Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:24 PM IST
herzindagi
mumtaz bollywood

गीता बाली की मृत्यू के बाद मुमताज़ से शादी करना चाहते थे शम्मी कपूर, इस वजह से झेलना पड़ा रिजेक्शन

20 साल बड़े शम्मी कपूर से प्यार कर बैठीं थीं मुमताज़, दोनों एक-दूसरे के लिए काफ़ी सीरियस थे। दोनों का प्यार शादी तक पहुंच पाए, इससे पहले वह अलग हो गए।
Editorial
Updated:- 2021-05-19, 17:05 IST

'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' एवग्रीन गाना शम्मी कपूर और मुमताज़ पर फ़िल्माया गया था। इस गाने में दोनों की कैमिस्ट्री कमाल की थी, और यह उस वक़्त का सबसे आइकोनिक रोमांटिक गाना बन गया था। यह गाना फ़िल्म ब्रह्मचारी का था, जिसमें मुमताज़ और शम्मी कपूर मुख्य भूमिका में थे। बता दें कि इसी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ी थीं, और मुमताज़ और शम्मी कपूर के अफ़ेयर के चर्चे होने लगे। उस वक़्त मुमताज़ सिर्फ़ 18 साल की थीं, जबकि शम्मी कपूर उनसे 20 साल बड़े थे। मुमताज़ अपने करियर के शुरुआती दिनों में थीं, जहां उन्हें और अधिक काम करना था।

शम्मी कपूर मुमताज़ से शादी करना चाहते थे, ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज़ भी किया था। शम्मी कपूर के इस प्रपोज़ल को मुमताज़ ने ठुकरा दिया, जिसकी वजह से उनका दिल टूट गया था। इसके बाद शम्मी कपूर ने तय किया कि वह अब किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करेंगे। मुमताज़ के ठुकराने के बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से शादी की।

मुमताज़ ने क्यों शम्मी कपूर के प्यार को ठुकराया

love affair

मुमताज़ ने बॉलीवुड में एक्टर के संग अपना नाम जोड़े जाने पर खुलकर बात की। उन्होंने इस बारे में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 'मैं लकी थी कि लोग मुझसे शादी करना चाहते थे। वह एक अट्रैक्शन था, लेकिन मैंने उस पर रिएक्ट नहीं किया। रोज़ाना मैं सुबह 4 बजे से उठती थी और 9 बजे तक स्टूडियो पहुंच जाती थी। मेरे कंधे पर कई ज़िम्मेदारियां थीं, ऐसे में प्यार और रोमांस के लिए वक़्त नहीं था।'' बता दें कि सिर्फ़ शम्मी कपूर ही नहीं बल्कि मुमताज़ भी उन्हें दिल दे बैठीं थीं। 18 साल की उम्र में वह ख़ुद को इस चार्मिंग एक्टर से प्यार करने के लिए रोक नहीं पाईं। दोनों एक-दूसरे के लिए काफ़ी सीरियस थे, इसके बावजूद मुमताज़ ने उनके शादी के प्रपोज़ल को रिजेक्ट कर दिया था। मुमताज़ के अनुसार वह इतनी जल्दी करियर को छोड़कर शादी नहीं करना चाहती थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि 'शम्मी कपूर चाहते थे कि मैं अपना करियर छोड़ दूं, जिसके लिए मैं तैयार नहीं थी।'

इसे भी पढ़ें:Before And After: देखिए पिछले 14 सालों में कितना बदल गया मौनी रॉय का लुक

जितेन्द्र के साथ जुड़ा था एक्ट्रेस का नाम

mumtaz and jitendra romance

शम्मी कपूर के अलावा जितेंद्र के साथ भी मुमताज़ का नाम जोड़ा गया था। दोनों की शादी की ख़बरें भी सामने आई थीं, हालांकि एक वक़्त था जब जितेंद्र ने मुमताज़ के साथ काम करने के लिए इंकार कर दिया था। दरअसल फ़िल्म ‘बूंद बन गए मोती’ के लिए जितेंद्र को लीड एक्टर के तौर पर कास्ट किया गया था। इस फ़िल्म में डायरेक्टर वी शांताराम की बेटी राज श्री जितेंद्र के अपोज़िट नज़र आने वाली थीं और सहायक रोल में मुमताज़ काम कर रही थीं। हालांकि किसी कारणवश राज श्री फ़िल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं, ऐसे में उनका रोल मुमताज़ को करने के लिए कहा गया। इसकी जानकारी जब जितेंद्र की हुई तो उन्होंने फ़िल्म ना करने से साफ़ इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:Wedding Anniversary: अनिल कपूर ने फिल्मी अंदाज़ में किया था सुनीता को प्रपोज, पुरानी तस्वीरों संग जानें लव स्टोरी

कई एक्टर्स ने मुमताज़ के साथ काम करने से किया इंकार

mumtaz actress ife

जितेंद्र ने जब फ़िल्म ‘बूंद बन गए मोती’ के लिए ना कह दिया था, तब निर्देशक वी शांताराम ने उन्हें समझाया। जिस पर जितेंद्र ने कहा कि साइड रोल करने वाली एक्ट्रेस के साथ वह कैसे काम कर सकते हैं। निर्देशक वी शांताराम के समझाने पर जितेंद्र तैयार हो गए और दोनों ने साथ काम किया। यह फ़िल्म ना सिर्फ़ हिट हुई बल्कि लोगों ने मुमताज़ की एक्टिंग को सराहा भी। इस फ़िल्म के बाद दोनों ने लगभग 10 से अधिक फ़िल्मों में साथ काम किया। हालांकि बाद में जब इस बारे में मुमताज़ को बताया गया तो उन्होंने कहा कि उन दिनों कई एक्टर्स थे जो उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। इस लिस्ट में शशि कपूर और धर्मेंद्र जैसे स्टार्स भी शामिल थे। हालांकि जब वह अपने करियर के पीक पर थीं तो वहीं एक्टर्स मुमताज़ के साथ काम करने की ज़िद्द करने लगे थे।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।