15 august 2025 ka panchang

Aaj Ka Panchang 15 August 2025: नया काम शुरू करने से पहले आज का पंचांग, दिशाशूल के साथ लग रहा है डेढ़ घंटे का राहुकाल

आज के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी जो कि शीतला सप्तमी के रूप में भी मनाई जाती है। आज का दिन शुक्रवार का है इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा के लिए भी विशेष फलदायी है।
Editorial
Updated:- 2025-08-15, 06:31 IST

15 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत खास है। आज के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी जो कि शीतला सप्तमी के रूप में भी मनाई जाती है। आज का दिन शुक्रवार का है इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा के लिए भी विशेष फलदायी है। आज के दिन कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जाएगी क्योंकि अष्टमी तिथि की शुरुआत रात 11:49 बजे से हो रही है जिससे स्मार्त संप्रदाय के लोग इसी दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे। हालांकि आज के दिन डेढ़ घटे से भी ज्यादा का राहुल लग रहा है ऐसे में शुभ काम करने से पहले ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा बताया गया आज का पंचांग अवश्य देख लें। 

आज का पंचांग 15 अगस्त 2025  

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
भाद्रपद कृष्ण सप्तमी अश्विनी   शुक्रवार गण्ड विष्टि

15 august 2025 friday  day ka panchang

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 15 अगस्त 2025

प्रहर समय
सूर्योदय  सुबह 5:50 बजे
सूर्यास्त शाम 7:00 बजे
चंद्रोदय  रात 10:29 बजे
चंद्रास्त अगले दिन सुबह 11:52 बजे

आज का शुभ मुहूर्त और योग 15 अगस्त 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:24 से 05:07 तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:52 तक
विजय मुहूर्त  दोपहर 02:37 से 03:30 तक
गोधुली मुहूर्त शाम 07:00 से 07:22 तक
रवि योग सुबह 5:50 से 07:36 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:50 से 07:36 तक

आज का अशुभ मुहूर्त 15 अगस्त 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल सुबह 10:47 से दोपहर 12:25 तक
 यमगंड दोपहर 03:43 से शाम 05:22 तक
 दुर्मुहूर्त सुबह 08:40 से 09:32 तक
 दिशाशूल पश्चिम दिशा

आज व्रत और त्योहार 15 अगस्त 2025

15 अगस्त 2025 को किसी प्रकार का कोई विशेष त्यौहार नहीं है। हालांकि आज शुक्रवार होने के कारण कई लोग मां लक्ष्मी का व्रत रख सकते हैं।

15 august 2025 friday panchang

आज का उपाय 15 अगस्त 2025

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना बहुत शुभ माना जाता है। आप सुबह स्नान आदि से निवृत होकर देवी लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के सामने घी का दीपक जलाएं। देवी को लाल फूल, कमल का फूल, या गुलाब का फूल अर्पित करें। आप 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। ऐसा करने से धन-धान्य की वृद्धि होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल, चीनी, दूध, दही या सफेद मिठाई दान कर सकते हैं। इसके अलावा, आप सफेद वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;