herzindagi
touching elders feet

जैसे ही आप बड़ों के पैर छूने के लिए झुकती हैं आपको मिल जाते हैं ये 5 फायदे

जैसे ही आप अपने बड़ो के पैर छूने के लिए झुकती हैं या फिर उनके पैरों को टच करती हैं तो आपको ये 5 फायदे होते हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-08-03, 15:07 IST

जैसे ही आप अपने बड़ो के पैर छूने के लिए झुकती हैं या फिर उनके पैरों को टच करती हैं तो आपको ये 5 फायदे होते हैं। ये 5 फायदे ऐसे हैं जो आपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 

सूर्य को जल चढ़ाना और पीपल की परिक्रमा करने जैसी हिंदू धर्म में कई परंपराएं प्रचलित हैं, इन सभी परंपराओं के पीछे धार्मिक कारण तो होते ही हैं और साथ ही साथ वैज्ञानिक तथ्य भी शामिल होते हैं। हिंदू परंपरा में बड़ों के पैर छूने को भी बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है और इसके भी धार्मिक कारण के साथ-साथ वैज्ञानिक तथ्य भी हैं। 

touching elders feet

पॉजिटिव एनर्जी मिलती है 

पैरों में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो रहता है और ऐसे में जब हम किसी के पैर छूते हैं तो उसकी पॉजिटिव एनर्जी हमें मिल जाती है। इतना ही नहीं जब सामने वाला आशीर्वाद देने के लिए हमारे सिर पर हाथ रखता है तो दोनों के बीच एनर्जी का आदान-प्रदान होता है। पॉजिटिव एनर्जी हमारे जीवन में कितना महत्व रखती हैं ये तो आप जानती ही हैं। 

Read more: इस साल दोहराई जाएगी बरसों पुरानी परंपरा, गुरु बचाएंगें अपने शिष्‍य को चंद्र ग्रहण से

touching elders feet

घमंड और अहंकार होता है कम 

मनुष्य के पैर उसके शरीर का आधार माने जाते हैं क्योंकि हमारा पूरा शरीर इन्हीं पर टिका होता है। इतना ही नहीं पूरे शरीर का भार हमारे पैरों पर ही जाता है। जब हम किसी के सामने झुकते हैं तो हम घमंड, अहंकार जैसी चीजों को त्यागकर ऐसा करते हैं। 

 

ऐसे में अपने बड़ों के पैर छूकर हम उनकी उम्र, उनके ज्ञान, उनकी उपलब्धियों और उनके अनुभव को सम्मान देते हैं। बदले में वे हमें हमारी तरक्की और अच्छे जीवन के लिए आशीर्वाद देते हैं। मतलब यह हुआ कि झुककर बड़ों के पैर छूने से घमंड और अहंकार तो कम होता ही है और साथ ही बड़ों के ज्ञान का कुछ हिस्सा भी हमें मिल पाता है। 

touching elders feet

घुटनों का दर्द होता है कम 

चरण स्पर्श करने की स्थिति एक बेहतरीन योग भी मानी जाती है। जब भी हम किसी के पैर छूने के लिए नीचे झुकते हैं तो हमारे घुटनों का दर्द कम होता है। साथ ही कमर को भी आराम मिलता है।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।