टीवी इंडस्ट्री की टॉप 10 एक्ट्रेसेस का नाम लिया जाए तो मौनी रॉय का नाम अव्वल नंबर पर आता है। एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय ने जब ‘नागिन’ शो किया तो उन्हें सफलता का वह स्वाद चखने को मिला जो इस इंडस्ट्री में बहुत कम लोगों को ही मिलता है। मगर, मौनी को केवल इतनी सी सफलता से खुशी नहीं मिली। उन्होंने ने कोशिश की और फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनका बहुत बड़ा रोल नहीं था मगर, मौनी की एक्टिंग को बहुत एप्रीसिएट किया गया। इसके बाद मौनी रॉय ने फिल्म ‘रॉ’ में एक आइटम नंबर किया। मौनी अभी भी थमी नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें: Jennifer Winget House Inside Pics: गोवा में है जनिफर विंगेट का ‘Weekend Home’
मौनी जल्दी ही फिल्म मेड इन चाइना और ब्रह्मस्त्र रिलीज होने वाली है। आज मौनी रॉय का नाम टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस में शुमार हो चुका है। मगर, इतने सारे प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम करने के बाद जब मौनी को शांति के पल कहीं बिताने होते हैं तो उन्हें केवल एक ही जगह भाती है और वह उनका मुंबई में हालही में खरीदा गया अपना फ्लैट। तो चलिए आज हम आपको मौनी रॉय के घर की इनसाइड पिक्चर्स दिखाते हैं और उनके घर के इंटीरियर पर बात करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Inside Karisma Kapoor Home: ये घर है सपनों सा सुंदर
मौनी का घर बॉलीवुड की तड़क-भड़क से काफी दूर है। मौनी को नैचुरल चीजें पसंद हैं।इसलिए उन्होंने ने नैचुरल रौशनी वाले हवादार फ्लैट को चुना है। मौनी के घर की दीवारें सफेद हैं। ऐसा नहीं कि उन्हें कलर्स पसंद नहीं हैं मगर, मौनी को सफेद रंग देख कर शांति मिलती हैं। मौनी ने अपने घर को ईवेंट फुल बनाने के लिए छोटे-छोटे कलरफुल पॉप्स से उन्हें सजा रखा है।200 करोड़ के घर ‘मन्नत’ को गौरी खान ने खुद किया है डिजाइन, देखें तस्वीरें और जानें कुछ खास बातें
मौनी रॉय जब शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो वह अपने दोस्तों के साथ कहीं न कहीं हॉलीडे करने निकल जाती हैं। मौनी को शॉपिंग करना बहुत पसंद है और बात जब घर को सजाने की होतो तो मौनी जहां जाती हैं वहां से अपने घर के लिए कुछ न कुछ सजाने का सामन जरूर ले आती हैं।सोनम कपूर के घर की इन चीजों को आप अपने घर में भी कर सकती हैं शामिल
गौरतलब है कि मौनी रॉय बंगाल के कोच बेहर से हैं। उनके घर में सभी आर्टिस्ट रहें हैं। मौनी की मां मुक्ती रॉय भी थिएटर आर्टिस्ट रही हैं। इसलिए मौनी के घर में आपको आर्टिस्टिक चीजें भी ज्यादा देखने को मिलेगीं। मौनी के घर में बड़े साइज वाले फर्नीचर हैं। इन का कलर रस्टिक है। वहीं मौनी ने अपनी घर में गोल्डन लाइट्स ज्यादा लगाई हुई हैं।
मौनी जब घर में होती हैं तो उनका ज्यादा समय सोफे में बैठ कर ही बीतता है। वैसे मौनी रॉय बहुत ज्यादा फिटनेस फ्रीक भी हैं और वह आए दिन अपनी योगा करते हुए तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। मौनी रॉय घर पर ही ज्यादतर योगा करती हैं। उनकी फेवरेट योगा प्लेस उनके फ्लैट की बालकिनी है। मौनी ने अपनी बालकिनी में थोड़े बहुत पेड़ पौधे भी लगा रखें हैं।
यहां पौधों के साथ कुछ वक्त बिताना उन्हें अच्छा लगता है और साथ ही बालकिनी में आने वाली फ्रेश एअर का भी वह खूब लुत्फ उठाती हैं। मौनी के घर की फर्श में भी नेचुरल टच नजर आता है। उनके घर की फ्लोर वुडन हैं। यह फर्श मौनी के घर को और भी सुंदर बनाती हैं।
तो फिर अपने फेवरेट एक्ट्रेस मोनी रॉय के घर की तस्वीरों को देख कर हमें जरूर बताइए की आपको उनका घर कैसा लगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों