60-70 के दशक में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस में शुमार रही मुमताज आज 72 साल की हो गईं हैं। मुमताज बॉलीवुड में हमेशा ही अपनी दिलकश अदाओं के लिए चर्चित रहीं। बॉलीवुड में अपने हुस्न और अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली मुमताज के गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैं और महिलाओं को डांस करने के लिए इंस्पायर कर देते हैं। साड़ी और खूबसूरत ड्रेसेस में उनके गानों और डांस का अंदाज लोगों को खासा पसंद आता था। यही वजह है कि 60 और 70 के दशक में मुमताज दूसरी एक्ट्रेसेस से बिल्कुल अलग नजर आती थीं। इनके फिल्मों के गाने आज भी इतने लोकप्रिय हैं कि महिलाएं इनके खास अंदाज में फिल्माए गए गानों को एंजॉय करती हैं। तो आइए मुमताज के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्मों और गानों के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें: Triple Talaq Bill: 150 से ज्यादा मामलों में काउंसलर रहीं नियाजमीन दहिया ने ट्रिपल तलाक कानून पास होने का किया स्वागत
फिल्म- ब्रह्मचारी (1968)
यह फिल्म जब आई थी, तब इस गाने के इतना ज्यादा फेमस होने का अंदाजा खुद मुमताज को भी नहीं था। शम्मी कपूर के साथ फिल्माया गया गाना अपने समय का सबसे सुपरहिट गाना था। आज भी इस गाने की धुन सुनाई देने पर महिलाओं के पैर थिरक ही जाते हैं।
मुमताज अस्करी, जिन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुमताज़ के नाम से जाना जाता है, अपने समय की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। सालों संघर्ष करने के बाद मुमताज़ को आखिकार 1969 में राजेश खन्ना के साथ फिल्म 'दो रास्ते' में रोल ऑफर हुआ। दो रास्ते के बाद, मुमताज ने 'बंधन' में राजेश खन्ना के साथ फिर से अभिनय किया। इसके बाद मुमताज ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। हालांकि मुमताज 1961 में ही फिल्मी दुनिया में आ गई थीं, लेकिन पहचान बनाते-बनाते 8 साल लग गए।
फिल्म- दो रास्ते (1969)
राजेश खन्ना के साथ फिल्माए गए इस गाने में मुमताज की खूबसूरती देखते ही बनती थी। इस गाने में मुहम्मद रफी की आवाज और राजेश खन्ना का रोमांटिक अंदाज भी काफी चर्चित हुआ था।
फिल्म- रोटी (1974)
राजेश खन्ना का साथ मुमताज का ये गाना सुपरहिट रहा था। मुमताज का मस्तमौला अंदाज और गानों में उनकी बेफिक्री दर्शकों के दिलों को छू जाती थी। यही वजह है कि मुमताज के गाने आज भी महिलाओं को काफी ज्यादा अपीलिंग लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण की हैंडलूम साड़ियों से आप भी लीजिए इंस्पिरेशन
फिल्म- आप की कसम (1974)
संजीव कुमार और राजेश खन्ना इस फिल्म के मुख्य किरदार में थे, और साथ में थीं मुमताज। जय-जय शिव शंकर गाने को उस समय में इतना ज्यादा पसंद किया गया कि दर्शकों ने राजेश खन्ना और मुमताज इसके बाद कई और फिल्मों में भी साथ दिखाई दिए।
मुमताज ने राजेश खन्ना, शशि कपूर, धर्मेंद्र और कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम किया और सभी के साथ उनकी पेयरिंग को खूब पसंद किया गया। राजेश खन्ना के साथ मुमताज की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आई। मुमताज की आखिरी फिल्म आंधियां (1990) थी। हालांकि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़े एक अरसा बीत चुका है, लेकिन उनकी सदाबहार फिल्में और उनके लोकप्रिय गीत आज भी महिलाओं को पूरी तरह से तरोताजा कर देते हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।