प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस वैवाहिक बंधन में बंधने वाले हैं। शादी करके प्रियंका दूसरे देश और अलग परिवेश वाले परिवार की बहू बनेंगी। शादी के बाद ज़िंदगी में काफी बदलाव आते हैं। प्रियंका फ़ैंस और चाहने वालों के मन में दोनों के वैवाहिक जीवन को लेकर उत्सुकता होना स्वाभाविक है कि शादी के बाद प्रियंका का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? निक और उनकी उम्र का फ़ासला क्या रिश्ते पर असर डालेगा? विदेश में कैसा रहेगा प्रियंका चोपड़ा का करियर?
ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब हमने लोकप्रिय सेलेब्रिटी टैरो कार्ड रीडर मुनीशा खतवानी से जानने की कोशिश की। मुनीशा के विचारों को हम यहां जस का तस रख रहे हैं।
रिश्ता नहीं यूं ही बेवजह जुड़ जाता है
मुनीशा ने बताया है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के जो कार्ड सामने आये हैं, वह लवर्स कार्ड हैं। इसका मतलब है कि दोनों एक-दूसरे से गहराई से प्यार करते हैं। प्रियंका के डबल मंगल के कार्ड्स मिले हैं, जिसकी वजह से उनकी शादी में थोड़ी देरी हुई है, जिनका मंगल डबल होता है, इसका यह मतलब नहीं है कि उन्हें सही लाइफ पार्टनर नहीं मिलते। आप गौर करेंगे कि वह 36 साल की उम्र में शादी कर रही हैं, जिसका मतलब है कि उनका नंबर 9 आता है, जो कि मंगल पर रूल करने वाला होता है। निक का केतु और शुक्र बहुत तेज है इसलिए उनके कार्ड्स में लव मैरिज ही लिखी थी। इस तरह के लोगों की खूबी होती है कि आपको काफी फेमस लाइफ पार्टनर मिलता है और आपको काफ़ी लग्ज़री, नाम और शोहरत मिलती है।
Read more: प्रियंका चोपड़ा के हाथों में राजस्थान के इस शहर की रचेगी मेहंदी, जानिए क्या है खासियत
उम्र की हदों से परे मोहब्बत
जहां तक दोनों की शादी की बात है तो दोनों को सूर्य के कार्ड आये हैं, उनकी वैवाहिक जिंदगी बेहतरीन चलेगी।उनके जो टैरो हैं ,वो अगले दो सालों के ही निकले हैं। इसके अनुसार दोनों काफ़ी अच्छी ज़िंदगी जियेंगे। लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि चूंकि दोनों में उम्र का अंतर काफ़ी है तो परेशानी आ सकती है, मगर ऐसा कुछ नहीं होगा। टैरो में जो आया है कि दोनों में वाकई में एक-दूसरे के लिए भावनाएं हैं और दोनों एक-दूसरे के लिए काफ़ी पसंद करते हैं। वहीं, वेडिंग 2018 में शादी हो रही है, तो यह साल मून (चंद्रमा का है) जो कि काफ़ी शुभ माना जाता है।प्रियंका का चंद्र काफी स्ट्रांग ऐसे भी है।
Read more: जानिए कैसे होंगे प्रियंका चोपड़ा वेडिंग शूज,पैरिस से की है वेडिंग शॉपिंग
मंगल ने दिलाई दुनिया में शोहरत
प्रियंका का शुक्र भी काफ़ी स्ट्रांग है। मंगल चूंकि उनका काफी स्ट्रांग है तो इस वजह से उन्हें विदेश में बहुत उपलब्धि मिलती है। मंगल जिनका अच्छा होता है, उन्हें हमेशा विदेश में ख्याति मिलती है। आपको आपके बर्थ प्लेस से अधिक कहीं और ख्याति अधिक मिलती है। जैसे कि आप कुछ भी काम करते हो, या विदेश में सेटल होने का सोचते हैं तो मंगल वालों का विदेशी धरती कनेक्ट बहुत होता है। तो आप प्रियंका का पूरा करियर देखें तो उन्हें काफी फायदा हुआ है और उन्होंने काफी नेम फेम हासिल किया है। उन्हें भारत से भी अधिक हासिल किया है।वह हॉलीवुड में पूरी तरह से एंट्री ले चुकी हैं, तो आगे भी अच्छा करेंगी।
नसीब में लिखे थे निक
इसके अलावा निक के कारण अब उनका फोरेन कनेक्ट हमेशा रहेगा। वह दो घर रखेंगी। यहां भी और विदेश में भी। जब भी आपका डबल मंगल और शुक्र होता है, उसकी वजह से आपको ऐसे ही पार्टनर मिलते हैं, जिनका विदेश से वास्ता जरूर होता है, तो ये उनकी डेस्टिनी में ही था। जैसे जब वह मिस वर्ल्ड बनीं, तो मिस वर्ल्ड, वर्ल्ड से रिलेटेड है, इसका कुछ भी होम लैंड से लेना-देना नहीं है। चूंकि फोरेन कनेक्ट में लक काफ़ी अच्छा है और आगे भी यह काफ़ी अच्छा ही रहेगा।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों