herzindagi
taimur ali khan toys

Taimur Ali Khan Cute Pictures: करीना कपूर के बेटे ‘तैमूर’ हैं इतने क्यूट कि लोग करना चाहते हैं उन्हें kidnap

क्‍या आपको भी करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान क्‍यूट लगते हैं? अगर आप इंटरनेट पर उनकी नई तस्‍वीरें तलाश रही हैं तो एक नजर यहां डालें। 
Editorial
Updated:- 2019-07-29, 23:24 IST

बॉलवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा ही चर्चा में छाय रहते हैं। तैमूर अली खान कभी अपनी क्यूट हरकतों से तो कभी अपने क्यूट एक्सप्रेशन से लोगों के मन को लुभा लेते हैं। बॉलीवुड में तैमूर अली खान को सबसे क्यूट स्टार किड का दर्जा मिला हुआ है। वैसे तैमूर अीभी बहुत छोटे हैं मगर, पापाराजी और मीडिया के बीच उनकी लोकप्रियता किसी टॉप 10 स्टार की तरह ही है। तैमूर जो करते हैं वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। आजकल तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इसे जरूर पढ़ें:करीना कपूर बेटे तैमूर की नैनी को देतीं हैं कितनी सैलरी? खुद बताती हैं करीना

taimur ali khan latest pic

इन तस्वीरों में वह बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। तैमूर की क्यूटनेस के तो सभी दीवाने हैं मगर, बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को तैमूर इतने पसंद हैं कि वह उन्हें किडनैप करना चाहते हैं। जी हां, ‘द कपिल शर्मा’ में अपनी फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा से जब पूछा गया कि उन्हें किसी को किडनैप करना हो तो वह किसे करें तो वह तुरंत बोल उठे ‘तैमूर को, वो मुझे बहुत ज्यादा क्यूट लगता है।’सैफ अली खान ने अपने बेटे का नाम क्यों रखा तैमूर

 

वैसे सिद्धार्थ को ही नहीं बल्कि तैमूर सभी को बहुत ज्यादा क्यूट लगते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं।  

इसे जरूर पढ़ें:करीना अपने बेटे तैमूर को मच्छरों से बचाने के लिए करती हैं ये काम

taimur ali khan instagram account

दरअसल, तैमूर अली खान की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उनमें वह अपनी बेस्ट फ्रेंड कायनात सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर इन तस्वीरों में बेहद क्यूट दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में तैमूर अली खान अपनी दोस्त कायनात के साथ एक फार्म हाउस में हैं और वहां वह बकरियों को चारा खिला रहे हैं।बॉलीवुड स्टार के शरारती बच्चे हैं बेहद स्टाइलिश

More For You

taimur ali khan nanny name

यह तस्वीरें कायनात सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं। यह अकाउंट उनके मम्मी पापा हैंडल करते हैं। इस तस्वीरे के साथ कैप्शन लिखा है, ‘हम दोनों को जानवरों से बहुत प्यार है और हमें उनके साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।’ आपको बता दें कि एमटीवी रोडीज के एंकर रणविजय सिंह और उनकी वाइफ प्रियंका सिंह की बेटी कायनात के सोशल मीडिया पर बहुत सारे फॉलोवर्स हैं। तैमूर क्या बनेंगे बड़े होकर करीना ने किया डिसायड

taimur ali khan latest memes

गौरतलब है कि इस वक्त तैमूर अपने मॉम-डैड के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। वह लंडन में मौजूद एक फार्महाउस में गए और वहां पर एक पूरा दिन जानवरों के साथ बिताया। एक तस्वीर से पता लगता है कि इस फार्म हाउस में बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग से जोन बना है। यहां पर बच्चों को गाय का दूध निकालना और पैधे लगाना भी सिखाया जाता है।

 

तैमूर और कायनात ने भी फार्म हाउस में यह सब किया। वैसे तैमूर केवल अपनी दोस्त कायनात ही नहीं बल्कि अपनी बहन इनाया के साथ भी बेहद क्यूट मोमेंट्स में नजर आ चुके हैं। उन्हें अपनी बहन के साथ वक्त बिताना बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। अपनी बेहन के साथ तैमूर अली खान की बहूत सारी क्यूट-क्यूट पिक्चर्स हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।