टीवी इंडस्ट्री के आइडियल कपल्स की बात करें तो अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी का नाम भी टॉप पर आता है। दोनों ही आजकल डांस रियालिटी शो ‘नच बलिए’ में नजर आ रहे हैं। इस रियालिटी शो में दोनों के बीच कैमिस्ट्री को देख कर ही पता लग जाता है कि दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग भी बहुत है साथ ही दोनों की पसंद भी एक जैसी ही हैं। शायद यही वजह है कि दोनों ने अपने घर को भी बहुत ही प्यार से सजाया है। अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने बीते वर्ष मुंबई में अपने लिए एक सुदंर सा फ्लैट खरीदा है। आइए हम आपको इन दोनों के प्यार से भरे आशियाने की कुछ सुदंर सी तस्वीरें दिखाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Celeb House Inside Pics: मौनी रॉय के घर की Unseen Pictures पहले कभी नहीं देखी होंगे आपने
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी दोनों को ही स्पेशियस और नैचरल लाइट वाली जगह बहुत पसंद है। दोनों को जैसे ही अपने-अपने काम से फुर्सत मिलती है वैसे ही दोनों प्राकृति के नजदीक किसी सुंदर सी जगह पहुंच जाते हैं। इस बात को रोहित भी कई बार इंटरव्यूज में स्वीकार कर चुके हैं कि अनीता ही हर बार उनके लिए ट्रिप प्लान करती हैं। मगर, जब दोनों कहीं बाहर नहीं जा पाते हैं तो नेचर के नजदीक रहने की ख्वाहिश को उनका सुंदर सा घर पूरा कर देता है। जी हां, अनीता हसनंदानी ने के फ्लैट में फ्रेंच विंडोज हैं जिससे बहुत ही अच्छा मुंबई का व्यू नजर आता है।
इसे जरूर पढ़ें- Jennifer Winget House Inside Pics: गोवा में है जनिफर विंगेट का ‘Weekend Home’
अनीता हसनंदानी के घर की विंडो ही नहीं बल्कि उनके घर का टेरेस और बालकिनी भी बहुत ही खूबसूरत है। अनीता के टेरेस पर छोटा सा गार्डन है। अनीता हसनंदानी के टेरेस में एक पोरशन बैठने के लिए डेडिकेटेड है। यहां पर सोफा और चेयर भी पड़ी हैं। वहीं दूसरी और ग्रीन ग्रास और पेड़ पौधे लगे हुए हैं। टेरेस की तस्वीरें बताती हैं की यहां अच्छी खासी स्पेस है और यहां आसानी से हाउसपार्टी हो सकती हैं। आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्ड को हाउस पार्टी करना बहुत ही ज्यादा पसंद है और वह अक्सर ही अपने घर पर पार्टी करते रहते हैं और उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी करते हैं।Inside Karisma Kapoor Home: ये घर है सपनों सा सुंदर
आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी की मदर भी उनके फ्लैट के काफी नजदीक ही रहती हैं। अनीता हसनंदानी बहुत ही धार्मिक हैं और उनके घर में मंदिर के लिए अलग से एक स्पेस है जहां वह अपने गणपति जी की बड़ी सी मूर्ती के साथ दूसरे भगवान की तस्वीरें भी रखती हैं। अनीता हसनंदानी के घर का लिविंग एरिया भी काफी स्पेशियस है और यहां पर काफी वुडन वर्क किया गया है।Divyanka Tripathi House Inside Pictures: देखें अपनी फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी के रियल लाइफ घर की खूबसूरत तस्वीरें
अनीता हसनंदानी ने एक लीडिंग न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू में बताया था, ‘शादी के बाद से ही हम एक ऐसे ही घर की तलाश में थे। जहां की बालकिनी से बाहर देखने पर खूबसूरत नजारा देखने को मिले। जब से हमें यह घर मिला है तब से हम दानों को लगता है कि हमारा सपना पूरा हो गया है। हमने इस घर में रहने से पहले गणपति पूजा और गृहप्रवेश पूजा की थी। इस पूजा में हम दोनों ने ही अपने पेरेंट्स को बुलाया था। उन्हें भी हमारा यह घर बहुत पसंद है। ’Isha Ambani Bungalow: अंदर से ऐसा दिखता है 450 करोड़ रुपए कीमत वाला ईशा अंबानी का आलीशान बंगला
तो इन तस्वीरों को देखने के बाद हमें जरूर बताइए कि आपको अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी का सपनों का आशियाना कैसा लगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों