herzindagi
divyanka tripathi homemade face packs

Divyanka Tripathi Beauty Routine :टीवी सीरियल की इस बहू से जानें सुंदर दिखने के घुरेलू नुस्खे

टीवी की बहूरानी दिव्यांका त्रिपाठी की खूबसूरती के पीछे उनका स्किन केयर और हेयर केयर रूटीन है। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2019-06-11, 09:34 IST

टीवी सीरियल ‘यह हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला की भूमिका निभा कर हर किसी के दिल में अपनी जगह बनाने वालीं टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को कौन नहीं जानता। दिव्यांका बेशक अब इस सीरियल में काम नहीं कर रही हों मगर, उनके चर्चे अभी भी कम नहीं हैं। दिव्यांका पहली बार म्यूजिकल रियालिटी शो ‘द वॉयस’ में एंकरिंग करती नजर आ रही हैं। रियालिटी शो में उनके ग्लैमरस अवतार को देख कर सभी हैरान हैं। हमेशा साड़ी या सलवार सूट में नजर आने वाली दिव्यांका त्रिपाठी प्लोर लेंथ गाउन और स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। लोग उनके फैशन पर तो गौर कर ही रहे हैं साथ ही साथ उनकी चेहरे के ग्लो और शाइनी बालों पर भी लोगों की निगाएं टिकी हुई हैं। हर कोई उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी अभी 34 वर्ष की हैं और अपनी त्वचा और बालों की देखभाल वह देशी अंदाज में करती हैं। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने स्किन और हेयर केयर रूटीन के बारे में बात की थी। 

इसे जरूर पढ़ें: ‘यह है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी के ‘Summer Ethnic Look’ से लें टिप्स

divyanka tripathi beauty care secrets

दिव्यांका त्रिपाठी स्किन केयर रूटीन 

दिव्यांका चेहरे को क्लीन रखने में विश्वास रखती हैं। वह ज्यादा देर हैवी मेकअप में नहीं रह सकती हैं। वह अपनी स्किन को क्लीन और हाइड्रेटेड रखती हैं। दिव्यांका के स्किन केयर रूटीन का यह पहला रूल है। इसे आपको भी फॉलो करना चाहिए। दिव्यांका बताती हैं, ‘अगर मैं मेकअप को ज्यादा देर चेहरे पर रखती हूं तो मुझे चेहरे पर पिंपल आ जाते हैं। इसलिए मैं जैसे ही शूट खत्म होता है ऑयल क्लींजर से चेहरे को साफ कर लेती हूं। इतना ही नहीं, मैं जैसे ही चेहरे पर ऑयल इकट्ठा होता है चेहरा वॉश कर लेती हूं।’

 

चेहरे को वॉश करने के बाद दिव्यांका चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना नहीं भूलती हैं। अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए भी दिव्यांका त्रिपाठी नैचुरल तरीका ही अपनाती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी अपने ब्लॉक्ड स्किन पोर्स को ओपन करने के लिए पाउडर शुगर से स्क्रब करती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है और त्वचा पर कोई भी साइडइफेक्ट नहीं होते हैं। 

 इसे जरूर पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी को खाने में पसंद है घुघनी, इस तरह बनाएं घर पर

divyanka tripathi new serials

आम महिलाओं की तरह दिव्यांका त्रिपाठी बाजार का फेसपैक लगाने की जगह घर पर बना फेसपैक ही लगाती हैं। वह बेसन, हल्दी और दूध को मिक्स करके रोज ही चेहरे पर लगाती हैं। इससे उनके चेहरे पर ग्लो तो आता ही है साथ ही उनकी त्वचा हमेशा यूथफुल भी नजर आती है। दिव्यांके इस होममेड पेस्ट को आप भी यूज कर सकती हैं इसे आप 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और बाद में ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। 

 

दिव्यांका त्रिपाठी हेयर केयर 

दिव्यांका त्रिपाठी की सिल्की स्मूद बाल भी लोगों को ध्यान अपनी ओर बहुत आकर्षित करते हैं। अपने बालों की देखभाल के लिए वह डीप ऑयल मसाज करती हैं और इसके बाद वह अपने बालों में सल्फेट फ्री शौंपू लगाती हैं। शैंपू किए बालों को वह गुनगुने पानी से वॉश करती हैं और फिर बालों में कंडीशनर लगा कर बालों को ठंडे पानी से धोती हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।