जब भी इंडियन रॉयल्टी की बात होती है तो महारानी सीता देवी का नाम स्पेशल तौर पर लिया जाता है। उनकी personality की ही तरह उनका साड़ी कलेक्शन और ज्वैलरी कलेक्शन भी grand और colourful था। खासकर उनके सिल्क साड़ियों और डायमंड ज्वैलरी के कलेक्शन की बात आज भी लोग करते हैं। इसके लिए उनकी तुलना iconic Wallis Simpson से की जाती है। सीता देवी बड़ौदा के महाराज पीठापुरम की बेटी थीं। इनका जन्म मद्राम में 1917 में हुआ था और आगे जाकर ये दुनिया की सबसे glamorous महिला बनीं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन महारानी सीता देवी काफी lavish लाइफ जीती थीं जैसी लाइफ आज के बॉलीवुड स्टार्स भी नहीं जीते।
महारानी सीता देवी की शादी वयूरो के जमींदार से हुई थीं। लेकिन बाद में इन्हें बड़ौदा के महाराज प्रताप सिंह से प्यार हो गया जिसके बाद ये बड़ौदा की महारानी बनीं।
इनका रॉयल ज्वैलरी कलेक्शन
सीता देवी का ज्वैलरी कलेक्शन British royalty को टक्कर देता था। उनका डायमंड और रूबी के कलेक्शन में से जो कुछ pieces अभी बचे हुए हैं उनका इस्तेमाल इतिहास को बताने के लिए किया जाता है। महारानी सीता देवी द्वारा इंडिया के इतिहास को दी गई सबसे बेस्ट चीज है उनका- Lotus Necklace, जिसे Hindu Necklace के नाम से भी जाना जाता है। Van Cleef and Arpels ने इसे सीता देवी के लिए 1950 में बनाया था। इसमें जिन gemstones का यूज़ किया गया है वो बड़ौदा के crown jewels में यूज़ किए गए थे। इन jewels में 13 Colombian emerald drops यूज़ किए गए हैं। इस Lotus Necklace की निलामी Christies में 2002 में हुई थी। उस वक्त इसकी कीमत $1.6 मीलियन डॉलर थी।
महारानी सीता देवी के पास एक बहुत ही शानदार मोतियों का हार था जिसे Baroda pearls के नाम से जाना जाता है। इस हार को इन्होंने कई इंटरनेशनल इवेंट्स पर पहने थे।
डायमंड्स के प्रति उनका लगाव
डायमंड्स से महारानी सीता देवी को काफी प्यार था। उन्होंने पेरिस के फेमस ज्वैलर्स Van Cleef and Arpels से कई ज्वैलरी पीसेस बनवाए थे। सीता देवी का डायमंड्स के लिए प्यार इतना अधिक जगजाहिर था कि Van Cleef and Arpels ने एक जो डायमंड खरीदा था उसका नाम उन्होंने सीता देवी के बेटे ‘Princie’ के नाम पर रखा था। वो हीरा हैदराबाद के निजाम के कलेक्शन का हिस्सा था। ये हीरा 34.65 कैरेट का cushion-cut pink हीरा था। 2013 में न्यूयॉर्क स्थिति Christie ने इस हीरे की निलामी $40 मीलियन में की थी।
दूसरा अन्य हीरा जो उनके द्वारा दिया गया इस दुनिया को तोहफा है, वो है- ‘The Star of The South’. इस हीरे को एक गुलाम ने ब्राजील की एक खान से निकाला था और केवल $3000 में बेच दिया था। 1948 में सीता देवी ने ये नेकलेस पहली बार पहना था और उनकी ये पिक्चर उस समय काफी प्रशिद्ध हुई थी। अब भी इस पिक्चर को इतिहास में एक बेशकिमती पिक्चर माना जाता है। ये नेकलेस 78.5-carat English Dresden diamonds से बना था। इस नेकलेस को Cartier ने 2002 में खरीदा था।
ज्वैलरी में बसी थी उनकी जान
अगर हम ये कहें कि उनकी जान उनकी ज्वैलरी में बसी थी तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। वैसे भी कहा भी गया है, 'With big diamonds comes a bigger ego' मतलब की हीरों के साथ घमंड भी आता है, और यही महारानी सीता देवी के साथ भी हुआ था। न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध होटल Waldorf Astoria में एक पार्टी के दौरान उन्होंने Wallice Simpson पर एक कमेंट किया था। दरअसल Wallice Simpson ने उस इवेंट पर जो नेकलेस पहना था उसका उन्होंने ये कहकर मजाक उड़ाया कि वो नेकलेस तो उनके पांव में ज्यादा अच्छा लगेगा। ये कमेंट सुनने के बाद Wallice Simpson ने उस नेकलेस को ज्वेलर Harry Winston को गुस्से से वापस कर दिया था।
अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक समय में हम इंडियन का रॉयल घमंड इतन अधिक था कि उसके सामने Duchess भी कुछ नहीं कह पाते थे।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों