Divyanka Tripathi House Inside Pictures: देखें अपनी फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी के रियल लाइफ घर की खूबसूरत तस्वीरें

चलिए आज हम आपको दिखाते हैं आपकी फेवरेट बहुरानी यानी दिव्यांका त्रिपाठी के घर की तस्वीरें। 

diviyanka tripathi house interior main

टीवी सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ और ‘यह हैं मोहब्बतें’ में काम कर चुकीं टीवी इंडस्ट्री की फेमस बहूरानी यानी दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोविंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। दिव्यांका को क्या खाना पसंद है और क्या पहनना हर कोई जनना चाहता है। युवा महिलाओं में तो दिव्यांका का क्रेज इस हद तक हैं कि वह दिव्यांका त्रिपाठी जैसा ही दिखना चाहती हैं। वहीं उम्रदराज महिलाएं अपनी बहुओं दिव्यांका त्रिपाठी के निभाए किरदारों को तलाशती हैं। वैसे आपको बता दें कि दिव्यांका मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली हैं। दिव्याकां त्रिपाठी की माता पिता इसी शहर में रहते हैं वहीं उनके सास ससुर चंडीगढ़ में रहते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी दोनों ही शहरों में जाती हरती हैं। मगर मुंबई में उनका अपना घर है। दिव्यांका मुंबई में बेहद खूबसूरत घर में रहती हैं। वह इस घर में अपने पति विवेक के साथ रहती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: दिव्‍यांका त्रिपाठी को इस शो के लिए बेलने पड़े कई पापड़

divyana tripathi new house in Mumbai

आपको बता दे कि दिव्यांका त्रिपाठी का यह अपना खरीदा हुआ घर है। उन्होंने एक फ्लैट हालही में खरीदा है। यह 3 बीएचके है। इसका इंटीरियर बेहद आलीशान है। दिव्यांका त्रिपाठी का पूरा घर गोल्ड और व्हाइट थीम पर सजा हुआ है। आपकी नजरें दिव्यांका के घर में जहां तक जाएगी वहां तक आपको रौनक ही नजर आएगी। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने घर को सजाने के लिए एक-एक सामान खुद से खरीदा है। तो चलिए हम आपको आज दिव्यांका त्रिपाठी के खूबसूरत घर का एक टूर कराते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी की लाइफ के ये 3 बड़े सच आपको कर देंगे हैरान

divyanka tripathi house address

दिव्यांका त्रिपाठी का बेडरूम

दिव्यांका त्रिपाठी का बेडरूम गोल्ड और व्हाइट कलर का है। यहां तक की उन्के कमरे बहुत अच्छी लाइटिंग व्यवस्था है। दिव्यांका के कमरे की फॉलसीलिंग भी शानदार है। पूरे कमरे में फर्नीचर का शानदाक काम किया गया है। जिससे उनका कमरा बेहद ऑर्गेनाइज नजर आता है। वहीं दिव्यांका का बेड भी व्हाइट और गोल्ड है। दिव्यांका के घर के तीनों बेडरूम्स गोल्ड और व्हाइट कलर के हैं।अपने पति विवेक के इस अंदाज पर हो गईं थी फिदा

divyanka tripathi bathroom pics

दिव्यांका त्रिपाठी का लिविंग रूम

दिव्यांका त्रिपाठी के घर में केवल बेडरूम्स ही नहीं बल्कि उनका लिविंग एरिया भी बहुत इंटरेस्टिंग है। उनके लिविंग एरिया में शानदार फर्नीचर्स तो हैं ही साथ ही हर कॉर्नर पर दिव्यांका और विवेक को मिली ट्रॉफीज रखी इुई हैं। बेस्ट बात तो यह है कि लिविंग रुम का लगभग हर कॉर्नर ही ट्रॉफीज और सर्टिफिकेट्स से भरा हुआ है। इसके अलावा लिविंग एरिया की सीलिंग पर बेहद खूबसूरत झूमर लगे हैं जिनसे निकलती लाइट्स हर तरफ खूबसूरती बिखेर देती हैं।टीवी सीरियल की इस बहू से जानें सुंदर दिखने के घुरेलू नुस्खे

divyanka tripathi bathroom pics

जितना खूबसूरत दिव्यांका के घर का लिविंग एरिया है उतना ही अच्छा उनके घर का डायनिंग एरिया भी है। दिव्यांका ने अपने फर्नीचर और घर की थीम को ध्यान में रख कर ही डयनिंग रूम का इंटीरियर करवाया है। आप तस्वीरों में ही देख सकते हैं कि यह लिविंग और डायनिंग रूम का नजारा कितना रॉयल है।दिव्‍यांका त्रिपाठी फिट रहने पार्टनर संग ऐसे बहाती हैं जिम में पसीना

divyanka tripathi bedroom pics

दिव्यांका त्रिपाठी का पूजा घर

दिव्यांका त्रिपाठी के घर में एक विषेश जगह भगवाना जी को भी दी गई है। यहां दिव्यांका रोज कुछ देर बैठ कर ईश्वर का ध्यान करती हैं। यह जगह है मंदिर। जी हां दिव्यांका ने भगवान जी के लिए विशेष स्पेस बनवा रखी है और यह जगह उतना ही खूबसूरत है जितना खूबसूरत दिव्यांका का घर है। दिव्यांका के घर में जो मंदिर है वह व्हाइट मार्बेल का बना हुआ है।

आपको बता दें कि थीम के मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने घर में इंटीरियर में भी गोल्डन और व्हाइट ही रखा है। दिव्याका त्रिपाठी का घर बेशक 3 बीएचके हो मगर, यह सुख सुविधा के सारे सामान उपलब्ध हैं और यहां रहने में किसी को भी महलों जैसी फीलिंग आ सकती हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP