
अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए साड़ी या लहंगे के साथ एक से खूबसूरत ज्वेलरी शामिल करती हैं। अगर आप भी अपने साड़ी या लहंगा लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस खबर में कुछ लेटेस्ट घुंघरू कमरबंद डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके ट्रेडिशनल लुक को बेहतर बनाएंगे।
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और किसी भी खास फंक्शन पर अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आपको एक्सेसरीज को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सिल्वर प्लेटेड चेन घुंघरू वर्क कमरबंद को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कमरबंद डिजाइंस आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

अगर आपके खुद के घर की शादी है और उस शादी में भीड़ से हटकर लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए यह खूबसूरत डिटेल्ड हैमर्ड क्लासिक कमरबंद बेस्ट हो सकता है। इसे आप साड़ी या लहंगे के साथ पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आपको ऐसे कमरबंद नजदीकी बाजार में मिल जाएंगे।

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस तरह के पिंक एंड ग्रीन मीनाकारी वर्क कमरबंद को भी शामिल कर सकती हैं। इन दिनों ऐसी डिजाइन वाले कमरबंद का चलन महिलाओं में बहुत देखा गया है। आप भी इस तरह के कमरबंद को साड़ी या लहंगे के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर कमर दिखेंगी खूबसूरत, जब पहनेंगी स्टाइलिश कमरबंद
अगर आपको भी कमरबंद पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक कमरबंद कलेक्शन अपने पास रखती हैं, तो अपने कलेक्शन में लेयर्ड चेन सिल्वर प्लेटेड कमरबंद को भी आप शामिल कर सकती हैं। ऐसे कमरबंद आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

आपके लिए इस तरह का खूबसूरत राधा कृष्णा लॉकेट चेन कमर कंदोरा भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप किसी भी खास आउटफिट या साड़ी के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। आपको ऐसे कमरबंद नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप पर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Golden Kamarband Ke Designs: सिल्वर नहीं, अब गोल्डन कमरबंद बढ़ाएगा आपकी खूबसूरती, ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : SHIVANI JEWELERS/Tasmia Tarannum/Preksha Pujara/Eevee
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।