herzindagi
offering umbrella to bhagwan shiv

Sawan 2023: सावन में भगवान शिव को छत्र चढ़ाने के लाभ

सावन शुरू हो चुका है। इस दौरान भक्त भगवान शिव को कई वस्तुएं अर्पित करते हैं। ऐसे में अगर भगवान शिव को छत्र चढ़ाया जाए तो इससे कई लाभ प्राप्त होते हैं और भगवान शिव भी प्रसन्न हो जाते हैं।   
Editorial
Updated:- 2023-07-04, 15:41 IST

Bhagwan Shiv Ko Chhatra Chadhane Ke Labh: सावन का पावन महीना आज यानी कि 4 जुलाई से शुरू हो चुका है। 

सावन के महीने में भक्त भगवान शिव को अनेकों चीजें अर्पित करते हैं ताकि भगवान शिव प्रसन होकर उन पर अपनी कृपा बरसाएं। 

इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि भगवाना शिव को सावन के महीने में छत्र अर्पित करना चाहिए। 

ऐसे में आइये जानते हैं कि भगवान शिव से क्या है छत्र का संबंध और शिवलिंग को छत्र अर्पित करने से कौन से लाभ मिलते हैं।  

भगवान शिव का छत्र से संबंध 

bhagwan shiv ko chatra chadhana

  • मंदिर में शिवलिंग के ऊपर पानी का एक कलश होता है जिससे पानी लगातार टपकता रहता है। 
  • कुछ शिवालयों में यह जल सीधा शिवलिंग पर गिरता है तो कुछ में शिवलिंग (दस तरह के शिवलिंग) पर लगे छत्र पर। 
  • शिवलिंग पर हमेशा नाग के रूप में एक छत्र बना होता है जो वासुकी नाग का प्रतीक माना जाता है। 

यह भी पढ़ें:  Sawan Kab Hai 2023: 19 साल बाद इस दुर्लभ योग में दो महीने का होगा सावन, जानें तिथि समेत जरूरी बातें

  • वासुकी नाग महादेव को नंदी जितने ही प्रिय हैं। इसलिए हर शिवालय में छत्र रूप में वह रहते हैं। 
  • महादेव ने वासुकी को यह वरदान दिया था कि हर शिवलिंग पर वह छत्र के रूप में स्थापित रहेंगे।  
  • तभी से शिवलिंग के साथ हर मंदिर में नंदी और छत्र रूपी वासुकी नाग विराजमान रहते हैं।  

भगवान शिव को छत्र चढ़ाने के लाभ 

Bhagwan Shiv Ko Chhatra Chadhana

  • मान्यता है कि शिवलिंग पर अगर नाग रूपी छत्र चढ़ाया जाए तो भगवान शिव की असीम कृपा मिलती है। 
  • भगवान शिव उस भक्त के सारे दुख और कष्ट हर लेते हैं और उसके जीवन को खुशियों से भर देते हैं।
  • छत्र चढ़ाने से माना जाता है कि भगवान शिव का हाथ छत्र बनकर उस परिवार की रक्षा करता है। 

यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में करें खुद भगवान शिव के लिखे इस स्तोत्र का पाठ, हर कष्ट होगा दूर

  • सावन में भगवान शिव को छत्र चढ़ाने से पितृ दोष (पितरों के खुश होने के संकेत) नहीं लगता है और सर्प दंश से मुक्ति मिल जाती है।
  • ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर छत्र चढ़ाने वाले को कभी भी सांप परेशान नहीं करते हैं।  
  • छत्र किसी भी धातु का चढ़ाया जा सकता है। आप तांबे, चांदी या सोने का छत्र चढ़ा सकते हैं। 

 

आप भी भगवन शिव को सावन के महीने में छत्र अर्पित कर सकते हैं।  अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock, pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।