herzindagi
nita ambani  bridal  makeup unseen pics

Unseen Pics: दुल्हन की श्रृंगार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी की कलरफुल तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आप इन तस्वीरों को यहां देख सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-05-07, 19:43 IST

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी वाइफ नीता अंबानी आम लोगों के लिए एक आइडियल कपल बन चुके हैं। भारतीय सेलिब्रिटीज की लिस्ट में भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की जोड़ी को सबसे अव्वल स्थान मिला है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी दोनों को हर मौके और अवसर पर साथ देखा जाता है। अगर कहा जाए कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी एक दूसरे की परछाई हैं, तो यह गलत नहीं होगा। जहां मुकेश अंबानी रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन हैं वहीं नीता अंबानी धीरू भाई अंबानी स्कूल का कार्य संभालती हैं। इतना ही नहीं आईपीएल और आईएसएल की टीमें भी नीता अंबानी ही संभालती हैं। दोनों ही हमेशा एक दूसरे की उपलब्धियों में एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और हमेशा ही एक दूसरे का साथ देते हैं। 

गौरतलब है, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी वर्ष 1985 में हुई थी। दोनों की शादी को 33 वर्ष पूरे हो चुके हैं। दोनों की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरों को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। मगर, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की जो तस्वीरें अब तक इंटरनेट पर मौजूद थीं वह ब्लैक एंड व्हाइट थी। लेकिन अब दोनों की शादी से जुड़ी कुछ कलरफुल तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: क्‍या कहती है Nita Ambani की कुंडली ?

nita ambani maariage  colourful pictures

इस तस्वीर में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी शादी की रस्मों को निभाते नजर आ रहे हैं। जहां नीता अंबानी ने लाल और सफेद रंगी की ट्रेडिशनल गुजराती साड़ी पहनी हुई है वहीं। मुकेश अंबानी ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। नीता अंबानी गुजराती दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नीता अंबानी एक और तस्वीर इंटरनेट पर वायल हो रही हैं। यह उनके ब्राइडल लुक की तस्वीर है। यह नीता अंबानी की सोलो तस्वीर है। इसमें नीता अंबानी के ब्राइडल लुक को नजदीक देखा जा सकता है। नीता ने अपनी शादी में लाल और सफेद रंग की गुजराती ट्रेडिशनल साड़ी तो पहनी ही थी मगर, साथ ही उन्होंने बेहद मिनिमल मेकअप किया था। तस्वीर देख कर साफ पता लग रहा है कि नीता अंबानी ने लाइट मेकअप, बड़ी सी लाल बिंदी, गिल्टर आई शैडो और लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है। 

इसे जरूर पढ़ें: ये 5 चीजें साबित करती हैं कि नीता अंबानी हैं बहुत ही अच्‍छी सासू मां

वहीं ज्वेलरी भी नीता अंबानी ने बहुत हैवी नहीं पहनी है। अपनी शादी में नीता अंबानी ने मांगटीका, कानों में झुमके, नाक में नथ, गले में सिंपल सा हार और हाथों में हथफूल पहने थे। इसके साथ कलाई लाल चूडि़यां उनके दुल्हन वाले श्रृंगार को पूरा कर रही थीं। नीता अंबानी की शादी की अनदेखी तस्वीरें और भी हैं। मगर, ये तस्वीर पहले बार देखने को मिल रही है। 

nita ambani  bridal  look goes viral  on internet

आपको बता दें कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। दोनों की अरेंज मैरिज हुई है। नीता अंबानी की एक डांस परफॉर्मेंस देख कर धीरू भाई अंबानी और कोकिला बेन ने उन्हें अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी की दुल्हन बनाने का सपना देखा था। मुकेश अंबानी को भी नीता अंबानी जो कि शादी से पहले नीता दलाल थीं पहली ही नजर में पसंद आ गई थीं मगर,नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी को शादी के लिए हां बोलने में काफी वक्त लगया था।

 

एक दिन जब मुकेश अंबानी नीता को डेट पर ले जा रहे थे तब उनकी कार ट्रैफिक में फंस गई तब मुकेश ने नीता को शादी के लिए प्रपोज किया और तुरंत जवाब देने को कहा। तब नीता ने एक शर्त पर मुकेश अंबानी से शादी के लिए कहां था। शादी के लिए नीता अंबानी ने शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद भी स्कूल में टीचर का जॉब करती रहेंगी। मुकेश अंबानी नीता की शर्त को मंजूर किया और दोनों की शादी हो गई। 

 

अब तो नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की भी शादी हो चुकी है। नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की भी गर्लफ्रेंड हैं। राधिका मर्चेंट के साथ जल्द ही अनंत अंबानी की भी शादी हो सकती हैं। मगर, अभी इसकी कोई भी एनाउंसमेंट अंबानी खानदान की ओर से नहीं हुई है। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।