अगर आशियाना सपनों की तरह सुंदर हो तो रहने का मजा आ जाता है। चाहें आम महिलाएं हों या बॉलीवुड सेलेब्स, घर उनके लिए सबसे खास होता है। यही वजह है कि बेहतरीन तरीके से सजाए हुए घर के लिए महिलाओं को खूब तारीफें मिलती हैं। अगर बात अपने समय की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की करें तो करिश्मा का घर उनकी इंप्रेसिव पर्सनेलिटी को दर्शाता है। करिश्मा कपूर ने लगभग 60 फिल्मों में काम किया और उनकी कई फिल्में हिट रहीं। सलमान खान, गोविंदा, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सैफ अली खान, आमिर खान जैसे अपने समय के सभी बड़े दिग्गज कलाकारों के साथ करिश्मा कपूर ने काम किया है। जाहिर है करिश्मा कपूर की बड़ी फैन फॉलोइंग है। करिश्मा कपूर अपने प्रोफेशनल वर्क, पार्टीज और अपने कुछ अपने खास लोगों, जिनमें करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा जैसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं, से फुर्सत पाती हैं, तो वह अपने घर पर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करती हैं। मुंबई के खार इलाके में करिश्मा कपूर का अपार्टमेंट बेहद खूबसूरत है।
इसे जरूर पढ़ें:फेस्टिव सीजन में करिश्मा कपूर के इन 5 साड़ी लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन
ये घर पॉजिटिविटी दर्शाता है
शादीशुदा जिंदगी के 11 साल बिताने के बाद करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों के साथ मुंबई में सेटल होने का मन बनाया। यहां करिश्मा कपूर अपनी बेटी समाएरा और बेटे किआन राज कपूर के साथ रहती हैं। करिश्मा कपूर का घर करीना कपूर के पास ही स्थित है, इसीलिए उनके बच्चों को जब भी मौका मिलता है तब वे करीना कपूर के बेटे तैमूर के साथ धमाचौकड़ी करते हैं। करीना कपूर की तरह करिश्मा कपूर के घर में फर्नीचर काफी खूबसूरत दिखाई देता है। करिश्मा कपूर के लिविंग रूम में वुड पैनल वाली दीवार है, जिसका लुक बहुत सुंदर दिखाई देता है। साथ ही उनके लिविंग रूम का शैंडिलियर भी कमरे को दूधिया रोशनी से भर देता है। खासतौर पर जब घर में कोई फंक्शन होता है या फिर बर्थडे सेलिब्रेट किया जाता है तो इस कमरे की सुंदरता देखते ही बनती है।
इसे जरूर पढ़ें:सारा अली खान क्या करिश्मा कपूर वाला जादू रीक्रिएट कर पाएंगी, जानिए उन्होंने क्या कहा
फ्लोरल प्रिंट से बढ़ाई है खूबसूरती
डार्क वुड का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करने के साथ करिश्मा कपूर ने अपने घर को फूलों के प्रिंट से भी खूबसूरती के साथ सजाया है। उनके घर में दीवारों से लेकर कई दूसरी एक्सेसेरीज तक फ्लोरल प्रिंट वाली कई चीजें नजर आती हैं, जो आंखों को सुकून देती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में अपहोल्स्ट्री सबका ध्यान आकर्षित करे तो आपको करिश्मा के घर के रोज प्रिंट वाले सोफा से जरूर इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। उन्होंने दीवारों पर ब्लैक रोज वाला फ्लोरल प्रिंट चूज करके उनकी खूबसूरती में कई गुना इजाफा कर दिया है। तैमूर अक्सर अपनी मौसी के यहां खेलने के लिए आते हैं। जब इस घर में समाएरा, कियान और तैमूर साथ में होते हैं तो वे अक्सर इस कमरे के व्हाइट बेड पर खेलना पसंद करते हैं। इस बेड के साथ डार्क वुड वाला हेड बोर्ड भी बेजोड़ नजर आता है।
करिश्मा कपूर का आर्ट कलेक्शन
करिश्मा कपूर आर्ट लवर हैं, यह बात उनकी ड्रेसिंग से ही साबित हो जाती हैं। उनकी ड्रेसिंग में व्हाइट कलर काफी ज्यादा देखने को मिलता है। व्हाइट प्रिंटेड या एंब्रॉएड्री वाली साड़ियां, व्हाइट शर्ट, आर्टिस्टिक ज्वैलरी पीस, ये सबकुछ कला के लिए उनकी दीवानगी जाहिर करता है। करिश्मा को ब्लू और ग्रीन कलर की इन पेटिंग्स के साथ अपनी तस्वीरें खिंचाना पसंद आता है। एक दिलचस्प बात ये है कि करिश्मा के घर में लाइट कलर्स को खास तवज्जो दी गई है। इस तरह की कलर थीम होने से घर बड़ा नजर आता है और उसे देखने पर आंखें रिलैक्स फील करती हैं।
बालकनी में भी झलकती है जिंदगी
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर जब घर से बाहर का नजारा देखना चाहती हैं तो वह अपनी बालकनी में जाकर खड़ी हो जाती हैं। इस बालकनी का वुडवर्क काफी क्लासी है और यहां से खुले आसमान और ताजी हवा को करीब से महसूस किया जा सकता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों