प्रियंका चोपड़ा ने माइक्रो बैग्स के फैशन को पॉपुलर कर दिया है। बॉलीवुड से हॉलीवुड में जाकर अपने पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा फैशन के मामले में भी सबसे आगे हैं। बॉलीवुड की फैशन गर्ल प्रियंका चोपड़ा के डिज़ाइनर आउटफिट कितने महंगे हैं ये तो आप सब जानते ही हैं लेकिन उनके माइक्रो बैग्स की कीमत शायद या फिर यूं कहें कई बार उनके कपड़ों से भी महंगी होती हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि पिग्गी चोप्स को किस तरह के माइक्रो पर्स कैरी करना पसंद है।
प्रियंका चोपड़ा के इस चाइल्ड साइज़ व्हाइट माइक्रो पर्स की कीमत ऑलमोस्ट 500 डॉलर है। ये पर्स लेकर प्रियंका चोपड़ा किसी बड़े इवेंट पर नहीं गयी थी बस वो यूं ही जब न्यूयॉर्क में घूमने निकली तो उन्होंने इसे कैरी कर रखा था। Jacquemus ब्रांड का सिर्फ यही माइक्रो बैग ही नहीं बल्कि पिग्गी चोप्स के पास ऐसे और भी बहुत सारे खूबसूरत डिज़ाइनर पर्स हैं।
इसे जरुर पढ़ें- Priyanka Chopra's Micro Bag Is A Perfect Stylish Companion
पिछले साल मैनहटन न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा इस माइक्रो हैंड बैग के साथ स्पोट हुई थी। ये हैंडबैग लग्ज़री ब्रांड Stalvey का है जिसकी कीमत 12,500 डॉलर है यानि इंडियन करंसी में बात करें तो ये पर्स लेने के लिए आपको 9 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। वैसे प्रियंका चोपड़ा ने जो आउटफिट पहनी है वो इंडियन फैशन डिज़ाइनर प्रबल गौरांग की है जिसे लेकर प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था।
बॉलीवुड की फैशन गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से आप फैशन टिप्स भी ले सकती हैं। थाई हाई यैलो फ्लोरल ड्रेस के साथ प्रियंका ने Stalvey ब्रांड का Alligator Yellow पर्स कैरी किया है इस माइक्रो हैंडबैग की कीमत भी 12500 डॉलर ही है। अगर आप इसे प्रियंका की डिज़ाइनर आउटफिट से कम्पेयर करेंगी तो ये उससे भी ज्यादा कीमती है।
प्रियंका चोपड़ा ने इस मल्टी कलर्ड प्रिंटेड ड्रेस के साथ Versace ब्रांड का ये माइक्रो हैंडबैग कैरी किया है। अब Versace ब्रांड के बारे में तो पूरी दुनिया जानती है लेकिन फिर भी इसकी कीमत हम आपको बताते हैं। ये हैंड बैग प्रियंका चोपड़ा के हाथ में आपको जो नज़र आ रहा है इसकी कीमत है 1995 डॉलर है।
फेमस इंटरनेशनल लग्ज़री ब्रांड के माइक्रो हैंड बैग्स प्रियंका चोपड़ा की पहचान बनते जा रहे हैं। तो आप भी अगर प्रियंका चोपड़ा की फैन हैं तो आप भी उनकी तरह ये डिज़ाइनर हैंड बैग्स जरुर कैरी कर सकती हैं। ये बैग्स दिखने में जितने छोटे हैं ये आपको उतना ही स्टाइलिश लुक देते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।