herzindagi
astro remedies

जानें कब है सिंह संक्रांति, इन 4 राशि वालों को हो सकता है लाभ

ग्रहों की चाल में हर समय परिवर्तन देखने को मिलता है। वहीं, इस बार सूर्यदेव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसे सिंह संक्रांति कहा जा रहा है। इसका प्रभाव किस राशि के जातक पर पड़ेगा। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Guest Author
Editorial
Updated:- 2023-08-01, 13:30 IST

हिंदू पंचांग के हिसाब से इस साल दिनांक 17 अगस्त दिन गुरुवार को सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को सूर्यदेव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जिसे सिंह संक्रांति कहा जा रहा है। इसका प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर होगा।

इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने की विशेष मान्यता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि सिंह संक्रांति कब है, पुण्य काल और महापुण्य काल और स्नान-दान करने का समय क्या है और इस दिन सूर्य गोचर से किस राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। 

कब है सिंह संक्रांति ? 

surya sankranti

इस बार सिंह संक्रांति दिनांक 17 अगस्त को सुबह 06:44 मिनट से लेकर इसका समापन दिनांक 18 अगस्त को दोपहर 01:44 मिनट पर होगा। वहीं इस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शिव योग भी है। 

सिंह संक्रांति का महपुण्य काल कब है? 

सिंह संक्रांति का महापुण्यकाल का शुभ मुहूर्त सुबह 11:33 मिनट से लेकर इसका समापन दोपहर 01:44 मिनट तक रहेगा। 

इसे जरूर पढ़ें - Lord Sun mantra: सूर्य देव का ये एक मंत्र है हर समस्या का हल, जानें लाभ और महत्व

सिंह संक्रांति स्नान-दान की मान्यता 

सिंह संक्रांति के दिन स्नान और दान करना विशेष महत्व है। इस दिन आप सूर्यदेव (सूर्य मंत्र) की विशेष पूजा करें। अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्यदोष है, तो उसे सूर्यदेव से जुड़ी वस्तुओं का खासकर दान करना चाहिए। जैसे कि तांबा, गुड़ आदि।

सूर्य के सिंह राशि में गोचर से इन राशियों को हो सकता है लाभ 

सिंह राशि 

surya upay

सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से आपको धन लाभ हो सकता है। आपक यश और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संतानपक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। सूर्यदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। 

सूर्य के मंत्र का करें जाप - 'ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम'

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी लेकर आया है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी कोई मनोकामना (मनोकामना पूर्ति उपाय) पूरी हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Lord Sun: सूर्य का कमजोर होना लाता है घर में बीमारी, जानें इसे मजबूत करने के सरल उपाय

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर आपके भाग्य में बढ़ोतरी लेकर आया है। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार हो सकता है। अगर आप कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये समय बहुत अच्छा है। 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर मान-सम्मान की प्राप्ति लेकर आया है। आपके शत्रु भी बढ़ेंगे, लेकिन आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

 

सिंह संक्रांति के दिन 4 राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।