herzindagi
image

Rachel Gupta: पंजाब की रेचल गुप्ता ने देश का नाम किया रोशन, Miss Grand International 2024 का ख़िताब किया अपने नाम

20 साल की रेचल गुप्ता ने भारत का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने 69 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए,थाईलैंड के बैंकॉक में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-10-26, 15:13 IST

पंजाब की रहने वाली रेचल गुप्ता ने इतिहास रच दिया है। 20 साल की रेचल गुप्ता ने थाईलैंड के बैंकॉक में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। रेचल ने इस खिताब को अपने नाम कर दुनिया भर में भारत के नाम का डंका बजवा दिया है। रेचल गुप्ता मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 में भाग लेने वाली 69 प्रतियोगियों में से एक थीं। बीते शुक्रवार को रेचल ने ताज को अपने नाम किया था।

रेचल गुप्ता ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि रेजल मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाली पहली और एशिया की तीसरी महिला हैं। अपनी खूबसूरती और स्मार्ट हाजिरजवाबी से सभी को इंप्रेस कर दिया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में फिलीपींस की क्रिस्टीन जूलियम ओपियाजा को पछाड़ते हुए अपनी जगह बनाई। बता दें कि म्यांमार की थाई सुन्येन तीसरे, फ्रांस की सीफिटो कबेंगेले चौथे और ब्राजील की तलिका हार्टमैन पांचवें स्थान पर रहीं। पेरू की टाइटल होल्डर लुशियाना फुस्टर ने रेचल गुप्ता को ताज पहनाया

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rachel Gupta (@_rachelgupta)

यह भी पढ़ें-तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं फेमिना मिस इंडिया 2018

रेचल गुप्ता के बारे में जानें सबकुछ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ╰✪ GRAND_MGI OFFICIAL ✪╮ (@grand_mgi)

रेचल गुप्ता का परिवार जालंधर के अर्बन स्टेट में रहता है। रेचल गुप्ता ने ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतने से पहले मिस ग्रैंड इंडिया 2024 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। मई 2024 में रेचल को जयपुर में मिस ग्रैंड इंडिया 2024 चुना गया था। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rachel Gupta (@_rachelgupta)

18 साल की उम्र में रेचल गुप्ता ने मिस सुपर टैलेंट सीजन 15 में भी भाग लिया था, जिसका आयोजन पेरिस में हुआ था। इसके अलावा रेचल गुप्ता ने मिस टॉप मॉडल का सबटाइटल अवार्ड, अपने नाम किया था। रेचल रैंप वॉक में बेस्ट मॉडल ब्यूटी विद पर्पज और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का भी अवार्ड जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-ये है वो सवाल जिसने बनाया अनुकृति को मिस इंडिया, उनकी ये वीडियो देख आप भी बन जाएंगे उनके फैन

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।