herzindagi
raveena tandon reveals she was eve teased

जब Raveena Tandon के साथ हुई थी लोकल ट्रेन में छेड़छाड़, सुनाई आपबीती

<p class="selectable-text copyable-text iq0m558w">रवीना टंडन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा किया है। उनके इस खुलासे के बाद सभी लोग हैरान हो गए है। चलिए जानते है अभिनेत्री ने अपने स्ट्रगल लाइफ के दौरान किन चीजों का सामना किया है। <p class="selectable-text copyable-text iq0m558w">&nbsp;
Editorial
Updated:- 2023-03-08, 08:30 IST

रवीना टंडन के लिए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना इतना आसान नही था। बॉलीवुड में लोग उन्हें बिदास नेचर के लिए जानते है। मुद्दा चाहे कोई भी क्यों ना हो वह कभी डरती नही है। वह सब कुछ सच बोलने पर विश्वास रखती है। फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ बातें करते रहती है। रवीना टंडन ने अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वही वह आज भी बड़े पर्दें पर एक्टिव रहती है।

रवीना टंडन ने किया खुलासा

Facts About Gorgeous Actress Raveena Tandon

हाल ही रवीना ने कुछ हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। जिसे सुनकर रवीना के फैंस से लेकर सेलेब्स तक हैरान रह गए है। रवीना ने बताया था कि स्ट्रगल डेज में वे शारीरिक शोषण का शिकार हो चुकी हैं।दरअसल, ट्विटर पर एक शख्स ने कुछ समय पहले मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा रहा था कि लोग एक- दूसरे के ऊपर चढ़े हुए है। कुछ लोग गेट पर लटके हुए है। एक लड़का ट्रेन से गिरते हुए भी इस वीडियो में नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:इन अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है रवीना टंडन का नाम

ट्विटर यूजर ने रवीना पर कसा तज

एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए रवीना टंडन से सवाल किया था -“नमस्ते टंडन रवीना, मेट्रो का विरोध करने के लिए आपने आखिरी बार इस तरह का सफर कब किया था? तुम लोग बेशर्म हो". शख्स के इस ट्वीट का जवाब रवीना टंडन ने दिया। रवीना ने जवाब देते हुए कहा है कि साल 1991 तक मैंने ऐसे ही सफर किया है।

इसे भी पढ़ें:रवीना टंडन जैसे सफेद चमकदार दांत पाने के लिए उनका ये घरेलू नुस्‍खा अपनाएं

रवाना हो चुकी हैं छेड़छाड़ का शिकार

आगे अभिनेत्री लिखती है कि कम उम्र में मैंने भी बस से यात्रा की है। मेरे साथ भी बस में छेड़छाड़ हुई है। वह सब कुछ हुआ है जिससे ज्यादातर महिलाएं गुजरती हैं। साल 1992 में मैंने अपनी पहली कार ली। आपको बता दें कि रवीना टंडन मेट्रो के लिए काटे जा रहे जंगल के विरोध में हैं। उनका मानना है कि मेट्रो 3 कारशेड बनाने के लिए जंगल को काटा ना जाए।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


pic credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।