जब बात प्रेम की होती है तो एकाएक याद भगवान कृष्ण और उनकी प्रेमिका राधा की आ जाती है। इन दोनों के प्रेम की पूरा जग मिसाल देता है। दोनों की प्रेम कहानी का अलग-अलग पुराणों और वेदों में अलग-अलग वरर्ण भी मिलता है। दोनों की लव स्टोरी पर कई फिल्में और टीवी सीरियल्स भी बन चुके हैं। आजकल टीवी सीरियल ‘राधा कृष्ण’ भी भगवान कृष्ण और उनकी प्रेमिका राधा की प्रेम कहानी पर आधारित है। अब तक बहुत सारे सीरियल भगवान कृष्ण पर बन चुके हैं, जो उनके कर्म और धर्म की गाथा सुनाते थे मगर, पहली बार टीवी पर एक सीरियल प्रसारित हो रहा है जो केवल भगवान कृष्ण और राधा की प्रेम लिलाओं पर आधारित है। यह टीवी सीरियल 1 अक्टूबर 2017 से शुरू हुआ था अब यह लोगों के बीच काफी लोकप्रीय हो चुका है। इस टीवी सीरियल में राधा कृष्ण की प्रेम लीलाओं के साथ-साथ राधा के चरित्र को भी बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। इस सीरियल में राधा को प्रेमिका के साथ-साथ और भी कई रूपों में दिखाया गया है। वह प्रेमिका के साथ बरसाने की रानी है, अपनी पिता की पुत्री है और एक वीर योद्धा है, जो कंस जैसे महाबली से भी टकरा जाती है और इन सबके अतिरिक्त राधा का एक भोला-भाला स्वरूप भी है। 6 सितंबर 2019 को राधा अष्टमी है। अगर आप भी यह त्योहार मनाती हैं तो आपको भी राधा रानी के इस चरित्र से आम महिलाएं भी कई पाठ पढ़ सकती हैं, जो उनके जीवन को नया आधार देंगे।
इसे जरूर पढ़ें: देवी सीता की लाइफ से लें ये सबक, पति के साथ अच्छे होंगे रिश्ते
प्रेम करने का तरीका
राधा कृष्ण की प्रेम कहानी अमर है और जन्मों-जन्मों तक यह प्यार करने वालों के लिए मिसाल बनी रहेगी। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि कृष्ण राधा से बेपनाह प्रेम करते हैं तो वहीं राधा रानी भी कृष्ण की लिए पूरी तरह समप्रित हैं। कृष्ण के मन में उनके लिए क्या चल रहा है यह जानना राधा के लिए सबसे जरूरी होता है। वह कितनी भी व्यस्त हों मगर, कृष्ण की एक पुकार पर वह भागी चली जाती है। यहां तक की वह कृष्ण से कितनी भी नाराज हों मगर, अपने रिश्ते पर इसका असर नहीं पड़ने देतीं। आज की व्यस्त जीवनशैली में प्रेम केवल स्कूल कॉलेज तक ही सीमित रह गया है। लोग अपनी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड भी ढंग से तय नहीं कर पाते और बार-बार रिश्ते बनते और टूटते रहते हैं। अगर राधा रानी की तरह रिश्ते में विश्वास और मन में धैर्य हो तो रिश्ते कभी टूटें ही नहीं बल्कि लोगों के लिए मिसाल बन सकते हैं।इस श्राप के कारण राधा रानी को हाथ भी नहीं लगा पाते थे उनके पति
रानी का दायित्व निभाना
राधा को बरसाने की रानी माना गया है। वह अपने प्रेमी कृष्ण के लिए जितनी समर्पित है उतनी ही अपनी प्रजा के प्रति दायित्वों को निभाने में अटल भी है। प्रजा को कोई परेशानी न हो इसलिए वह योजनाएं बनाती है। उन योजनाओं में हमेशा वह अपनी प्रजा का हित ही देखती है। अपने गांव में कैसे खुशियां फैलानी है राधा रानी को अच्छे पता है। आम जीवन में आप भी राधा की इस लीडरशिप क्वालिटी को सीख सकती हैं। अपने ऑफिस में अपनी टीम को हैंडल कैसे करना है यह आपको राधा रानी के चरित्र से अच्छी तरह सीखने को मिल जाएगा।इन सवालों के जवाब बताएं अगर आपका भी फेवरेट टीवी सीरियल है ‘राधाकृष्ण’
इसे जरूर पढ़ें: द्रौपदी को नहीं आती थी शर्म, पीरियड्स पर करती थी खुल कर बात
वीर योद्धा
अपनी प्रजा को महाबली कंस के मायाजाल और क्रूरता से कैसे बचाना है यह भी राधा को अच्छे से पता है। वह अपनी प्रजा के लिए कंस भी लड़ जाती है। अपनी प्रजा पर किसी तरह की आंच न आए इसके लिए वह कंस को ऋण लेकर 500 बैल गाडि़यां धान पहुंचाती है। इस ऋण को कैसे चुका है इसके लिए वह खुद ही योजना बनाती है। राधा के इस स्वभाव से पता चला है कि वह डर कर पीछे हटने वालों में से नहीं है। राधा की तरह निडर होकर जोखिम लेना और उसमें सफल होने का हुनर आपको भी जरूर सीखना चाहिए।भगवान कृष्ण की प्रेमिका ही नहीं गुरु भी थी राधा, जानें रहस्य
पुत्री का धर्म
हमेशा से पुत्र को ही पिता का उत्तराधिकारी समझा जाता है। मगर, टीवी सीरियल में दिखाया गया है कि पिता के बिमार पड़ने के बाद राधा उनकी गद्दी संभालती हैं और पिता के सिर के बोझ को हल्का करती हैं। वह अपने बिमार पिता को किसी भी कार्य के लिए परेशान नहीं करतीं और पूरी जिम्मेदारी वह रानी के सारे कर्त्वयों को निभाती हैं। आम जीवन में भी लोगों को लड़का लड़की में फर्क भुला कर लड़कियों को भी जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: रानी लक्ष्मी बाई की इन खूबियों को सीख आप भी बन जाएंगी स्मार्ट वुमेन
भोलापन
राधा रानी बेहद चतुर हैं मगर, उनमें कहीं भोलापन भी छुपा है। वह छोटी-छोटी बातों को महत्व देती हैं। यह इस ओर इशारा करता है कि वह संसार के मायाजाल से दूर हैं। आम जीवन में भी अधुनिकता को खुद पर हावी होने देने से बहतर है कि छोटी-छोटी चीजों को खुद करें। हर छोटी बात पर ध्यान दें। भोलापन आपके रिश्तों को मधुर बनाएगा और आपके मन को भी शांत रखेगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों