किसका अवतार थीं शत्रुघ्न की पत्नी?

यूं तो रामायण में चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न एवं उनकी पत्नियों से जुड़ी कई बातें वर्णित हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं लेकिन आज हम बात करेंगे शत्रुघ्न की पानी श्रुतकीर्ति के बारे में।
whose incarnation was shrutkirti

रामायण में चार भाइयों का उल्लेख मिलता है- राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न। राम का विवाह सीता से हुआ था तो वहीं, लक्ष्मण और भरत की संगिनी बनी थीं उर्मिला एवं मांडवी। साथ ही, श्रुतकीर्ति शत्रुघ्न की अर्धांगिनी बनी थीं। यूं तो रामायण में चारों भाइयों और उनकी पत्नियों से जुड़ी कई बातें वर्णित हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं लेकिन आज हम बात करेंगे शत्रुघ्न की पानी श्रुतकीर्ति के बारे में। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें श्रुतकीर्ति से जुड़ी कई रोचक बातें बताईं। तो चलिए जानते हैं कि किसका अवतार थीं शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति।

कौन थीं शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति?

kaun thi shrutkirti

सामान्य तौर पर ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि राजा जनक की चार बेटियां थीं लेकिन असल में राजा जनक की दो बेटियां थीं एक माता सीता और दूसरी उर्मिला। मांडवी और श्रुतकीर्ति राजा जनक के भाई कुशध्वज एवं उनकी पत्नी चंद्रभागा की पुत्रियां थीं।

सरल शब्दों में कहें तो मांडवी और श्रुतकीर्ति माता सीता की चचेरी बहनें थीं। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जिस प्रकार भगवान राम भगवान विष्णु के अवतार थे और उनके चक्र एवं शंख भरत-शत्रुघ्न के रूप में पृथ्वी पर त्रेता युग में अवतरित हुए थे।

ठीक ऐसे ही मां लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाने वाली माता सीता की बहन श्रुतकीर्ति भी मां लक्ष्मी के चक्र का अवतार थीं। मां लक्ष्मी ने जब पृथ्वी पर माता सीता के रूप में जन्म लिया तब उनके द्वारा धारण किये जाने वाला चक्र उनकी बहन श्रुतकीर्ति के रूप में जन्मे।

यह भी पढ़ें:Ram Navami 2024: घर पर इस विधि से करें अखण्ड रामायण का पाठ, जानें पूजन सामग्री

रामायण में श्रुतकीर्ति का उल्लेख बहुत कम मिलता है लेकिन श्रुतकीर्ति दूरदर्शिता रखने वाली दिव्य कन्या थीं और अपने पति शत्रुघ्न के साथ-साथ रघुकुल की पुत्रवधु होने के नाते भी सदैव समर्पण का भाव रखती थीं। राम वनवास के समय श्रुतकीर्ति शत्रुघ्न का बल बनीं।

kiska avtar thi shrutkirti

श्रुतकीर्ति को लेकर यह कहा जाता है कि जब माता सीता पृथ्वी में समाकर अपने धाम पुनः लक्ष्मी रूप में पहुंच गई थीं, तब उनके बाद बहनों में सबसे पहले श्रुतकीर्ति ने ही अपने प्राण त्यागे थे और माता लक्ष्मी के पास उनके चक्र के रूप में उनके हाथ में विराजित हुई थीं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकती हैं कि आखिर कौन थीं शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति और क्या हैं उनसे जुड़े रहस्य जो आज भी रामायण में कैद हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi, meta ai

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP