#ThrowbackThurday: आज बात करते हैं एवरग्रीन ब्यूटी गायत्री देवी की जिनका स्टाइल था सबसे जुदा

आज हम बात करने वाले हैं गायत्री देवी की जिनकी तरह रॉयल लाइफ जीने की तमन्ना हर किसी की होती है। 

gayatree devi main final

गायत्री देवी अपने स्टाइल के लिए केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाती थीं। लेकिन गायत्री देवी केवल सुंदर ही नहीं थी बल्कि उनका दिमाग भी काफी तेज था इसलिए लोग उन्हें 'Beauty & Brains' भी कहते थे। उनका फैशन सेंस ना केवल उनके कपड़ों में दिखता था बल्कि वो ज्वैलीरज़ भी काफी चुनी हुई ही पहनती थीं। इस कारण उनके फैशन को केवल भारत में ही नहीं US और Europe में भी popularity मिली हुई थी।

पहले के राजा-महाराजाओं का अपना एक अलग स्टाइल था लेकिन इन सबमें से उस समय का fashion icon अगर किसी को माना जाता था तो वो थीं- गायत्री देवी। गायत्री देवी का फैशन कलेक्शन इतना सधा हुआ था कि वे उस समय भी अपनी साड़ियां और ज्वैलरी Europe से मंगवा कर ही पहनती थीं।

इस कारण गायत्री देवी की तुलना उस समय की अमेरिका की first lady Jacqueline Kennedy से की जाती थी।

ब्यूटी विद एलिगेंस

आप महारानी गायत्री देवी की खूबसूरती का अंदाजा इसी से लगा सकती हैं कि उस समय उन्हें दुनिया का सबसे फेमस मेगज़ीन Vogue ने 1960 में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का टैग दिया था। आज भी इन्हें दुनिया की 10 खूबसूरत महिलाओं में शुमार किया जाता है। गायत्री देवी 1939 से लेकर 1970 तक जयपुर की महारानी थीं। वे हमेशा French chiffon साड़ी के साथ elegant pearl ज्वैलरी carryकरती थीं। इसलिए कई लोगों की दिमाग में अब भी उनकी यही छवि बसी हुई है। चाहे उनकी राजस्थान की लहरिया साड़ी हो या फिर उनकी खूबसूरत बांदिनी साड़ी, इनके साथ वो हमेशा नवरत्न नैकलेस पहनती थीं। ये इनका favourite necklace था और हो भी क्यों ना हो, आखिर इस गोल्ड नवरत्न नेकलेस में हीरा, पन्ना और रुबी जो जड़े हुए थे। लेकिन इसके अलावा भी उनके fashion में कछ और चीजें भी शामिल थीं जो उन्हें और अधिक स्टाइलिश बनाता था। आज इन्ही fashion elements पर एक नजर डालने वाले हैं।

Gayatri devi inside

गायत्री देवी का खूबसूरत साड़ी कलेक्शन

भारतीय महिलाओं को साड़ी हमेशा पहली पसंद होती है और गायत्री देवी भी एक भारतीय महिला थीं इसलिए साड़ी पहनना उनको काफी पसंद था। इस कारण उनके वार्डरोब में साडियों के लिए अलग से जगह बनी हुईं थीं। लेकिन वो राजरकुमारी थीं इसलिए उनका साड़ी पहनने का तरीका भी काफी कंज़र्वेटिंव था। वो हमेशा सिर के ऊपर पल्लू रखती थीं और साडियों में भी बहुत ही sophisticated choices और यही choices उन्हें और राजकुमारियों से अलग भी बनाती थीं।

इसके अलावा वे कलर्स में भी हमेशा pastels, creams and whites ही पसंद करती थीं। इसके साथ वे हमेशा अपना elbow length blouses ही पनती थीं। जब भी वे polo games देखने जाती थीं तो वे अपना classic black shades और sling bag कैरी करना नहीं भूलती थी। उनकी स्पेशल साड़ियां फ्रांस के Lyon शहर में बनती थीं। वहीं प्रिंट्स की बात हो तो वे हमेशा delicate floral prints, लहरिया और बांदिनी पहनना पसंद करती थी। उनको gold embroidery, zari work, gota patti work, and pearl embroidery भी काफी पसंद थीं।

गायत्री देवी के बेशकिमती ज्वैलरीज़

भारतीय रजपरिवारों के ज्वैलरी की सराहना पूरी दुनिया में की जाती है। इसमें भी खासकर गायत्री देवी के गहने पूरी दुनिया में आज भी याद किए जाते हैं। गायत्री देवी ने अपनी किताब A Princess Remembers: The Memoirs of the Maharani of Jaipur में अपनी दादी को quote करते हुए लिखा था कि “कभी भी पन्ने की ज्वैलरी को हरी साड़ियों के साथ मत पहनिए। वे हमेशा गुलाबी साड़ी के साथ अच्छे लगते हैं।”

gayatri devi inside

उनकी बहुत सारी ज्वैलरी में उनकी सबसे फेवरेट ज्वैलरी पीस थी- नवरत्न नेकलेस। ये नेकलेस उनको उनके पति महराजा सवई मानसिंह ने गिफ्ट किया था। इस नेकलेस की गिनती आज भी सबसे महंगे ज्वैलरी पीसेस में होती है क्योंकि इसमें रुबी, पन्ना, सफायर, मोती, हीरे और गार्नेट्स जड़े हुए थे। इसेक अलावा उनके ज्वैलरी कलेक्शन में क्लासिक मांगटिका, सोने और चांदी की माथा पट्टी, हाथीदांत और जड़ाऊ से बने कड़े और चूड़ियां थीं।

उनक international fashion fame

आपको जानकार हैरानी होगी कि इनका fashion, international लेवल पर काफी फेमस था जिसके कारण उस समय का ट्रेंड भी इनसे प्रभावित होता था। इस कारण आज भी कई बार गायत्री देवी का स्टाइल international एक्ट्रेसेस भी फॉलो करती हैं। इस कारण ही उन्हें Vogue मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया की दस सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया था। वे केवल एक आम महारानी नहीं थीं। उनके फैशन को पेरिस के लक्ज़री ब्रांड Chanel ने भी अपने inspiration board में शामिल किया गया था। इसलिए उस समय का Chanel पेरिस बॉम्बे कलेक्शन गायत्री देवी के स्टाइल से प्रभावित था। इसके अलावा इंडिया के मशहूर डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी का एक पूरा साड़ी और ज्वैलरी कलेक्शन उनके फैशन से प्रभावित है।

आप यूं भी कह सकते हैं, कि भले ही फैशन समय के साथ पुराना हो जाए लेकिन स्टाइल एवरग्रीन रहता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP