प्यार इश्क और मोहब्बत नहीं है आसान।
अगर आपको भी हो गया है किसी से प्यार तो आप जान लें कि आपको प्यार में धोखा मिलने वाला है या फिर आप प्यार में धोखा देने वाली है। राशि का जीवन पर बहुत ही बड़ा असर पड़ता है। 12 तरह की राशियां होती हैं जिसकी वजह से हर किसी का स्वभाव, सोचने-समझने की शक्ति, भावनाएं सब अलग-अलग होती है।
कहते हैं सच्चा प्यार किस्मत से मिलता है और आपकी किस्मत की बाते आपकी राशि में भी लिखी होतीं हैं। तो किस राशि में मोहबब्त है और किसमें धोखा ये जान सकते हैं। लेकिन ये बाते विश्वास करने से पहले आप किसी अच्छे जानकार की सलाह भी ले सकती हैं।
मेष राशि की लड़कियां अपना फायदा नुकसान अच्छे से समझती हैं। इन्हें प्यार में धोखा देना आसान नहीं है लेकिन ये किसी से प्यार करें तो उसे पूरी शिद्दत से निभाती है। अगर इन्हें प्यार में धोखा मिल जाए तो फिर ये बदले की भावना भी अपने मन में रखती हैं।
वृषभ राशि की महिलाएं लॉयल होती हैं। ये अपने पार्टनर को पहले धोखा नहीं देती और एक बार अगर इन्हे इनके पार्टनर से धोखा मिल जाए तो ये फिर उसके पास कभी नहीं लौटती। इन्हे प्यार पर आसानी से विश्वास नहीं होता और किसी को धोखा देना इनके बस की बात नहीं है।
मिथुन राशि वाली लड़कियां इन्टेलिजेंट होती हैं। हालांकि इनके लिए प्यार जरूरी एहसास होता है लेकिन प्यार करने की सही वजह भी जरूरी होती है। वैसे आप ये भी कह सकती हैं कि प्यार भी इनके लिए किसी डील से कम नहीं होता।
Read more: कुर्ती को लेकर हैं कंफ्यूज़ड? तो अपने zodiac sign के अनुसार चुनें अपनी कुर्ती
ऐसा कहते हैं कि इस राशि के लोग इमोशनल होते हैं। किसी से प्यार करना इनके हाथ में नहीं होता। इनका दिल इतना नाजुक होता है कि इन्हें किसी से भी आसानी से मोहब्बत हो जाती है। किस्मत अच्छी रही तो प्यार निभेगा नहीं तो धोखा मिलेगा। इस राशि के लोगों के लिए ये भी जरूरी है कि ये प्यार करने से पहले थोड़ा सा सोच लें। सोच समझकर प्यार करेंगें तो धोखा मिलने के चांस कम हैं।
Read more: गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो जानिए राशि के हिसाब से अपना lucky colour
किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींचने में सिंह राशि वाली लड़कियों को ज्यादा वक्त नहीं लगता। राशि की तरह इनकी इमेज दहाड़ने वाली होती है। लोग इनसे इम्प्रेस हो जाते हैं। इन्हें प्यार करना भी आता है और उसे निभाना भी आता है लेकिन ये प्यार उसी से करते हैं जिसमें प्यार निभाने की हिम्मत हो। दुनिया के सामने अपने प्यार का इज़हार करना इन्हे पसंद है। और धोखा मिलने पर भी ये दुनिया से कुछ भी छुपना पसंद नहीं करते।
राशि के हिसाब से कन्या राशि वाली महिलाओं को प्यार पाने के लिए कहीं जानें की जरूरत नहीं है इनका प्यार खुद इनके पास चलकर आता है। लेकिन हर किसी को झट से अपना लेने की वजह से इन्हे अकसर प्यार में धोखा मिलता है। जो भी मिला उसे स्वीकार लिया ये आदत ही इनके प्यार में धोखे की वजह बनती है।
प्यार को कसौटी पर परखने के बाद ये प्यार करेंगें तो इन्हे धोखा नहीं मिलेगा। कहते हैं किसी भी इंसान की परख बुरे वक्त में होती है इसलिए जब आप किसी मुसीबत में हों तो अपने पार्टनर से मदद की उम्मीद रखें हालांकि आपको मदद मिलेगी लेकिन वो पार्टनर सच्चा हुआ तो। नहीं तो इन्हे धोखा मिलने के चांस रहेंगें।
Read more: अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से कराएं आपने बालों में कलर, होगा फायदा
जो भी इनसे प्यार करता है वो पहले इनसे फायदे की उम्मीद रखता है। किसी को फायदा देकर उसका प्यार पाना भी धोखा पाने के बराबर है। क्योंकि अगर आज आपकी जगह आपके पार्टनर को किसी और से फायदा मिलेगा तो वो आपको धोखा देने से पहले नहीं सोचेगा। इसलिए किसी की मदद से पहले अपनी मदद करने में समझदारी है।
इन लोगों के पास प्यार की कमी नहीं होती। एक से धोखा मिले तो दूसरे से प्यार मिलता है, ये कभी अकेले नहीं रहते। ज़िंदगी को जीना ही इनका मकसद होता है इसलिए ये एक लॉयल पार्टनर की तलाश में रहते हैं। हालांकि किस्मत अच्छी रहे तो इन्हे इनका सच्चा जीवनसाथी जल्दी मिल जाता है लेकिन जब तक ना मिले ये बार-बार उसे पाने की पूरी कोशिश करते हैं।
Read more: जोडिएक साइन बताएगा कि आपकी बॉडी का कौन पार्ट हाइलाइट होने पर आप दिखेंगी ब्यूटीफुल
किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए उस पर विश्वास होना जरूरी होता है। लेकिन विश्वास जीतना और उसे बनाए रखना इतना आसान नहीं होता। इस राशि के लोगों को अकसर प्यार में कई इम्तिहान देने पड़ते हैं। ज़िंदगी में कई बार धोखा खाने के बाद ही इन्हे इनका सच्चा जीवनसाथी मिलता है।
कुछ भी कभी भी करने की चाह रखने वाले इस राशि के लोगों को अचानक ही किसी से प्यार हो जाता है। लेकिन जैसा कि इनकी राशि में है कुछ भी कभी भी तो जैसे इन्हे कभी भी प्यार हो जाता है वैसे ही इन्हे इनके पार्टनर से अचानक धोखा भी मिल सकता है। लेकिन इन्हे हमेशा सतर्क रहना चाहिए और कुछ भी करने से पहले किसी ना किसी की सलाह लेने चाहिए।
ये राशि के लोग अपने पार्टनर से हर तरह की केयर, अटेंशन और उसके साथ वक्त बिताने की उम्मीद रखते हैं। इनके लिए रोमांस ज़िंदगी है लेकिन इनका पार्टनर अगर प्रेक्टिकल विचारों का मिल जाए तो इन्हे धोखा मिल सकता है।वैसे सिर्फ राशि ही नहीं बल्कि आपके पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा या धोखा ये और भी कई दूसरी बातों पर निर्भर करता है। इसलिए आप अपनी राशि से जुड़ी कोई भी बात मानने से पहले किसी एक्पर्ट की राय भी जरुर ले लें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।