herzindagi
sheetala ashtami  ki date

Sheetala Ashtami Shubh Muhurat 2024: आज है शीतला अष्टमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Basoda Puja Shubh Muhurat 2024: हिन्दू धर्म में शीतला अष्टमी का बहुत माना जाता है।होली से ठीक आठ दिन बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। शीतला अष्टमी को बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है।  
Editorial
Updated:- 2024-04-01, 11:00 IST

Kab Hai Basoda 2024: हिन्दू धर्म में शीतला अष्टमी का बहुत माना जाता है।होली से ठीक आठ दिन बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी के रूप में मनाया जाता है। शीतला अष्टमी को बसोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा का विधान है। शीतला अष्टमी की पूजा एवं व्रत माताएं अपने बच्चों को लिए रखती हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर इस साल कब पड़ रहा है बसोड़ा, क्या है उसका शुभ मुहुर्त और उससे जुड़ा महत्व।

बसोड़ा या शीतला अष्टमी 2024 कब है? (Sheetala Ashtami 2024 Kab Hai)

Basoda  Ka Shubh Muhurat

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का शुभारंभ 1 अप्रैल, दिन सोमवार को रात 9 बजकर 9 मिनट से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 2 अप्रैल, दिन मंगलवार को रात 8 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, बसोड़ा का व्रत 2 अप्रैल को रखा जाएगा।  

यह भी पढ़ें: शनिदेव को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

बसोड़ा या शीतला अष्टमी 2024 का शुभ मुहूर्त (Basoda or Sheetala Ashtami 2024 Ka Shubh Muhurat) 

बसोड़ा यानी कि शीतला अष्टमी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम 6 बजकर 39 मिनट पर होगा। यानी कि पूजा के लिए कुल अवधि लगभग 12 घंटे के आसपास की है। इसमें पूजा करना शुभ रहेगा।  

यह भी पढ़ें: घर में भगवान की कितनी फोटो रखनी चाहिए?

बसोड़ा या शीतला अष्टमी 2024 का महत्व (Basoda or Sheetala Ashtami 2024 Ka Mahatva) 

शास्त्रों में दिए गए वर्णन के अनुसार, शीतला अष्टमी का व्रत महिलाएं घर की सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं, लेकिन मुख्य रूप से यह व्रत महिलाओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र और निरोगी काया के लिए रखा जाता है। इस व्रत को लेकर ऐसी मान्यता है कि इसके निर्वाहन से बच्चों को चेचक, खसरा और आंखों की बीमरी परेशान नहीं करती है।

 

अगर आप भी बसोड़ा यानी कि शीतला अष्टमी की पूजा करती हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस साल कब है बसोड़ा और क्या है उसका शुभ मुहूर्त एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।