herzindagi
sagarika ghatge movie list

Birthday Special: रॉयल फैमिली से हैं एक्ट्रेस सागारिका घाटगे, इनके बारे में जानें 5 रोचक तथ्य

8 जनवरी को सागरिका घाटगे का जन्मदिन है वह इस बार 34 वर्ष की हो जाएंगी। आइए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-01-07, 18:14 IST

बॉलीवुड में बहुत सी एक्ट्रेसेस हैं जो किसी राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं। इन्हीं में से एक हैं सागरिका घाटगे। सागरिका घाटगे ने बॉलीवुड में बहुत लंबी पारी तो नहीं खेली मगर अपनी पहली ही फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से वह काफी फेमस हो गईं। केवल फिल्म ही नहीं सागरिका घाटगे ने इंडिया क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर जहीर खान से शादी की है। बॉलीवुड और देश के टॉप बिजनेसमैन के द्वारा दी गई हर पार्टी में सागरिका घाटगे को उनके हसबैंड जहीर के साथ देखा जाता है।

8 जनवरी को सागरिका का जन्मदिन है और इस वर्ष वह 34 साल की हो जाएंगी। वैसे तो सागरिका बहुत कम बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई हैं मगर इसके बावजूद उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें उन्हें खास बनाती हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके बारे में 5 रोचक बातें बताते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: 'चक दे' फेम एक्ट्रेस सागरिका घटगे के इन 5 स्टाइलिश लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन

sagarika  ghatge  interesting  facts

राजपरिवार से है रिश्ता 

सागारिका घाटगे एक राजपरिवार से आती हैं। उनके पिता विजयंस घाटगे हैं। विजयंस घाटगे एक रॉयल फैमिली से रिश्ता रखते हैं। उनके पिता कागल के राज रह चुके हैं। देखा जाए तो वह कोल्हापुर के महाराजा साहू जी के वंशज हैं। वहीं सागरिका घाटगे की दादी सीता राजे घाटगे भी एक राजघराने से हैं। उनके पिता महाराजा तोकोजीराव होल्कर 3 इंदौर के राजा थे। इस तरह देखा जाए तो सागरिका घाटगे 2 राजघरानों ताल्लुक रखती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: जिन्हें देखकर शीशा भी शर्मा जाये ऐसा है सागारिका घाटके का लहंगा कलेक्शन

sagarika ghatge age

पिता को लेकर था कंफ्यूजन 

जब सागरिका घाटगे बॉलीवुड में आई तो सब उन्हें वेटरेन एक्टर विजेंद्र घाटगे की बेटी समझते थे। मगर, उन्होंने यह बात क्लीयर की है कि विजेंद्र घाटगे उनके पिता विजयंस के कजिन भाई हैं और उनके अंकल हैं। आपको बता दें कि सागरिका घाटगे अपने पिता विजयंस की बहुत बात मानती हैं। सागरिका घाटगे हमेशा से ही फिल्मों में आना चाहती थीं मगर उनके पिता विजयंस ने उन्हें पहले ही इस बात के लिए मना कर दिया था कि जब उनका ग्रैजुएशन नहीं होगा वह उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड में एंटर नहीं करने देंगे। सागरिका ने भी अपने पिता की बात को स्वीकारा और ग्रैजुएशन कंप्लीट करने के बाद ही वह बॉलीवुड में आईं। आज बात करते हैं एवरग्रीन ब्यूटी गायत्री देवी की जिनका स्टाइल था सबसे जुदा

sagarika  ghatge royal  family

हॉकी खिलाड़ी हैं 

आपने फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में सागरिका घाटगे को हॉकी प्लेयर का रोल प्ले करना था। यह फिल्म वर्ष 2007 में आई थी और बड़ी हिट थी। इस फिल्म में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी सागरिका घाटगे नैशनल लेवल की हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं। सागरिका ने फिल्म में प्रीति साबरवाल था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था। 

 

फिल्में 

सागरिका ने फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में ही नहीं बल्कि फॉक्स, मिले न मिले हम, रश, जी भर के जी लें जैसी हिंदी फिल्मों के साथ ही कई मराठी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। आपको बता दें कि फीचर फिल्मों के साथ ही सागरिका ने कई वेब फिल्मों में भी काम किया है। सागरिका अब बॉलीवुड में बेशक नजर नहीं आती हैं। मगर वह बॉलीवुड के हर ईवेंट में नजर आती हैं। महारानी सीता देवी के बेटे के नाम पर रखा गया था 2 अरब के हीरे का नाम

sagarika  ghatge husband

शादी 

सागरिका घाटगे ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बॉलर जहीर खान से शादी की हैं। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक दूसरे से एक पार्टी में मिले थे। सागरिका ने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था, ‘जब मैं जहीर से मिली थी तब पहली बार में ही महसूस हो गया था कि वह कितने अच्छे हैं। मैं उनकी बहुत बातें करती थीं।

 

इतनी बातें मैं पहले किसी भी लड़के की नहीं करती थी।’ कुछ वक्त के अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी और कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने एक छोटी सी रिसेप्शन पार्टी थी और जिसमें बहुत कम लोग ही शामिल हुए थे। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।