Lord Vishnu Names: देवउठनी एकादशी, जिसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। यह दिन नए आरंभ और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु को सभी देवताओं में सर्वोच्च माना जाता है। वे समृद्धि, ज्ञान, और मोक्ष के देवता हैं। उनके नाम आपके बच्चे के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद ला सकते हैं।
इस साल देवउठनी एकादशी का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। अगर आप इस मौके पर अपने बच्चे का नामकरण इस पावन अवसर पर करना और भी खास हो जाता है। इस लेख में आज हम आपको भगवान विष्णु के कुछ नामों के बारे में बताने जा रहे हैं।
भगवान विष्णु के कई नाम हैं जो आपके बच्चे के लिए उपयुक्त हो सकते हैं, खासकर यदि आप चाहते हैं कि वे शिक्षा और उन्नति के क्षेत्र में सफल हों। नीचे बताए गए नामों में से कोई एक नाम अपने बच्चे के नामकरण के लिए चुन सकती हैं।
नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि(Zodiac Sign) |
विष्णु | भगवान विष्णु का मूल नाम, सर्वव्यापी | वृष |
नारायण | नारायण नदी का पुत्र, शांति और स्थिरता | वृश्चिक |
हरि | हरण करने वाला | कर्क |
केशव | केशों वाला | मिथुन |
माधव | मधुर | सिंह |
भगवान विष्णु, हिंदू धर्म में संरक्षण और पालनहार के देवता हैं। उनके हजारों नाम हैं, जिनमें से प्रत्येक का अपना विशेष अर्थ और महत्व है। इन दिव्य नामों से प्रेरित होकर, हम अपने बच्चों के लिए आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम चुन सकते हैं।
नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि(Zodiac Sign) |
दामोदर | दाम से बंधा हुआ |
मीन |
वासुदेव | वासुदेव का पुत्र | वृष |
वामन | वामन अवतार का नाम | वृष |
सुदर्शन | भगवान विष्णु का चक्र | कुंभ |
धीर | धैर्यवान | धनु |
देवउठनी एकादशी के मौके पर आप अपने लाडले का नाम विष्णु भगवान के नाम से रख सकती हैं। ये नाम न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं बल्कि आपके बच्चे के व्यक्तित्व को भी आकार देने में मदद करते हैं।
नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि(Zodiac Sign) |
आदित्य | ताकत, साहस और ज्ञान | मेष |
पार्थ | राजा, अर्जुन | कन्या |
विभु | सर्वव्यापक, स्वर्ग, शांति, सुबह | वृष |
हर्ष |
उत्साह, खुशी | कर्क |
उत्तम | श्रेष्ठ , अच्छा , उत्तम , उम्दा , उन्नत , बढ़िया | वृषभ |
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।