कई धर्म ग्रंथों और पुराणों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि अगर कोई व्यक्ति मरते समय भगवान का स्मरण करे या फिर उसके मुख पर भगवान का नाम हो तो उस व्यक्ति को मोक्ष मिल जाता है, लेकिन कुछ धर्म ग्रंथों में ऐसा वर्णित है कि राजा दशरथ ने मरते समय श्री राम का नाम लिया था मगर उसके बाद भी उन्हें मोक्ष नहीं मिला था। इस बारे में जब हमने ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से पूछा तो उन्होंने हमें इस बात के पीछे का सत्य बताया। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
रामायण में वर्णित है कि राजा दशरथ को मरते समय इस बात का एहसास हो गया था कि श्री राम भगवान विष्णु के सांतवे अवतार हैं जो उनके पुत्र के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुए हैं।
राजा दशरथ ने जब मृत्यु के समय राम नाम का उच्चारण किया था तब उस समय उनके भीतर यह इच्छा थी कि काश वह कुछ और समय पृथ्वी पर जीवन जी पाते और राम लीला देख पाते।
यह भी पढ़ें: क्यों लक्ष्मण ही कर सकते थे मेघनाद का वध?
रामायण में बताया गया है कि राजा दशरथ के मन में मरते समय इस बात की पीड़ा थी कि वह श्री राम की लीलाएं नहीं देख पायेंगे, उनके साक्षी नहीं बन पाएंगे उन्हें मिले श्राप के कारण।
ऐसे में भगवान विष्णु ने उनकी यह इच्छा जान ली थी। तब श्री हरि ने राजा दशरथ को राम रूप में अपनी लीला समाप्त होने तक स्वर्ग में स्थित रहकर देखने का वरदान प्रदान किया था।
यह भी पढ़ें: किसका अवतार थीं शत्रुघ्न की पत्नी?
राजा दशरथ के मरने के बाद उन्हें स्वर्ग में रहते हुए श्री राम की लीला देखने का अवसर मिला और जब श्री राम का समय काल पूर्ण हुआ तब राजा दशरथ वैकुण्ठ धाम पधार गये थे।
रामायण में यह उल्लेख मिलता है कि राजा दशरथ समस्त ब्रहमां में इकलौते ऐसे मनुष्य थे जिन्होंने मृत्यु के बाद स्वर्ग का भी आनंद उठाया और मोक्ष प्राप्त कर बैकुंठ धाम भी पहुंचे।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर श्री राम के पिता और सूर्यवंश के प्रतापी राजा महाराज दशरथ को क्या वाकई नहीं मिला था मोक्ष।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।