चाहे वेस्ट्रर्न हो या फिर भारतीय एथनिक, हर ड्रेस में सागारिका का एक नया look सामने निकलकर आता है। सागारिका का फैशन सेंस काफी unique है।
Updated:- 2018-01-08, 18:27 IST
हाल ही में क्रिकेटर जहीर खान के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वालीं सागारिका घाटके फैशन के मामले में काफी आगे हैं। चाहे वेस्ट्रर्न हो या फिर भारतीय एथनिक, हर ड्रेस में सागारिका का एक नया look सामने निकलकर आता है। सागारिका का फैशन सेंस काफी unique है। जिसको लेकर वो अक्सर चर्चा में रहतीं हैं। अपनी शादी से लेकर रिसेप्शन तक सागारिका ने कई बेहद ही खूबसूरत लहंगे पहने थे। आज हम आपको उनके इन्हीं लहंगो के कलेक्शन्स के बारे में बतायेंगे। आपको बता दें कि सागारिका घाटके के पास एक से बढकर एक खूबसूरत लहंगो का कलेक्शन है।
सागारिका घाटके ने अपनी शादी पर ये बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहना था। उनका ये beautiful ब्राइडल piece देखने में काफी graceful था। उन्होंने अपनी शादी पर इस ivory लहंगे को पहना था। इसके साथ सागारिक ने एक पाउडर ब्लाउज और एक चोली को carry किया था। उनके इस खूबसूरत outfits को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। अपनी शादी की सेरेमेनी पर सागारिका ने एक बेहद ही खूबसूरत और red outfit भी पहना था। जिसे देखर शीशा भी शर्मा जाये।
About last night #waitinggamebegins as Mr. Khan is taking a tad bit longer to look his best ☺️😂
शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद सागारिका का look थोड़ा बदला-बदला जरूर नजर आया लेकिन उनके लुक में किसी तरह की गिरावट नहीं आयी। Post wedding फंक्शन पर सागारिका घाटके ने ये ग्रे लहंगा पहना था। इसे देखकर आपको ये अंदाजा तो जरूर हो गया होगा कि सागारिक का लहंगा कलेक्शन काफी बड़ा है। जिसमें उन्होने तरह-तरह की वैराइटी को add किया है। उनके इस लहंगे को Falguni and Shane Peacock ने डिजाइन किया था।
Watch more: बेसन-चावल से बनाइये अपना foot scrub, जो रखेगा आपके पैरों को glowing
रिसेप्शन पर पहना सागारिका ने ये खूबसूरत लहंगा
Loving the green #mehendilove @anitadongre @vedhikaghotge @anitadongrepinkcity
सागारिका के रिसेप्शन पर भी उनके लहंगा कलेक्शन में से एक नया piece सामने निकलकर आया। उनका ये bright blue लहंगा देखने में बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश था। उनके इस लहंगे पर हल्के ग्रे कलर का कॉंबिनेशन उसे और भी खास बना रहा था। जिसके उपर बेहद ही खूबसूरत एंब्रॉयडरी की गई थी।
सागारिका के पास सिर्फ अच्छे लहंगो को ही कलेक्शन ही नहीं है बल्कि इसके अलावा उनके पास खूबसूरत ज्वैलरी का भी एक अच्छा कलेक्शन है। रिसेप्शन में लहंगे के साथ पहनी गई उनकी इस ज्वैलरी को ही देख लीजिये। जिसमें उनके झुमके और उनका मांग टीका उनके लहंगे की खूबसूरती को और दोगुना कर रहा है। सागारिका के इस खूबसूरत लहंगे को सब्यासाची ने डिजाइन किया था।
Watch more: Hair spa का कमाल काले लंबे और घने शाईनी बाल
अंजू मोदी के लहंगे में सागारिका
हाल ही में सागारिका दोबार एक बेहद ही खूबसूरत लहंगे में नजर आयीं। उनके ये लहंगा बेहद ही खूबसूरत था। जिसे अगर आप देखेंगी तो आपका दिल भी उसपर आ जायेगा। वैसे एक बात तो clear है ब्राइडल लहंगो के मामले में आप सागारिका से inspiration जरूर ले सकतीं हैं। अगर आप भी इस बार किसी wedding फंक्शन पर कुछ अलग पहनने की सोच रहीं हैं तो आप ये अंजू मोदी के डिजाइन किये हुऐ इस maroon और गोल्डन लहंगे को ही देख लीजिये। सागारिक ने मरून और गोल्डन का कॉंबीनेशन को बेहद ही beautiful तरीके से carry किया है।
Credits
Producer: Rohit Chavan
Video Editor: Anand Sarpate
More For YouMost SearchedDisclaimerहमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।