Sun Mar 22, 2026 | Updated 03:47 AM IST HZ Awards 2026
image

मेरी हर बात काटी जाती है... जब ससुराल में आपकी राय को दी जाए कम अहमियत तो बिना झगड़े के ऐसे अपनी अहमियत का दिलाएं अहसास

यह लेख बताता है कि ससुराल में बहू अपनी अहमियत कैसे बनाए, खासकर जब उसकी राय को कम आंका जाए। गाजियाबाद की युतिका तिवारी के अनुभव से सीखकर, यह झगड़े के बजाय परिणाम दिखाने, विनम्रता से बात रखने और पति से अकेले में संवाद करने की सलाह देता है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 16:18 IST

ससुराल में अपनी जगह बनाना किसी भी बहू के लिए आसान नहीं होता, खासकर तब जब शादी 'लव मैरिज' हो और परिवार वाले पूरी तरह से राजी न हों। जब आपकी बातों को काटा जाता है या पति भी आपकी सलाह को अनसुना कर देते हैं, तो मन में उदासी और अकेलापन आना आम बात है, लेकिन बिना झगड़े के अपनी अहमियत समझाना एक आर्ट है, जिसे धैर्य और समझदारी से सीखा जा सकता है। ये सिखाया गाजियाबाद की रहने वाली युतिका तिवारी ने। उनके साथ भी यही हुआ। उनकी बात को अनसुना किया जाता था। फिर उन्होंने अपनी सूझ-बूझ से आगे बढ़कर अपनी बात रखी और सबने सुनी भी। ऐसे में इसके पीछे छिपी सोच के बारे में पता होना चाहिए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब ससुरालवाले बातें इग्नोर करें तो क्या करें। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

झगड़ा करने के बजाय रिजल्ट दिखाएं

अक्सर जब हमारी बात काटी जाती है, तो हम बहस करने लगते हैं। इससे आपकी छवि जिद्दी बनने लगती है। इसके बजाय, शांत रहें और अपनी बात को सही साबित करने के लिए उदाहरण सबके सामने रखें। जैसे - अगर आपकी कोई सलाह नहीं मानी गई और बाद में उसके कारण कोई समस्या हुई, तो ताना न मारें बल्कि कहें, पिछली बार शायद हम इस पहलू पर गौर करना भूल गए थे, अगली बार हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

2 - 2026-03-18T144639.143

छोटे फैसलों में अपनी राय दें

  • घर के छोटे फैसलों में अपनी राय देना शुरू करें और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करके भी दिखाएं। जब लोगों को आपके काम के रिजल्ट दिखने लग दजाएंगे, तो वे आपकी सलाह को गंभीरता से लेना शुरू कर देंगे।

इसे भी पढ़ें - जब कमा रही हो तो पति से पैसे क्यों मांगना, जानें कैसे समझाया आत्मनिर्भर बहू ने 'घरेलू बजट' और 'मेरी कमाई' के बीच का फर्क?

अपनी बात अलग तरीके से रखें

  • ससुराल में अपनी बात रखने के लिए 'क्या कह रहे हैं' से ज्यादा जरूरी है कि 'कैसे कह रहे हैं'। अपनी बात को मेरा फैसला यह है" कहने की जगह "मेरा एक छोटा सा सुझाव है, अगर आप सही समझें तो..." कहकर सबके सामने रखें। इससे सामने वाले का ईगो आहत नहीं होता।

1 - 2026-03-18T144647.184

पति से अकेले में बात करें

  • अगर पति सबके सामने आपकी बात नहीं सुनते, तो उनसे अकेले में बात करें। उन्हें बताएं कि आपको बुरा लगता है जब वे आपकी राय को अहमियत नहीं देते। उन्हें अपना दुश्मन नहीं बल्कि पार्टनर बनाएं।

अन्य तरीके

  • अपनी दुनिया को सिर्फ ससुराल की बातों तक सीमित न रखें। जब आप खुद को अपडेट और बिजी रखती हैं, तो आपकी बातों में गहराई आती है।
  • प्यार और विश्वास रातों-रात नहीं बनता। अपनी अच्छाई और स्मार्टनेस को लगातार व्यवहार में लाएं। एक समय ऐसा आएगा जब परिवार को एहसास होगा कि आपके बिना उनके फैसले अधूरे हैं।

इसे भी पढ़ें - घर सबका है, तो काम सिर्फ मेरा क्यों...? जानें सूझ-बूझ से कैसे बदली अपने ससुराल वालों की पुरानी सोच

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।