herzindagi
nita ambani mukesh love story main

मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को कैसे किया था प्रपोज़, शादी के 32 साल बाद भी बरकरार है प्यार

ईशा अंबानी की शादी के बाद अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता से शादी की तैयारियों में लगे हैं। क्या आप नीता और मुकेश की लव स्टोरी के बारे में जानती हैं। 
Editorial
Updated:- 2019-03-05, 17:22 IST

ईशा अंबानी की शादी के बाद अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता से शादी की तैयारियों में लगे हैं। नीता अंबानी भरतनाट्यम डांसर हैं ये तो सब जानते ही हैं लेकिन ईशा अंबानी की शादी में पहली बार मुकेश अंबानी नीता अंबानी के साथ रोमांटिक डांस करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की लव स्टोरी बेहद प्यारी सी है। 

नीता अंबानी उस समय 20 साल की थी और उनके पिता बिड़ला ग्रुप में नौकरी करते हैं। एक दिन बिड़ला फैमिली के घर पर एक प्रोग्राम रखा गया था जहां नीता ने भरतनाट्यम परफोर्म किया। नीता पहली नज़र में ही धीरुभाई अंबानी को अपने बड़े बेटे मुकेश के लिए पसंद आ गयी थी। 

प्रोग्राम खत्म हुआ तो धीरुभाई ने ऑर्गनाइज़र से नीता का फोन नंबर ले लिया और फिर वो वहां से चले गये। 

धीरुभाई अंबानी ने नीता को किया फोन- धीरुभाई ने नीता के घर पर फोन मिला और इत्तफाक से ये फोन नीता ने ही उठाया। जब धीरुभाई अंबानी ने कहा कि वो बोल रहे हैं तो नीता तो लगा कि कोई उनसे मज़ाक कर रहा है और उन्होंने फोन काट किया। धीरुभाई को समझ नहीं आया कि फोन क्यों कटा है तो उन्होंने फिर से फोन मिलाकर रहा कि मैं धीरुभाई अंबानी बोल रहा है और नीता अंबानी ने पलटकर कहा कि मैं एलिज़ाबेथ टेलर बोल रही हूं और फिर से फोन काट किया। 

धीरुभाई ने नीता को फिर से कॉल किया। इस बार फोन नीता अंबानी के पिताजी ने उठाया। फोन पर धीरुभाई की अवाज़ सुनते ही नीता अंबानी के पिता उन्हें पहचान गए और उनके कहने पर उन्होंने नीता से धीरुभाई से बात करने के लिए कहा। नीता ने उनसे फोन पर बात की तो उन्होंने नीता से उन्हें ऑफिस आकर मिलने के लिए कहा। 

जब पहली धीरुभाई अंबानी से मिली नीता- ऑफिस में पहली बार जब नीता को धीरुभाई अंबानी से मिलने का मौका मिला तो उन्हें बेहद अच्छा लगा। धीरुभाई ने उनसे कुछ सवाल पूछे जैसे वो क्या पढ़ रही हैं और उन्हे किन चीज़ों में इंट्रस्ट है। पहले से ही नीता को अपने बड़े बेटे के लिए पसंद कर चुके धीरुभाई ने नीता से हालांकि ऑफिस में इसके बारे में कुछ नहीं कहा और उसे अपने घर आने के लिए इन्वाइट कर लिया। 

जब मुकेश अंबानी और नीता ने एक-दूसरे को पहली बार देखा

नीता अंबानी जब धीरुभाई अंबानी के कहने पर पहली बार उनके घर पहुंची तो दरवाज़ा किसी और ने नहीं बल्कि मुकेश अंबानी ने ही खोला। ये वो पल था जब पहली बार नीता और मुकेश अंबानी ने एक-दूसरे को देखा। दोनों ने एक-दूसरे को हालांकि पहली नज़र में ही पसंद कर लिया था लेकिन उऩ्होंने एक दूसरे को समझने के लिए समय लिया।

nita ambani mukesh love story wedding

मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को ऐसे किया प्रपोज़

मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी के साथ समय बिताना शुरु किया। यूं तो हमेशा ही मुकेश अंबानी नीता से मिलने अपनी महंगी गाड़ियों में आते थे लेकिन एक बार नीता अंबानी के कहने पर उन्होंने नीता के सात बेस्ट बस में सफर किया और फिर वो कई बार उनके साथ बस में सफर करते थे। 

एक बार दोनों एक साथ कार में बैठकर पेडर रोड़ पर जा रहे थे। मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी से शादी के लिए हां करवाने के लिए रेड लाइट पर अपनी कार रोक नीता से कहा कि 

"क्या तुम मुझसे शादी करोगी?..."जब तक तुम जवाब नहीं दोगी, तब तक मैं गाड़ी नहीं चलाऊंगा।"

ये बात सुन नीता अंबानी के चेहरे पर स्माइल आ गयी और उन्होंने कहा 

"येस...आई विल...आई विल।

फिर दोनों ने अपने घर वालों को अपने मन की बात हता दी और इनकी शादी साल 1985 में धूमधाम से गुजराती रीति-रिवाज़ से हुई। शादी करने के लिए नीता अंबानी ने अंबानी परिवार के सामने एक शर्त भी रखी थी।

nita ambani mukesh love story  

नीता अंबानी ने शादी के लिए रखी थी ये शर्त 

नीता अंबानी ने मुकेश अंबानी से शादी के लिए हां तो कर दी लेकिन उन्होंने शादी से पहले एक शर्त रखी। नीता अंबानी उस समय पढ़ाई कर रही थी और चाहती थी कि उनकी शादी तब हो जब वो अपनी स्टडी पूरी कर लें। उन्होंने ये बात जब धीरूभाई अंबानी से कही तो उनकी इस शर्त को उन्होंने मान लिया।

 

पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का प्यार इसी तरह से बरकरार है। आज भी मुकेश अंबानी अपनी पत्नी की खुशी के लिए कुछ भी करते हैं और उनकी एक हां सुनने के लिए उनसे जिद भी करते हैं। बेटी ईशा अंबानी की शादी करने के बाद अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने घर बहू लाने की तैयारियां कर रहे हैं। मार्च में उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता से शादी होने वाली है। ये रॉयल वेडिंग हर मायने में तो खास होगी ही लेकिन सबसे खास बात ये है कि नीता और मुकेश अंबानी दोनों ने ही अपने बच्चों को उनकी पसंद का जीवनसाथी चुनने में उनकी साथ दिया है। नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे हैं। अब उनकी शादी की भी शहनाई जल्द बजेगी या फिर अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा ये देखना दिलचस्प रहेगा।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।