'बालिका वधू', 'दीया और बाती', 'मुहब्बतें', 'उतरन' छोटे पर्दे के काफी चर्चित शोज रहे हैं और ऐसे शोज की सबसे खास बात है इसके लीड स्टार्स की ऑन स्क्रीन कैमेस्ट्री। शो के प्रोमो काफी आकर्षक होते हैं और इन्हें देखकर लगता है कि शो की कहानी काफी अलग होगी लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, लगभग सभी शो में कुछ न कुछ नए ट्विस्ट दिखाई देते हैं, जिससे दर्शक बंधे रहते हैं। चाहे शो पूरी तरह लव स्टोरी पर आधारित हों या किसी कंटेंपरेरी प्रॉब्लम पर, दर्शकों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी लीड कपल में होती है। हालांकि इन शोज में रोमांटिंक सीन बहुत ज्यादा नजर नहीं आते, लेकिन उनके बीच डेवलप होने वाली कैमेस्ट्री में दर्शकों की सांसें अटकी रहती हैं। हाल ही में कई शो लॉन्च हुए और इनमें जोड़ियां भी बिल्कुल नई हैं, लेकिन इनकी कैमेस्ट्री देखकर आप सोच में पड़ जाएंगी कि कौन किससे बेहतर है। आइए जानें ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में-
दृष्टि धामी और शक्ति अरोड़ा
'सिलसिला बदलते रिश्तों का' शो में पहली बार दृष्टि धामी और शक्ति अरोड़ा पहली बार साथ में नजर आ रहे हैं। यह शो एक अलग थीम के साथ आया है। इसमें नंदिनी (दृष्टि धामी) कुणाल की पत्नी की दोस्त है। कुणाल अपनी पत्नी (अदिति देव शर्मा) से प्यार करता है, लेकिन वह नंदिनी के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करता है। हालांकि शो में यह जोड़ी करीब नजर नहीं आती, लेकिन इनके डायलॉग और सीन देखकर इनके बीच डेवलप हो रही कैमेस्ट्री समझी जा सकती है।
पर्ल वी पुरी और सुरभि ज्योति
'नागिन 3' में नजर आने वाले इन दोनों कलाकारों की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। यूं तो नागिन का पहला और दूसरा सीजन हिट रहा है, तीसरे शो में पूरी कास्ट नई है। शो में सुरभि के किरदार को पहले इंसान ही समझा जा रहा था, लेकिन बाद में उसके नागिन होने की बात सामने आने से दर्शकों की दिलचस्पी इसमें और भी ज्यादा बढ़ गई। शो में पर्ल के साथ दृष्टि की शादी अचानक हुई, लेकिन इनकी इंटेस केमिस्ट्री काफी दिलचस्प लग रही है। साथ में ये कपल काफी अच्छे दिख रहे हैं और यही वजह है कि इसकी टीआरपी काफी ज्यादा बढ़ गई है।
विवेक दहिया और करिश्मा तन्ना
एकता कपूर के नए सुपरनेचुरल शो 'कयामत की रात' में विवेक दहिया और करिश्मा तन्ना की कैमिस्ट्री काफी थ्रिलिंग नजर आ रही है। रियल लाइफ कपल विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर अपने रोमांस और हैप्पी मैरिड लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं इस शो में विवेक की करिश्मा के साथ ऑन स्क्रीन कैमेस्ट्री काफी एक्स्ट्राऑर्डिनरी दिख रही है। पहले ही एपीसोड से इनके साथ के सीन अच्छे लग रहे हैं, जिससे आने वाले एपीसोड्स को देखने की दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ गई है।
करण कुंद्रा और योगिता बिहानी
दिल ही हो तो है में पहली बार साथ नजर आ रह हैं करण कुंद्रा और योगिता बिहानी। करण अपने कूल लुक्स को लेकर काफी चर्चित रहते हैं, वहीं योगिता ने इस शो के जरिए डेब्यू किया है। इस शो में करण एक ऐसे शख्स है, जिस पर हर लड़की फिदा है, वहीं लड़की आदर्श के रास्ते पर चलने वाली है। हालांकि यह बहुत रूटीन स्टोरी है, लेकिन इस कपल को साथ में देखना दर्शकों के लिए बहुत नया है, इसीलिए इसमें महिलाएं काफी ज्यादा दिलचस्पी लेंगी।
मेघा चक्रवर्ती और गौरव सरीन
शो 'कृष्णा चली लंदन' में ऐसे अमीर परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो बहुत पढ़ा-लिखा नहीं है। इसमें एक ऐसी लड़की नजर आती है, जो लंदन से पढ़ाई करने के बाद डॉक्टर बनने का सपना देखती है। भविष्य में क्या होगा, इसमें दर्शकों को बांधे रखने वाली यह लव स्टोरी महिलाओं का दिल जीत रही है और यह पॉसिबल हुआ है मेघा और गौरव की बेहतरीन कैमेस्ट्री की बदौलत।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों