sawan purnima 2025 bhog

सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं? जानें

सावन पूर्णिमा के दिन अगर मां लक्ष्मी को पूर्ण श्रद्धा से भोग लगाया जाए तो इससे वह प्रसन्न होकर कृपा बरसाती हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि सावन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं।
Editorial
Updated:- 2025-08-06, 16:03 IST

सावन पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि यह सावन माह की आखिरी तिथि होती है। सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। साथ ही, इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों से व्यक्ति को विशेष पुण्य मिलता है और उसके जीवन से दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। कई जगहों पर इस दिन को नारली पूर्णिमा और कजरी पूनम के रूप में भी मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि सावन पूर्णिमा के दिन अगर मां लक्ष्मी को पूर्ण श्रद्धा से भोग लगाया जाए तो इससे वह प्रसन्न होकर कृपा बरसाती हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि सावन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को क्या भोग लगाएं।

सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं मखाने का भोग

मखाना देवी लक्ष्मी को विशेष रूप से प्रिय है क्योंकि यह कमल के पौधे से उत्पन्न होता है और देवी भी कमल पर विराजमान होती हैं। आप मखाने की खीर या भुने हुए मखाने का भोग लगा सकते हैं। इससे घर में पारिवारिक शांति स्थापित होती है।

sawan purnima 2025 maa lakshmi bhog

सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं खीर का भोग

मां लक्ष्मी को खीर बहुत प्रिय है। इस दिन आप चावल, दूध, मखाना, किशमिश और अन्य सूखे मेवों से बनी खीर का भोग लगा सकते हैं। इसे चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण करना शुभ माना जाता है। इससे चंद्रमा कुंडली में मजबूत होते हैं।

यह भी पढ़ें: शिव के सावन की पूर्णिमा पर करें ये 5 काम, मां लक्ष्मी की होगी कृपा और बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं बताशे का भोग

बताशे भी मां लक्ष्मी को बहुत पसंद होते हैं। ये सफेद और मीठे होते हैं जो चंद्रमा के रंग और शीतलता का प्रतीक हैं। रात की पूजा में बताशों का भोग लगाना बहुत शुभ होता है। मां लक्ष्मी को सावन पूर्णिमा पर बताशे का भोग लगाने से स्वास्थ्य लाभ होता है।

sawan purnima 2025 maa lakshmi ka bhog

सावन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं सिंघाड़े का भोग

सिंघाड़ा भी पानी में उगता है और इसकी उत्पत्ति जल से होती है जो मां लक्ष्मी से संबंधित है। सिंघाड़े का भोग भी देवी को चढ़ाया जा सकता है। सावन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को सिंघाड़े का भोग लगाने से ग्रह दोष दूर होता है और शुभता का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें: 4 दिन बाद खत्म हो जाएगा सावन, जानें कब है पूर्णिमा तिथि और पूजा से लेकर स्नान-दान तक का शुभ मुहूर्त

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
सावन पूर्णिमा के दिन क्या दान करें?
सावन पूर्णिमा के दिन गेहूं या चावल का दान करना शुभ होता है। 
सावन पूर्णिमा के दिन कौन सा दीया जलाएं? 
सावन पूर्णिमा के दिन अलसी के तेल का दीया जलाएं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;