मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का रहा है। वैसे तो उन्होंने 'शशश..कोई है' जैसे सीरियल और कई अन्य सीरियल में अपनी पहचान दर्ज करवाई थी, लेकिन उनकी असली सफलता 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल से ही देखी जा सकती है। मौनी रॉय का करियर पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा रहा है और बॉलीवुड में भी उन्होंने अपना डेब्यू कर लिया।
टीवी की 'नागिन' यानी मौनी रॉय अपनी एक्टिंग स्किल्स से तो सभी को अपना फैन बना चुकी हैं पर उनकी पर्सनल लाइफ भी बड़ी रोचक रही है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में मौनी ने कृष्णातुलसी का रोल निभाया था। मौनी के परिवार में उनकी मां मुक्ति, पिता अनिल, भाई मुखर भी हैं। 28 सितंबर 1985 को पैदा हुई मौनी रॉय बंगाल के कूच बिहार से ताल्लुक रखती हैं।
मौनी रॉय को एक्टिंग विरासत में मिली है। उनके दादा शेखर चंद्र रॉय जत्रा थिएटर आर्टिस्ट थे। इसी के साथ, उनकी मां मुक्ति भी थिएटर आर्टिस्ट रही हैं। उनके पिता अनिल रॉय कूच बिहार जिला परिशद में ऑफिस सुप्रिटेंडेंट थे। 12वीं तक की पढ़ाई वहां करने के बाद मौनी ग्रैजुएशन के लिए दिल्ली आ गई थीं। वो स्कूल में अपनी डांसिंग के लिए चर्चित थीं और दिल्ली में पढ़ते समय मौनी रॉय एक बेहतरीन कोरियो ग्राफर भी बन गई थीं। हालांकि, उन्होंने अपना कोर्स आधा ही छोड़कर मुंबई आने की सोची और बस फिर कभी पलट कर नहीं देखा।
इसे जरूर पढ़ें-मौनी रॉय कौन-सा street food खाती हैं कि मोटी ही नहीं होती?
21 साल की लड़की जो टीवी की दुनिया में छा गई-
जब मौनी कृष्णातुलसी की भूमिका में आई थीं तब उनकी उम्र 21 साल की थी। ये 2007 की बात है। इसके बाद वो रियालिटी शो 'ज़रा नच के दिखा' में करिश्मा तन्ना और जेनिफर विंगेट के साथ दिखीं। मौनी ने फिर 'कस्तूरी' सीरियल में शिवानी का रोल निभाया। इसके बाद 2008 में गौरव चोपड़ा के साथ वो 'पति पत्नी और वो' में नजर आईं। इसके बाद 2010 में वो 'दो सहेलियां' सीरियल में रूप की भूमिका में दिखीं।
2011 में मौनी ने पंजाबी फिल्म 'हीरो हिटलर इन लव' में दिखी थीं। इसके अलावा, 2011-2014 में वो 'देवों के देव ... महादेव' सीरियल में सति की भूमिका में दिखीं। इसके बाद वो झलक दिखला जा रियालिटी शो में भी दिखीं थीं।
नागिन से धमाकेदार शुरुआत-
2015 में मौनी रॉय ने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'नागिन' से धमाकेदार शुरुआत की थी। इस सीरियल ने टीआपी की हद पार कर दी और उसके बाद से लेकर अब तक मौनी नागिन सीरियल से जुड़ी हुई हैं।
जहां तक फिल्मों का सवाल है तो मौनी रॉय अभी तक अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल' में और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मेड इन चाइना' में दिख चुकी हैं। इसके अलावा, आने वाले समय में वो आमिर खान की फिल्म 'मुगल' और अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखने वाली हैं।
इसे जरूर पढ़ें- टीवी के बाद बॉलीवुड में धमाल करने वाली मौनी रॉय कितनी अमीर हैं, उनकी संपत्ति के बारे में जानें
लुक में आए ये बदलाव-
मौनी रॉय के लुक में कई नए बदलाव आए हैं। उनकी आईब्रो से लेकर उनके होठों के साइज तक काफी कुछ बदला है। फिल्म 'भारत' के प्रिमियर में दिखीं मौनी रॉय को तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी प्लास्टिक सर्जरी के लिए काफी ट्रोल भी किया था। सिर्फ चेहरा ही नहीं मौनी रॉय ने अपने शरीर को भी काफी चेंज किया है। मौनी रॉय ने फिटनेस पर ध्यान दिया है और वो काफी ज्यादा बदल गई हैं।
तो आपको कैसा लगा मौनी रॉय का ये ट्रांसफॉर्मेशन हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर जरूर बताएं। ऐसी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Recommended Video
All Image Credit: Mouni roy instagram/ Star plus
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों