूसरे से स्पष्टता से बात कर लेना बहुत जरूरी है। इसी से आप के बीच विश्वास कायम हो सकता है। 

 

relationship tips know these things before marrying your partner

क्या पार्टनर को उसकी खामियों के साथ करेंगी स्वीकार?

सभी लोगों में कुछ खूबियां होती हैं और कुछ खामियां। खूबियों का जिक्र करने पर सभी खुश होते हैं, लेकिन अपने से जुड़ी कमिया जानना भी बहुत जरूरी है। जब पार्टनर के साथ एडजस्टमेंट की बात आती है और एक दूसरे को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करने का सवाल उठता है तो कई बार रिलेशनशिप तनावपूर्ण हो जाती है। इसीलिए शादी का फैसला लेने से पहले इस बारे में जरूर विचार करें कि आप अपने होने वाले पति कि को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करने के लिए तैयार हैं या नहीं। यही चीज आपके होने वाले पति पर भी लागू होती है।

 

बदलाव के लिए क्या तैयार हैं आप?

जिंदगी में आने वाली परिस्थितियों के अनुसार इंसान का व्यवहार लगातार बदलता है। मुमकिन है कि शादी से पहले पार्टनर का व्यवहार जैसा हो, शादी के बाद उससे बिल्कुल अलग हो जाए। ऐसे में इस बात पर ध्यान देना जरूरी है की बदली हुई परिस्थितियों में क्या आप एक दूसरे का साथ निभा पाने के लिए तैयार हैं या नहीं।

All Images Courtesy: Yandex 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।