हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और बुधवार का दिन भी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक के जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन विधिवत रूप से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आज सिद्ध योग बन रहा है और हस्त नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 30 जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि | हस्त नक्षत्र | बुधवार | सिद्ध योग | कौलव और तैतिल |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 30 जुलाई 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 30 जुलाई 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक |
अमृत काल | दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 05 बजकर 01 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 30 जुलाई 2025
राहु काल | दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 11 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 10 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 07 बजकर 3 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 17 मिनट तक |
दिशाशूल | पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 30 जुलाई 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की आज षष्ठी तिथि है। वहीं आज बुधवार का दिन भी है। इस दिन बप्पा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक के व्यापार में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन विधिवत रूप से पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है।
आज बुधवार के उपाय 30 जुलाई 2025
- बुधवार के दिन सुबह स्नान करके हरे वस्त्र पहनें और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। उन्हें दूर्वा अर्पित करना विशेष फलदायी होता है, क्योंकि दूर्वा गणेश जी को अत्यंत प्रिय है।
- गणेश जी को मोदक बहुत पसंद हैं। बुधवार को पूजा करते समय उन्हें मोदक का भोग अवश्य लगाएं। यह आपके जीवन में मिठास और खुशहाली लाएगा।
- बुधवार के दिन हरी मूंग दाल, हरे वस्त्र, हरी सब्जियां या हरे फल जैसी हरी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। यह बुध ग्रह को मजबूत करता है।
- बुधवार को किसी गाय को हरा चारा खिलाने से बुध ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
- बुधवार के दिन "ॐ बुं बुधाय नमः" या "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः" मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यह मंत्र बुध ग्रह को शांत करता है।
- यदि संभव हो तो बुधवार को गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। यह आपको बुद्धि और ज्ञान प्रदान करेगा और सभी बाधाओं को दूर करेगा।
- यदि आप कर्ज से परेशान हैं, तो बुधवार के दिन गणेश जी को गुड़ और घी का भोग लगाएं और ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
आज बुधवार के खास मंत्र 30 जुलाई 2025
- ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दंति प्रचोदयात्
- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
- ॐ गं गणपतये नमः
- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः
- ॐ शांति शांति शांतिः
- ॐ सर्वबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः
30 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं अगर किसी जातक के व्यापार में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं बुधवार के दिन दान-पुण्य करने का भी विधान है। इस दिन आप विशेष रूप से हरे रंग की चीजों का दान करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों