aaj ka panchang 8 august 2025 friday maa lakshmi shubh yog muhurat mantras and significance

Aaj Ka Panchang 8 August 2025: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए बन रहे हैं खास योग, शुभ मुहूर्त और मंत्रों के लिए देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 08 अगस्त शुक्रवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आज किस मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करने से लाभ हो सकता है और व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2025-08-08, 06:31 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक के जीवन में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने सदे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। वहीं आज आयुष्मान योग बन रहा है और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मकर राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 08 अगस्त 2025

tips-to-please-goddess-lakshmi

तिथि नक्षत्र  दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि  उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुक्रवार आयुष्मान योग वणिज और बव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 08 अगस्त 2025

सूर्योदय  सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
सूर्यास्त शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक 

आज का शुभ मुहूर्त और योग 08 अगस्त 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक
अमृत काल सुबह 07 बजकर 56 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 34 मिनट तक 
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक
आयुष्मान योग सुबह 05 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 08 मिनट तक
सौभाग्य योग सुबह 04 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 15 मिनट तक 

आज का अशुभ मुहूर्त 08 अगस्त 2025

राहु काल सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर 12 बजकर 32 मिनट तक 
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 18 मिनट तक
यमगंड दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 23 मिनट तक
दिशाशूल  पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। 
दुर्मुहूर्त सुबह 08 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 08 अगस्त 2025

2889215-maa-laxmi-mantra-10

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है।

आज के शुक्रवार के उपाय 08 अगस्त 2025

  • शुक्रवार को सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। उन्हें कमल का फूल, लाल गुलाब, सफेद मिठाई और श्रीफल अर्पित करें।
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
  • इस दिन चावल, दूध, दही, सफेद वस्त्र, चीनी जैसी सफेद चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
  • शुक्रवार को छोटी कन्याओं को खीर या कोई सफेद मिठाई खिलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत आती है।
  • गाय को हरा चारा या रोटी खिलाने से शुक्र ग्रह के दोष कम होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
  • "ॐ शुं शुक्राय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करने से शुक्र ग्रह से संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।
  • शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।

आज शुक्रवार के खास मंत्र 08 अगस्त 2025

  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नमः
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एहि एहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा:
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:
  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे:
  • सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते।।:

08 अगस्त 2025 आज के पंचांग का महत्व

09_04_2023-maa_laxmi_23380626

आज शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इससे व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई भी आर्थिक परेशानी आ रही है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;