प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी हो चुकी हैं। हल्दी की रस्म पर प्रियंका की सहेलियों ने निक जोनस को कितना परेशान किया ये तस्वीरें बयां कर रही हैं। ये तो सब जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी पर बेहद करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया था। लिली सिंह प्रियंका चोपड़ा की बेहद करीबी दोस्त हैं उन्होंने शादी के बाद अब जाकर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें जीजा जी के साथ सालियों का मज़ाक निक को कितना परेशान कर रहा है ये आप देख सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद अब हल्दी की रस्म में किस तरह सालियों ने उन्हें परेशान किया ये तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सहेलियों से हल्दी रस्म के दौरान ये कह दिया था कि रहम खान की जरुरत नहीं है, बस फिर क्या था प्रियंका के कहते ही निक जोनस पर सालियों ने हल्दी जो रगड़ी है उसे देखकर तो प्रियंका चोपड़ा भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गयीं। बेचारे निक हल्दी सेरेमनी की रस्म में चाहते ना चाहते हुए इसे प्रियंका से शादी करने के लिए निभा रहे हैं।
इसे जरुर पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा के माइक्रो बैग्स की कीमत उनके डिज़ाइनर आउटफिट से भी ज्यादा होती है
प्रियंका चोपड़ा को हंसता हुआ देखने के लिए निक हंसते-हंसते हल्दी भी लगवा रहे हैं और खुश भी नज़र आ रहे हैं। इस रस्म में प्रियंका के घरवालों ने निक जोनस को कितना परेशान किया है ये आप भी इस तस्वीरों को देखकर जरुर समझ जाएंगी। प्रियंका की मम्मी मधू चोपड़ा भी अपनी बेटी की हल्दी सेरेमनी की रस्म को पूरा इन्जॉय कर रही थी।
इसे जरुर पढ़ें- अपना वैक्स स्टैचू देख कर प्रियंका चोपड़ा का कुछ ऐसा था रिएक्शन
हल्दी स्किन के लिए भी हेल्दी होती है। शादी की हल्दी का उबटन लगाने के बाद दुल्हा और दुल्हन दोनों के चेहरे पर निखार भी आ जाता है। ऐसे में निक जोनस जो पहले से ही काफी हैंडसम हैं हल्दी की रस्म के बाद तो उनके चेहरे का ग्लो और भी बढ़ गया है।
जब से लिली सिंह ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तब से ये वायरल हो गयी हैं। वैसे इससे पहले परिनीति चोपड़ा ने भी निक जोनस को जब हल्दी लगायी थी तो उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गयी थी। अब प्रियंका चोपड़ा की रॉयल वेडिंग तो ना सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशो में भी काफी सुर्खिया बटौर चुकी है ऐसे में मिसेज जोनस इन तस्वीरों को देखकर अब खुश तो बहुत होंगी ये बात तो तय है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।