
Nita Ambani Saree Look: अंबानी परिवार की भगवान राम पर काफी आस्था है। इसलिए पूरा परिवार रामनवमी का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाता है। श्रीनाथजी के दर्शन करने के लिए पहुंचता है। वहीं नीता अंबानी भी अपने खास अंदाज में नजर आती हैं, उन्होंने राम नाम लिखी हुई साड़ी को स्टाइल किया हुआ था। ये साड़ी रामनवमी के लुक को क्रिएट करने के लिए तैयार की गई थी, जिसे नीता अंबानी ने खास तरीके से स्टाइल किया। आइए बताते हैं इस साड़ी की क्या खासियत है?
नीता अंबानी का साड़ी लुक हमेशा वायरल होता है। इस बार भी उनकी एक साड़ी लुक रामनवमी के दिन ट्रेंड कर रहा है। इस तस्वीर में पहनी हुई साड़ी में राम नाम अलग-अलग भाषाओं में लिखा हुआ है। यह साड़ी उन्होंने ओडिशा के केआईआईटी यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की डिग्री लेने जानें के लिए स्टाइल की। इसमें लिखे राम नाम की वजह से ही ये साड़ी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है और और परंपरा को बढ़ावा दे रही है।

नीता अंबानी ने स्वदेश ब्रांड की ब्राउन कलर में बनाई गई है। इसमें बंधा इकट तकनीक से बुना गया है। इससे साड़ी पहनने के बाद अच्छी लग रही है। इसे बनाने में साड़ी के मास्टर आर्टिजन श्री हरिशंकर मेहर ने अपने हाथों से बनाई है। इसलिए इसमें बारीकी का खास ध्यान रखा गया है। साड़ी की खास बात ये है कि इसे बनाने में नेचुरल कलर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी खूबसूरती और निखारी जाती है। इस साड़ी में लिखा राम नाम किसी खास डिजाइन से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- Banarasi Tissue Silk Saree Designs: नजर आएंगी खूबसूरत, जब स्टाइल करें बनारसी टिश्यू सिल्क साड़ी; यहां देखें डिजाइंस
इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्राउन कलर और स्टोन वर्क इयररिंग्स को स्टाइल किया है। हाथों में गोल्डन चूड़ियों का स्टाइल है। इससे ये लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। मेकअप लुक उन्होंने सटल रखा है। इसलिए उन्होंने लिपस्टिक शेड भी न्यूड चूज किया है। आंखों को काजल से सजाया है। वहीं बिंदी भी उन्होंने बड़े डिजाइन वाली लगाई है। हेयर स्टाइल में बन लुक क्रिएट किया गया है। इससे नीता अंबानी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Sequence Work Saree Designs: हैवी नहीं, ऑफिस इवेंट के लिए चुनें लाइटवे सीक्वेंस साड़ियां; देखें डिजाइंस
नीता अंबानी के इन साड़ी लुक को देखकर आप भी इससे मिलते-जुलते डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- instagram/ Sawdesh india
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।