herzindagi
Imane Khelif Controversy

Paris Olympics Imane Khelif Controversy: महिला एथलीट का सामना 'मर्द' बॉक्सर से करवाने पर छिड़ा विवाद, जानें कौन हैं इमान खलीफ और क्या है पूरा मामला?

Paris Olympics 2024 में अल्जीरिया की महिला बॉक्सर इमान खलीफा और इटली की महिला बॉक्सर का मैच विवादों में है। इमान खलीफ कौन हैं और यह पूरा विवाद क्या है, चलिए समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-02, 19:10 IST

Paris Olympics 2024 Image Khelif Gender Controversy: पेरिस में इन दिनों ओलंपिक 2024 का आयोजन हो रहा है। सभी खिलाड़ी, अपने-अपने देश को पदक जिताने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी भी हमारे देश को गौरवान्वित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन इसी बीच कल से पेरिस ओलंपिक से एक विवाद सामने आया है। अल्जीरिया की महिला बॉक्सर इमान खलीफा और उनके जेंडर को लेकर कल से कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। यह वाकया महिला बॉक्सर इमान खलीफ और इटली की एंजेला कैरिनी के बीच बॉक्सिंग मैच से जुड़ा है। इमान खलीफ ने इटली की महिला बॉक्सर एंजेला कैरिनी को 46 सेकेंड में ही रिंग से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया। इटली की एंजेला कैरिनी ने यह मुकाबला छोड़ने के बाद कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतने जोरदार मुक्के नहीं झेले। इसके बाद से लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या है पूरा मामला? चलिए, आपको बताते हैं।

इमान खलीफ और इटली की महिला बॉक्सर एंजेला कैरिनी के मैच के दौरान क्या हुआ?

Imane Khelif Controversy in paris olympics match

अल्जीरिया की बॉक्सर, इमान खलीफ, खुद को महिला बताती हैं और महिला बॉक्सिंग में ही उनका सामना एक फीमेल बॉक्सर से हुआ। इमान इसके बाद से अपने जेंडर को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि वह पहले भी अपने जेंडर को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। उन्हें ओलंपिक में फीमेल एथलीट के तौर पर भाग लेने की इजाजत, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक परिषद की तरफ से दी गई है। लेकिन, इस मैच के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि इस फैसले पर सवाल उठने लगे। दरअसल, अल्जीरियाई बॉक्सर इमान खलीफ और एंजेला कैरिनी महिलाओं की 66 किलोग्राम भारवर्ग फाइट कल आमना-सामना हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फाइट केवल 46 सेकेंड ही चली। इमान खलीफ ने एंजेला को जोरदार पंच मारा। 

रोते हुए एंजेला ने छोड़ा मैच

Who is Imane Khelif

एक बार पंच लगने के बाद एंजेला कार्नर पर गईं और अपना हेड गीयर ठीक करवाया। दूसरी  बार पंच लगने के बाद, उन्होंने अपना नाम वापस लेना ही ठीक समझा। उन्होंने मैच छोड़ने के बाद यह भी आरोप लगाया कि इमान में मेल वाले गुण हैं। बता दें कि  2023 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खलीफा को जेंडर एलिजिबिलिटी टेस्ट में डिस्क्वालिफाई किया गया था। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा, "मैं रिंग में फाइट करने के लिए गई थी...मैंने हार नहीं मानी लेकिन एक पंच लगने के बाद, मुझे बहुत दर्द होने लगा....इसलिए मैंने कहा....बस अब और नहीं....मैं बिना शर्मसार हुए टूर्नामेंट से बाहर होना चाहती हूं।"

DNA टेस्ट में खलीफ को बताया गया था मर्द

खलीफ इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले चुके हैं। वह पहले भी विवादों में रहे हैं। लेकिन, कल की जीत के बाद ये विवाद और बढ़ गए हैं। कई रिपोर्ट्स में उन्हें 'बायोलॉजिकल मेल' बताया जा रहा है। हालांकि, पिछले साल, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन की जेंडर जांच में वह फेल हो चुके हैं। साल 2023 में उन्हें वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। उस समय बताया गया था कि उनकी जांच में उनके डीएनए में  XY क्रोमोसोम मिले हैं। इसलिए, उन्हें महिला के तौर पर खेलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Swapnil Kusale Olympics 2024: शूटिंग से भारत को मिला एक और मेडल, मनु भाकर के बाद स्वप्निल कुसाले ने भी ब्रॉन्ज पर किया कब्जा

कौन हैं इमान खलीफ?

इमान खलीफ अल्जीरिया की मुक्केबाज है। उन्हें कई जगह ट्रांसजेंडर तो कई जगह बायोलॉजिक मेल बताया जा रहा है। वह ट्रांसजेंडर एथलीट नहीं हैं। वह जन्म से महिली थीं और सेक्स डेवलपमेंट के डिसऑर्डर के कारण, उनके क्रोमोसोम पुरुषों वाले हैं और उनका टेस्टेस्टेरोन लेवल भी पुरुषों जैसा ही है। इसे हाइपरएंड्रोजेनिज्म कहा जाता है। इसमें किसी महिला के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल बहुत अधिक होता है। इसके बाद इंटरसेक्सुअलिटी भी चर्चा में आई है। जहां व्यक्तियों में सेक्शुअली कुछ अलग कैरेक्टर्स होते हैं, जो उन्हें आइडली औरत या आदमी की परिभाषा पर खरा नहीं उतरने देते हैं। 

 

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 में इस खिलाड़ी के जज्बे को सलाम, 7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी तलवारबाजी के पहले मैच में दर्ज की जीत

 

 

आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।