herzindagi
nick joans priyanka chopra special main

निक जोनस को प्रियंका का दिया ये गिफ्ट है बेहद प्‍यारा, दिखता है पत्नी का प्यार

निक जोनस को प्रियंका द्वारा दिया ये गिफ्ट बेहद प्‍यारा हैं क्‍योंकि इसमें उनकी पत्नी का प्यार झलकता है। कौन सा है ये गिफ्ट और निक को इतना प्‍यारा क्‍यों है? आइए जानें।
Editorial
Updated:- 2019-12-23, 14:27 IST

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में ग्रैंड शादी की थी। उनकी शादी को एक साल हो चुका है। हाल ही में उन्‍होंने अपनी शादी की वेडिंग एनिवर्सरी भी मनाई थीं। इस पावर कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने सभी के लिए रोमांस के लक्ष्य निर्धारित किए हैं, सोशल मीडिया पर उनके प्यार के लिए समर्पित एक दर्जन से अधिक फैंस पेज हैं। एक बार फिर इस बात को साबित करते हुए कि वे सबसे बेस्‍ट क्यों हैं, निक जोनस ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया कि निक जोनस को प्रियंका द्वारा दिया ये गिफ्ट बेहद प्‍यारा हैं क्‍योंकि इसमें उनकी पत्नी का प्यार झलकता है। आइए जानें कौन सा है ये गिफ्ट और निक को इतना प्‍यारा क्‍यों है।

हालांकि प्रि‍यंका और निक की शादी को एक साल हो चुका है, लेकिन हमेशा वह किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। निक द्वारा गिफ्ट की बात को लेकर एक बार फिर से दोनों सुर्खियों में हैं। जैसे कि हम आपको बता चुके निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। इस दिन दोनों ने एक दूसरे को गिफ्ट दिए थे। इसमें प्रियंका का लाया बेहद क्यूट जर्मन शेफर्ड डॉग भी था। लेकिन निक जोनस ने अब इस बात का भी खुलासा किया कि प्रियंका का दिया एक गिफ्ट बेहद प्‍यारा है जिसे खोने से वह परेशान हो जाएंगे। निक जोनस ने GQ मैगजीन के एक वीडियो में अपने लिए जरूरी चीजों के बारे में बताया। इसमें में इस बात का जिक्र भी किया हैै। इसका नाम 10 Things Nick Jonas Can't Live Without है। 

इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका निक के हाथों में हाथ डाले हनीमून के लिए पहुंची इस खूबसूरत जगह

इस वीडियो में निक ने अपने फेस प्रोडक्ट्स और फोन से लेकर कई अलग-अलग चीजों के बारे में बात की। निक जोनास ने कहा, 'मेरी लाइफ में मोबाइल फोन और स्लीपिंग मास्क सबसे जरूरी चीजों में से एक हैं। मैंने अभी तक जिन चीजों के बारे में बताया वो ऐसी चीजें हैं, जिनके बिना मैं रहने की कोशिश करता हूं। ये ऐसी चीजें हैं जो अगर खो जाएं या चोरी हो जाएं या फिर मुझसे कोई ले ले तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की दी हुई वेडिंग रिंग भी मुझे बहुत प्‍यारी है। निक ने अपनी शादी की रिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि ये मेरी पत्‍नी की तरफ से मुझे दिया हुआ बेहद कीमती गिफ्ट है।' ये रिंग प्रियंका ने निक को शादी वाले दिन दी थी!  

 

nick joans priyanka chopra special inside

निक ने कहा, 'ये रिंग मेरी पत्नी ने मुझे दी है। लेकिन अगर ये मुझसे दूर हो गई तो मुझे बहुत दुख होगा। क्योंकि ये रिंग मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि के बारे में बताती है। ये उपलब्धि है किसी ऐसे को पाना जिसे मैं प्यार करता हूं, जिसकी मुझे फिक्र है और जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहता हूं।'

 

दोनों की शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई और इसमें देश-विदेश से कई लोगों ने भाग लिया था। प्रियंका चोपड़ा ने शादी हिंदू और क्रिश्चन अंदाज में किया हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्‍स नजर आये थे। फिलहाल, निक और प्रियंका पूरी तरह से एक दूसरे के साथ अच्‍छे से इंजॉय कर रहे हैं, जैसा कि हाल ही में आई एक फोटो से साबित होता है जो उनके एक फैन पेज पर सामने आई है। यह फोटो केविन जोनास और डेनिएल की 10 वीं शादी की सालगिरह की है, जिसमें दोनों अपने क्रू के साथ कूल कूल पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: विदेश में है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल, देखिये निक जोनस के घर के अंदर की तस्वीरें

nick joans priyanka chopra special inside

हालांकि प्रियंका चोपड़ा इस बीच आखिरी बार शोनाली बोस के निर्देशन में बनी 'द स्काई इज़ पिंक' में नजर आई थी। यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। उनके फैंस अब अगले प्रोजेक्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निक जोनास अपने म्यूजिकल टूर और आनेवाली फिल्म: जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल के प्रमोशन में बिजी हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।