बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का लग्जरी लाइफस्टाइल, फैशन, उनके अफेयर्स, शादी हर चीज चर्चा का विषय बनती है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर जैसी फेमस एक्ट्रेसेस की सगाई की अंगूठी की बात करें तो इनकी कीमत करोड़ों में है। इन एक्ट्रेसेस की शादी और इनकी ड्रेसिंग के साथ-साथ सगाई में पहनी गई कीमती अंगूठियों की भी खूब चर्चा हुई थी। तो आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस की सबसे महंगी इन एंगेजमेंट रिंग्स के बारे में-
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ क्रिश्चियन और हिन्दू रीति-रिवाज से धूमधाम से शादी की थी। इस दौरान सब्यसाची ने इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका ने हिंदू शादी में जो गहने पहने उनमें 22 कैरेट गोल्ड में जापान से आए मोती और अनकट हीरे जड़े हुए थे। इससे पहले सगाई में निक ने प्रियंका चोपड़ा को बड़ी सी डायमंड रिंग पहनाई थी, जिसकी कीमत 200,000 डॉलर यानी करीब 1.40 करोड़ रुपए है। यह रिंग देखने में काफी खूबसूरत लग रही थी।
अनुष्का शर्मा
क्रिकेटर विराट कोहली के साथ 11 दिसंबर, 2017 को सात फेरे लेने वाली अनुष्का शर्मा ने अपनी सगाई में करीब 1 करोड़ रुपए की रिंग पहनी थी। बताया जाता है कि यह वेडिंग रिंग विराट कोहली ने खुद उनके लिए चुनी थी। इस रिंग को सेलेक्ट करने में विराट लगभग तीन महीने लगाए थे क्योंकि वह अनुष्का को सबसे खूबसूरत एंगेजमेंट रिंग पहनाना चाहते थे।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने बिजनेसमेन आनंद आहूजा के साथ ग्रेंड तरीके से शादी की थी, जिसमें बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। सोनम कपूर ने अपनी शादी के दौरान खूब मस्ती की थी और इसके तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल हुए थे। शादी से पहले सगाई में सोनम कपूर को आनंद आहूजा ने जो डायमंड रिंग पहनाई थी, उसकी कीमत तकरीबन 90 लाख रुपये बताई जाती है।
ऐश्वर्या राय
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन से शादी एक प्राइवेट अफेयर रहा, जिसमें चुनिंदा मेहमानों और करीबी लोगों को न्यौता दिया गया था। हालांकि रिसेप्शन में बच्चन परिवार ने बॉलीवुड की सभी नामचीन हस्तियों को इन्वाइट किया था। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को तकरीबन 50 लाख रु. की रिंग पहनाई थी, जो 53 कैरेट की सॉलिटेयर रिंग थी। अभिषेक बच्चन के ऐश्वर्या को प्रपोज करने के बाद दोनों ने 2007 में शादी कर ली थी।
इसे जरूर पढ़ें:ऐश्वर्या राय बनना चाहती हैं डायरेक्टर, और भी एक्ट्रेसेस कर रही हैं एक्सपेरिमेंट
शिल्पा शेट्टी
योगा और हेल्दी लिविंग प्रमोट करने वाली बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी सगाई में काफी महंगी अंगूठी पहनी थी। लंदन में बिग ब्रदर जीतने के बाद शिल्पा शेट्टी ने जब बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी, उस दौरान उन्होंने अपनी सगाई में 20 कैरेट की सॉलिटेयर रिंग पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विद्या बालन
विद्या बालन बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस में से गिनी जाती हैं, जिन्होंने अपने दम पर फिल्में हिट कराई हैं। भूलभुलैया, कहानी, इश्किया जैसी यादगार फिल्में करने वाली विद्या बालन एंटीक चीजों की दीवानी हैं। उनकी इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए उनके प्रोड्यूसर पति सिद्धार्थ रॉय कपूर ने उन्हें सगाई में एंटीक गोल्ड रिंग गिफ्ट की थी, जिसमें लगा रूबी स्टोन बहुत खूबसूरत लग रहा था। इसकी कीमत तकरीबन 75 लाख रुपये बताई जाती है। विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने 2012 में शादी की थी।
असिन
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' और दक्षिण भारत की कई फिल्मों में नजर आईं असिन ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी की थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि असिन ने अपनी सगाई में 6 करोड़ रु. की रिंग पहनी थी। 20 कैरेट वाली ये सॉलिटेयर रिंग असिन को उनके पति ने गिफ्ट में दी थी, जिसपर 'AR' लिखा था। असिन ने बॉलीवुड में बमुश्किल 4-5 फिल्में की हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ 'खिलाड़ी 786', सलमान खान के साथ 'रेडी', अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के साथ 'बोल बच्चन' जैसी फिल्में शामिल हैं।
करीना कपूर
Recommended Video
सैफ अली खान जब करिश्मा कपूर के साथ फिल्में किया करते थे, तभी से करीना कपूर के साथ उनकी मुलाकात होती रहती थी, लेकिन लंबे वक्त बाद जब फिल्म 'टशन' में उन्होंने करीना के साथ काम किया, तो उसक दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ गईं और इसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया। चूंकि करीना कपूर को डायमंड रिंग पहनने का शौक है, ऐसे में उनकी पसंद को देखते हुए सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी के वक्त उन्हें इंप्रेस करने के लिए 5 कैरेट प्लेटिनम बैंड वाली डायमंड रिंग तोहफे में दी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों