herzindagi
sawan shukrawar ke upay hindi mein

Sawan Shukrawar Ke Upay: सावन के शुक्रवार पर करें ये उपाय, होगा धन लाभ

सावन का महीना मनोकामना पूर्ति के लिए जाना जाता है। मान्यता है इस माह में साधारण सी पूजा भी भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न कर देती है। वहीं, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये भी यह मां उत्तम माना जाता है।  
Editorial
Updated:- 2023-07-20, 16:47 IST

Dhan Labh Ke Liye Sawan Shukrawar Ke Upay: सावन का सोमवार जितना शुभ और मंगलमय माना जाता है। 

सावन का शुक्रवार भी उतना ही लाभकारी है। सावन शुक्रवार के दिन कुछ उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि इस दिन इन उपायों को करने से धन लाभ होता है और शुक्र मजबूत होता है।  

सावन शुक्रवार के दिन करें इलायची का उपाय (Cardamom Remedy on Sawan Friday)

sawan shukrawar ke jyotish upay hindi mein

  • सावन के शुक्रवार के दिन संध्या पूजन और आरती के बाद तिजोरी में हरी इलायची रखें।
  • तिजोरी के अलावा पर्स में हरी इलायची रख सकते हैं। इसे धन बाधित करने वाला दोष दूर होगा। 
  • साथ ही, अधिक खर्च और तंगी से छुटकारा भी मिल जाएगा। कर्ज का बोझ भी उतर जाएगा।  

यह भी पढ़ें: Sawan 2023 What Not To Eat: सावन में कढ़ी समेत इन चीजों को क्यों नहीं खाना चाहिए?

सावन शुक्रवार के दिन करें शिव मंदिर का उपाय (Shiv Temple Remedy on Sawan Friday)

  • सावन के शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें। 
  • मां लक्ष्मी के मंत्र 'ऊं श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:' का जाप करें। 
  • इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी, उनका वास घर में स्थाई होगा और शिव जी भी आशीर्वाद देंगे। 

सावन शुक्रवार के दिन करें विवाह का उपाय (Marriage Remedy on Sawan Friday) 

sawan shukrawar ke jyotish upay in hindi

  • शुक्रवार को सुबह‍ स्‍नान के बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करें और मीठे का भोग लगाएं।
  • भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) को पांच परकार का मीठा चढ़ाएं और एक रुपए का सिक्का वहीं रख दें। 
  • इससे विवाह के योग बनेंगे और बिना किसी बाधा के शादी का शुभ काम पूर्ण होगा। 

यह भी पढ़ें: Sawan Somwar 2023: घर की इस दिशा में रखें बेलपत्र, होगा लाभ

सावन शुक्रवार के दिन करें धन लाभ का उपाय (Money Remedy on Sawan Friday) 

  • सावन के शुक्रवार दूध, चावल और मखाने की खीर बनाकर मां लक्ष्‍मी का भोग लगाएं। 
  • पांच कन्‍याओं को सावन के शुक्रवार के दिन खीर, पुष्प और वस्त्रों का दान करें। 
  • इससे धन लाभ के योग बनेंगे, आय के स्रोत खुलेंगे और धन में वृद्धि भी होगी। 

 

अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं और धन में वृद्धि चाहते हैं तो सावन के शुक्रवार के दिन यह उपाय ज़रूर करें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।