Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:16 AM IST
image

Aaj Ka Vrishchik  Rashifal 05 February 2026: आज धैर्य और समझदारी से लें फैसले, गुस्सा बढ़ा सकता है वृश्चिक राशि के लोगों की परेशानी

आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए अंदरूनी भावनाओं को समझने और संभालने का संकेत दे रहा है। बाहरी मजबूती के पीछे छिपा तनाव आज फैसलों को प्रभावित कर सकता है। गुस्से और शक से नहीं, धैर्य और साफ बातचीत से स्थितियां बेहतर होंगी। छोड़ने और स्वीकार करने की समझ आज मन को हल्का कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 07:25 IST

Scorpio Horoscope Today, 05 February 2026: आज का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा भारी लेकिन सच्चाई दिखाने वाला हो सकता है। बाहर से आप शांत और मजबूत दिखेंगी, लेकिन अंदर बहुत कुछ दबा हुआ रहेगा। आज  कुछ बातें जो आप काफी समय से नजरअंदाज करती आ रही हैं, वही बातें मन में घूमती रहेंगी। आप किसी पर भरोसा करना चाहती हैं, लेकिन पूरी तरह खुल पाना आज भी मुश्किल लगेगा। आपकी आदत है कि आप हर स्थिति पर कंट्रोल रखना चाहती हैं। आज अगर चीजें आपकी मर्जी से न चलें, तो बेचैनी बढ़ सकती है। लेकिन सच यह है कि हर चीज़ को पकड़कर रखना जरूरी नहीं होता। कुछ बातों को छोड़ना भी सीखना होगा।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए भावनाएं गहरी लेकिन थोड़ी उलझी हुई रहेंगी। विवाहित महिलाएं आज जीवनसाथी से जुड़ी किसी बात को लेकर इनसेक्योर महसूस कर सकती हैं। हो सकता है आपका पार्टनर आप से कुछ छुपा रहा हो  लेकिन यह सिर्फ आपका शक हो। आज अंदाज़े लगाने से बचें। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज पार्टनर से साफ़ बात करनी चाहिए। अगर आप सब कुछ मन में रखेंगी तो दूरी बढ़ सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी पुराने रिश्ते की याद अचानक मन को परेशान कर सकती है।
उपाय: आज शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा काला तिल मिलाकर अर्पित करें।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को धैर्य और स्ट्रेटेजी दोनों की जरूरत होगी। आज ऑफिस में कोई स्थिति आपके कंट्रोल से बाहर जा सकती है, जिससे गुस्सा आ सकता है। आज सीधे टकराव से बचना ही  समझदारी होगी। जो महिलाएं रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, मेडिकल, टैक्स या गुप्त जानकारी से जुड़े काम में हैं, उनके लिए दिन ठीक है, लेकिन धैर्य जरूरी है। बिजनेस कर रही महिलाओं को आज किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।
उपाय: काम शुरू करने से पहले लाल चंदन का हल्का तिलक लगाएं।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए। आज जितना  पैसा आएगा उतना ही  पैसा  जाएगा भी। आज कोई अचानक खर्च या पुराण पेमेंट सामने आ सकता है। आज इन्वेस्टमेंट या उधार से जुड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा।
उपाय: आज के दिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को आज विशेष रूप से  हार्मोनल इम्बैलेंस का ध्यान रखना होगा।  आज  पेट और तनाव से जुड़ी सावधानी रखनी चाहिए। मन में दबा गुस्सा या चिंता शरीर पर असर डाल सकती है। कुछ महिलाओं को आज थकावट या भारीपन महसूस हो सकता है। आज पानी ज्यादा पिएं और देर रात तक जागने से बचें।
उपाय: आज रात सोने से पहले एक दीपक जलाकर शांत मन से बैठें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;