-1767680872655.webp)
कहते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है, लेकिन जब बीच में मीलो की दूरी आ जाए तो अच्छे खासे रिश्ते में भी तनाव पैदा होने लगता है। आज हम बात कर रहे हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की। इसमें पार्टनर की कमी खलना, अकेलेपन का एहसास होना और छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी होना, इस रिलेशनशिप में आम बात होती है, लेकिन अगर आप चाहें तो इस स्टोरी को प्यार की ताकत बना सकती हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पार्टनर को करीब रखने के सीक्रेट्स क्या हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि आपका पार्टनर दूर है तो रिश्ते की चमक सूखी ना पड़े, इसके लिए कौन से तरीके अपनाएं। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि इस रिलेशनशिप में सबसे बड़ी ताकत बातचीत होती है। ऐसे में क्या बात हो रही है, इससे ज्यादा जरूरी है कि बातचीत हो रही है। दिनभर की छोटी बड़ी बातें एक दूसरे से सांझा करें। चाहें वह सुबह का नाश्ता हो या ऑफिस की कोई परेशानी सबकुछ बताएं। इससे पार्टनर को महसूस होता है कि आप उसकी लाइफ का हिस्सा हैं।

आज के डिजिटल दौर में वीडियो कॉलिंग किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में आप केवल फोन कॉल न करें। वीडियो कॉल के सहारे एक दूसरे को देखने से ये महसूस करवा सकते हैं कि आप उनके साथ रहना चाहती हैं। हफ्ते में एक दिन वर्चुअल डेट फिक्स करें। आप एक साथ ऑनलाइन फिल्म देख सकती हैं। एक ही समय पर खाना खा सकती हैं। साथ में गेम खेल सकती हैं। यह सब एहसास दिलाता है कि भले ही आप शारीरिक रूप से दूर हैं, लेकिन भावनात्मक रूप से करीब हैं।
इसे भी पढ़ें -बैंक खाते में KYC अपडेट न होने पर क्या होगा? ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका अकाउंट होने वाला है फ्रीज
जब दूरी आ जाती है तो मन में इनसिक्योरिटी भी आ जाती है। बार-बार यह पूछना कि तुम कहां हो या किसके साथ हो, रिश्ते में घुटन पैदा कर सकता है। अपने पार्टनर पर अटूट विश्वास रखें। उन्हें उनका व्यक्तिगत स्पेस दें। जब आप एक दूसरे को बढ़ने की आजादी देते हैं तो प्यार और ज्यादा गहरा होता है।

डिजिटल दुनिया में हाथ से लिखा हुआ पत्र या एक छोटा सा गिफ्ट जादू की तरह काम करता है। पार्टनर को बिना बताए उनकी पसंद की कोई चीज ऑर्डर करें या उन्हें आई मिस यू का नोट भेजें। छोटे से सर्प्राइज साबित करते हैं कि आप उनके साथ हैं।
इसे भी पढ़ें -YouTube Sleep Timer: रात में वीडियो देखते-देखते सो जाते हैं? यह नया फीचर खुद बंद कर देगा आपका फोन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।