herzindagi
how to test your love life by optical illusion

इस तस्वीर में सबसे पहले आपको क्या दिखा? ये बता सकता है कि आप प्यार में धोखा देंगे या खाएंगे

ऑप्टिकल इल्यूजन से जानें क्या वाकई आपकी लव लाइफ में धोखा मिल सकता है या फिर क्या आप धोखा दे सकते हैं?
Editorial
Updated:- 2022-07-11, 13:33 IST

ऑप्टिकल इल्यूजन हमारी पर्सनैलिटी को टेस्ट करने के लिए एक बहुत ही अनोखे टेस्ट साबित होते हैं। ये कुछ इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि लोगों को अलग-अलग तरह का लुक और फील दें। हम जिस भी चीज़ को सबसे पहले देखते हैं वो हमें बताती है कि पर्सनैलिटी का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा आगे है। क्या आपने ऊपर दी हुई तस्वीर देखी? ये तस्वीर आपको बता सकती है कि आपकी लव लाइफ के सीक्रेट्स क्या हैं और क्या आप चीटिंग कर सकते हैं?

जहां तक ऑप्टिकल इल्यूजन का सवाल है तो ऊपर दी गई तस्वीर के बारे में हमने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की।

डॉक्टर भावना का कहना है कि जहां तक प्यार में धोखा देने की बात है तो हमेशा ये फीलिंग अपनी पर्सनैलिटी के हिस्सों से निकलती है। अगर आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर श्योर नहीं हैं तो हो सकता है कि आपको इस तरह की फीलिंग आए।

optical illusion and love life personality

इसे जरूर पढ़ें- इस तस्वीर को बस 10 सेकंड देख पता करें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

ऊपर दी हुई तस्वीर से पता चलेगी आपकी पर्सनैलिटी

अगर ऊपर दी हुई तस्वीर की बात करें तो ये असल मैं पर्सनैलिटी के सीक्रेट्स उजागर करने के लिए काफी है। ये पहले बता सकती है कि आपकी आंखें सबसे पहले किस चीज़ को देखती हैं। ये आपके अंदर की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए सबसे अच्छा तरीका साबित हो सकता है।

इस तस्वीर को अगर आप पहली नजर में देखती हैं तो ये एक प्राकृतिक सीन दिखाता है जिसमें दो पेड़ हैं, कुछ पंछी उड़ रहे हैं और दो अजीब आकृतियां दिखती हैं। इन्हें अलग-अलग लोग अलग तरह से देख सकते हैं। कई लोगों को पेड़ पहले दिखेगा, कई को पक्षी पहले दिखेंगे, कई को दो अजीब आकृतियां पहले दिखेंगी। ये हमेशा आपकी पर्सनैलिटी के हिसाब से ही आपको दिखेंगी।

आपको इनमें से कौन सा हिस्सा पहले दिखा?

तो चलिए अब बात करते हैं कि आपको इनमें से कौन सा हिस्सा पहले दिखा जिससे आपकी पर्सनैलिटी के बारे में पता चलेगा।

अगर सबसे पहले दिखते हैं पक्षी तो क्या आप दे सकते हैं धोखा?

ये एक अलग तरह के व्यवहार को दिखाने वाले लोग होते हैं। अगर आप सबसे पहले पक्षियों को देखकर आकर्षित हुए हैं तो आप उन लोगों में से एक हैं जो हमेशा ख्यालों के पुल बांधते हैं। आप हर किसी को एक ही तय खांचे में देखते हैं और आपके लिए सभी कुछ प्यारा है। आपको रोमांस बहुत पसंद है और आप किस्मत और भाग्य में बहुत भरोसा रखते हैं। आप हमेशा अपने लिए एक परफेक्ट साथी की खोज में रहते हैं। आपकी आंखें हमेशा किसी और को खोजती रहती हैं। ऐसा हो सकता है कि आप एक रिश्ते में खुश होने के ख्याल को लेकर इतना सोच रहे हों कि अपना रिश्ता सही नहीं लग रहा हो।(किस राशि वाले लोग देते हैं धोखा?)

optical illusion birds

अगर सबसे पहले दिखते हैं पेड़ तो कैसी है आपकी लव लाइफ?

ऐसे लोग जो सबसे पहले पेड़ देखते हैं वो अटूट रिश्ते में भरोसा रखते हैं। आप उस तरह के इंसान हैं जो किसी भी हालत में चीटिंग के बारे में नहीं सोच सकते हैं। हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि इसके बाद भी आपके रिश्ते सही ही रहें। कई बार आप धोखा खा भी सकते हैं या फिर आपको रिश्तों में कोई और दिक्कत हो सकती है। आप अपनी च्वाइस, अपनी सोच, अपनी राय को सबके सामने रखने में हिचकिचाते नहीं हैं। अगर आपके दिल में कोई है तो आप किसी भी और चीज़ का डर नहीं रखेंगे अपने दिल में।

optical illusion tree

इसे जरूर पढ़ें- 30 सेकंड में इस तस्वीर में कितने जानवर ढूंढ सकते हैं आप, सिर्फ 5 प्रतिशत लोग दे पाते हैं सही जवाब

अगर सबसे पहले दिखी है झोपड़ी तो कैसी है आपकी लव लाइफ?

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें सबसे पहले झोपड़ी जैसी आकृतियां दिखी हैं तो ऐसा हो सकता है कि आप ऐसे इंसान हों तो अपनी राय कभी नहीं बदलता। हालांकि, आपके मन में कोई ना कोई खुराफात चलती रहती है। आप हमेशा किसी न किसी अन्य चीज़ की ओर आकर्षित होते रहते हैं जबकि आपको पता होता है कि आपने ये पहले से सोचा नहीं है। आप चीटिंग की तरफ ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं। आप अपने पार्टनर से ओपन रिलेशनशिप के बारे में बात कर सकते हैं। हो सकता है कि आपने पहले किसी से चीटिंग की है, लेकिन आप वो एक्सपीरियंस बहुत बार दोहराना नहीं चाहेंगे। आप अपनी बेवफाई के बारे में चुप रहना पसंद करेंगे जिससे बाद में कोई समस्या ना हो। आप खुद को ढूंढने की कोशिश करेंगे।

आपने इसमें से कौन सी चीज़ पहले देखी क्या बता सकते हैं आप? अगर हां तो अपनी राय हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।