Ram Navami 2024: घर पर इस विधि से करें अखण्ड रामायण का पाठ, जानें पूजन सामग्री

अखंड रामायण का पाठ करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका विधिवत पाठ करने से व्यक्ति को मनवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

Ram Navami  akhand ramayan path vidhi and samagri

(Ram navami 2024 akhand ramayan path) हिंदू धर्म में अखंड रामायण का पाठ करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये पाठ बिना खंडित किए ही पूरा होना चाहिए। अगर किसी कारण से यह पाठ पूरा न हो पाए, तो व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, अखंड से आशय है बिना खंडित हुए। इसलिए जो अखंड रामायण का पाठ विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में अगर आप आज रामनवमी के दिन इसका पाठ कर रहे हैं, तो पाठ की सामग्री क्या है, किस विधि से करने से लाभ हो सकता है और इस पाठ का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अखंड रामायण पाठ की पूजन सामग्री क्या है?

Vijaya Ekadashi  pujan vidhi and samagri list

अखंड रामायण का पाठ करने के लिए पूजन सामग्री के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

आम का पत्ता, तुलसी, आसन, अबीर, घूप, बत्ती, दीपक, गंगाजल, गौमूत्र, घी, गुलाब जल, हल्दी, इत्र, जनेऊ, कपूर, लौंग, मिश्री, मिठाई, नारियल, चौरंग, पीली सरसों, फूल माला, सिंदूर, सुपारी, एक कटोरी पंचामृत आदि

अखंड रामायण पाठ करने की विधि क्या है?

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रामचरितमानस का अखंड पाठ करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। यह पाठ 24 घंटों तक चलता है। इसलिए इसे अखंड कहा जाता है। अखंड पाठ के साथ-साथ यज्ञ और हवन भी किया जाता है।
  • रामचरितमानस का पाठ शुरू करने से पहले सभी देवी-देवताओं का आवाहन करें। सबसे पहले एक चौकी पर सभी देवी-देवताओं की प्रतिमा पूर्व दिशा में मुख करके स्थापित करें।
  • पूजा में तुलसी की पत्तियां जरूर रखें।
  • भगवान श्रीराम की प्रतिमा के सामने चावल रखने के बाद उसपर कलश रखें।
  • अगर आप रामचरितमानस का पाठ कर रहें हैं, तो कलश के मुख पर पांच आम के पत्ते रखकर नारियल रखें।
  • नारियल और कलश को मौली से बांधें। फिर कुमकुम से कलश पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।

इसे जरूर पढ़ें - Ram Navami Kab Hai 2024: कब है राम नवमी 16 या 17 अप्रैल, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

  • भगवान की प्रतिमा के सामने एक तरफ सुपारी, लौंग, इलायची, मिश्री रखें। दूसरी तरफ फूल और भोग रखें।
  • रामचरितमानस के पाठ के बाद आरती विधिवत रूप से करें। उसके बाद हवन करें।
  • पूजा करने के बाद ब्राह्मणों को भोग अवश्य लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें - Ram Navami Upay 2024: रामनवमी के दिन करें ज्योतिष के कुछ उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अखंड रामायण पाठ करने का महत्व क्या है?

Jai shree ram  quotes message status greetings images whatsapp Status

अखंड रामायण का पाठ करने से व्यक्ति की सभी बाधाएं दूर हो सकती है और व्यक्ति पर श्रीराम और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herzindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP