बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड के बारे में बात की जाए तो तैमूर अली खान का नाम सबसे पहले आता है। तैमूर अली खान बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के सुपुत्र हैं। तैमूर का जब से जन्म हुआ है पापाराजी तब से उनके हर मोमेंट को कैमरे में कैप्चर करने में लगे हुए हैं। शायद ही कोई जगह ऐसी होगी जहां तैमूर हों मगर, पापाराजी न हों। फिर चाहे, वही उनके घर के बाहर की तस्वीर हो या फिर उनके स्कूल या फिर किसी फंक्शन की। तैमूर अली खान जहां जाते हैं कैमरा उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच जाता है। तैमूर को भी पापाराजी को अटेंशन पसंद है। वह हमेशा उनसे इंटरेक्ट करते हैं। मगर, तैमूर अली खान के बीते कुछ वीडियो यह बताते हैं कि अब उन्हें पापाराजी का अटेंशन खास पसंद नहीं आ रहा।
इसे जरूर पढ़े- Taimur Ali Khan Cute Pictures: करीना कपूर के बेटे ‘तैमूर’ हैं इतने क्यूट कि लोग करना चाहते हैं उन्हें kidnapदरअसल, सोशल मीडिया पर आपको ढेरों ऐसे वीडियो मिल जाएंगे जिसमें पापाराजी द्वारा तैमूर की तस्वीरे क्लिक की जा रही हैं और तैमूर भी खुशी-खुशी उन्हें पोज दे रहे हैं। इतना ही नहीं तैमूर को पापाराजी से इंटरैक्ट करना भी बहुत पसंद है।
इसे जरूर पढ़े- तैमूर क्यों हैं सोशल मीडिया के स्टार नंबर 1, जानिएView this post on Instagram
वह जब भी पब्लिक प्लेस में होते हैं तो पापाराजी पीछे से उनका नाम पुकारते हैं और तैमूर भी क्यूट सा रिएक्शन दे देते हैं। कई बार वह बॉलीवुड स्टार्स की तरह हाथ हिला कर पापाराजी का अभिनंदन करते हैं तो कभी वह उन्हें मीडिया वाले कह कर अपनी फनी हरकतों से हंसाते हैं। मगर, बीते एक वीडियो में तैमूर को गुस्से में देखा गया।तैमूर की तरह अपने बच्चे को हैप्पी रखने के लिए अपनाएं ये ट्रेवल टिप्स
दरअसल, करीना कपूर दिवाली पूजा के लिए अपनी बहन करिश्मा कपूर के ऑफिस जा रही थी और वहां जब पापाराजी ने तैमूर की तस्वीर क्लिक करने की कोशिश की तो तैमूर ने कस कर ‘नो’ बोला इस पर करीना ने उन्हें शांत करते हुए कहा, ‘सब को हैप्पी दिवाली बोलो’ तब तैमूर ने हैप्पी दिवाली बोला और वह आगे बढ़ गए। कुछ ऐसा ही सीन एअरपोर्ट पर भी नजर आया। करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ कहीं जा रही थी। तब एअरपोर्ट पर पापाराजी ने जब तैमूर को बुला या तो वह गुस्से से आगे बढ़ गए। तैमूर इतना ज्यादा गुस्से में थे कि वह मां करीना का हाथ छुड़ा कर आगे बढ़ गए।करीना कपूर बेटे तैमूर की नैनी को देतीं हैं कितनी सैलरी? खुद बताती हैं करीना
View this post on Instagram#TaimurAliKhan in phataka mood this Diwali #kareenakapoor 😱😱😘😍 #happydiwali #ManavManglani
गौरतलब है कि तैमूर के पिता एक्टर सैफ अली खान इस बारे में पहले भी बात कर चुके हैं कि तैमूर को अब फोटो क्लिक करना पसंद नहीं है। हालाकि, ऐसे कई स्टार किड्स है जो पापाराजी द्वारा फोटो क्लिक करने पर काफी डिस्टर्ब हो जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चने की बेटी अराध्या बच्चन भी कई बार पापाराजी के बार-बार नाम पुकारने पर परेशान हो जाती है। वहीं रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों को पापाराजी से दूर ही रखती हैं।तैमूर ही नहीं करीना इन बच्चों के भी हैं बेहद करीब
हमने इस बारे में जब चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट स्नेहा देव से जनना चाह कि आखिर स्टार किड्स पापाराजी का अटेंशन पसंद करते हैं या नहीं, ‘एक लिमित तक स्टार किड्स को अंजान लोगों से इंटरैक्ट करना पसंद होता है क्योंकि वह स्टार नहीं होते। स्टारडम का प्रेशर क्या होता है यह उन्हें नहीं पता होता है। अपने आस-पास ज्यादा लोगों को देख वह अनकंफर्टेबल हो जाते हैं।बॉलीवुड स्टार के शरारती बच्चे हैं बेहद स्टाइलिश
स्टार्स को पता है कि उन्हें पापाराजी को कितना अटेंशन देना है और उन्हें कैसे उनके के आगे बिहेव करना है मगर, स्टार किड्स कब अच्छे मूड में हैं तो कब खराब यह बात केवल उन पर निर्भर करती है। ऐसे में कई बार वह पापाराजी को अटेंशन देना पसंद नहीं करते हैं।’
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों