शब-ए-बारात, मुस्लिम समुदाय के लोगों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। शब-ए-बारात की रात बहुत ही पाक मानी जाती है। यह, वह रात होती है जब अल्लाह से हर गुनाह की माफी मांगी जाती है। शब-ए-बारात अल्लाह की रजा हासिल करना बेहतरीन मौका है। चलिए जानते हैं शब-ए-बारात का इतिहास क्या है? और यह इस साल कब मनाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक शब-ए-बारात शाबान के महीने में मनाया जाता है। बता दें, कि शाबान इस्लामिक कैलेंडर का आठवां महीना है, जिसकी 14वीं और 15वीं दरमियानी रात को मुसलमान शब-ए- बरात का त्योहार मनाते हैं। यानी इस साल 2025, में 13 फरवरी को शब-ए- बरात का त्यौहार मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं इसकी फजीलत क्या है? इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग क्या करते हैं?
शब- ए- बारात के मौके पर दिन में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और गरीबों में बांटे जाते हैं। रात में लोग पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। पुरुष मस्जिद में नमाज अदा करते हैं, जबकि महिलाएं घर में नमाज़ पढ़ती हैं। इसके अलावा, शब-ए- बारात की रात लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर उनकी मगफिरत की दुआ मांगते हैं। अगले दिन रोजा रखा जाता है, हालांकि यह फर्ज रोजा नहीं होता है, इसे नफिल रोजा कहा जाता है। यानी इसे व्यक्ति अपनी इच्छा के मुताबिक रख सकता है। वहीं, जिन लोगों के रमजान का रोजा पूरा नहीं होता है, यह रोजा नहीं रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-रमज़ान के महीने से जुड़े ये रोचक तथ्य नहीं जानते होंगे आप
शब-ए-बारात से जुड़ी कई तरह की मान्यताएं हैं। शिया और सुन्नी मुसलमान इसे अलग-अलग मान्यताओं से जोड़ते हैं। सुन्नी मुसलमान का मानना होता है कि इसी दिन अल्लाह के नूर के संदूक को बाढ़ से बचाया गया था। वहीं, शिया मुसलमान का मानना है कि 12वें इमाम मोहम्मद-अल-महदी की पैदाइश 15 शाबान को हुई थी, इसलिए शब- ए- बरात मनाया जाता है। वहीं, कुछ हदीस में यह भी लिखा गया है कि पैगंबर मोहम्मद को शाबान की 15वीं तारीख में जन्नतुल बकी का दौरा करते देखा गया था।
यह भी पढ़ें-शब-ए-बारात की नफिल नमाज कैसे अदा करें? यहां जानें दुआ और पढ़ने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।